HomeTrendingशिष्यों ने भगवान व गुरु का किया वन्दन, लिया आशीर्वाद

शिष्यों ने भगवान व गुरु का किया वन्दन, लिया आशीर्वाद

शिष्यों ने भगवान व गुरु का किया वन्दन, लिया आशीर्वाद

अतुल राय
रामेश्वर, वाराणसी। गुरु पूर्णिमा पर्व रामेश्वर व हरहुआ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों एवं संस्थाओं में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिरों में भगवान को गुरु मान पूजा अर्चना की तो अनेक लोगों ने अपने गुरु की पूजा कर आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के सभी धार्मिक और तपो स्थल पर भक्त अपने गुरुओं और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. आचार्य अन्नू तिवारी और महंत राममूर्ति दास उर्फ मद्रासी बाबा के शिष्यों ने पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उधर प्राथमिक विद्यालय बरेमा, युगल बिहारी इंटर कॉलेज वीआर पब्लिक स्कूल, राजेश्वरी बालिका इंटर कालेज, एसआर प्लेटिनम स्कूल, माँ रामप्यारी मेमोरियल बालिका इंटर कालेज सहित अन्य स्कूलों के शिष्यों ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। उधर पंडित शीतला प्रसाद त्रिपाठी ने अपने आवास पर अपने शिष्यों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु का जीवन में बहुत बड़ा योगदान होता है। प्रथम गुरु मां उसके बाद व्यक्ति शिक्षा के साथ जिस क्षेत्र में जाता है गुरु के माध्यम से ही सीखता है। उसे हमेशा अपने गुरु का सम्मान करना चाहिये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read