HomeTrendingगुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के श्यामा माता मंदिर पर सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दशकों से होता चला आ रहा है। इस अवसर पर परम् श्रद्धेय स्वामी आत्मानन्द महाराज जी का पारंपरिक तरीके से श्रद्धालु व शिष्यगणों ने पूजन व आरती कर चरण में अपने शीश नवा अमृत आशीर्वाद लिया।

पूरे आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि प्रांतों से श्रद्धालु आकर अपने गुरु जी के दिव्य दर्शन किये। स्वामी आत्मानंद ने कहा कि गुरु-शिष्य की उदात्त परंपरा को याद दिलाने व गुरु के प्रति श्रद्धा का यह पर्व है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बड़े ही भाग्य से मिलता है। इसे धन्य बनाने के लिए गुरु की शरण में पहुंच कर सत्संग करना जरूरी है। इस अवसर पर चन्द्रशेखर बिन्द, विनोद गुप्ता, सुनील चौबे, अशोक मिश्रा, विपिन चौबे, सुमित सेठ, दीपक गुप्ता, कामेश, अश्वनी गुप्ता, तिलकधारी चौबे आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read