दिव्यांगों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2024 की 5वीं विशेष तिथि और विश्व दिव्यांग दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सम्मान विशेष विद्यालय अलीनगर से दिव्यांग मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि जिला दिव्यांग स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दिव्यांगजन दिव्यांगों ने ठाना है, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराना है, जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर अलीनगर गांव भ्रमण करते हुए पुनःविद्यालय परिसर में सभा में तब्दील हो गयी। मुख्य अतिथि राकेश यादव रौशन ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं, जो एक मतदाता भी हैं। आज भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित पांचवी विशेष तिथि है। अपने बूथ पर जाकर 01 जनवरी, 2024 को 18 साल की उम्र प्राप्त करने वाले सभी युवक युवतियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करायें। नाम में संशोधन कराएं और जो मृतक हो गए हैं उनका नाम मतदाता सूची से कटवाएं।इसके लिए अंतिम तिथि 09 दिसंबर, 2023 निर्धारित है।कार्यक्रम का संचालन कोर्स समन्वयक पुष्पा कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन विशेष शिक्षिका सपना सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर सरफराज पहलवान, विद्यालय के प्रधानाचार्य जवाहर लाल, रीमा सिंह, सुशीला देवी, धनेश कुमार, रोशन कुमार अन्य उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














