वैदिक यज्ञशाला पर देव यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम 2 वर्षों से निरंतर चल रहा

वैदिक यज्ञशाला पर देव यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम 2 वर्षों से निरंतर चल रहा

अंकित सक्सेना
बदायूं। आर्य समाज का साप्ताहिक सत्संग उपप्रधान डॉ विजय प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्त्री आर्य समाज की मंत्री श्रीमती शशि आर्य ने देव यज्ञ संपन्न करवाया। विवेक जौहरी एवं हरिओम वर्मा यजमान रहे। सेवानिवृत्त प्रवक्ता दिव्या यादव ने प्रभु भक्ति की महिमा करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। वहीं डॉ अवधेश आर्य ने भी प्रभु भक्ति का एक गीत प्रस्तुत किया। श्रीमती शशि आर्य ने ऋषि दयानंद के संबंध में एक गीत प्रस्तुत किया।

विपिन जौहरी ने आर्य समाज के नियमों की व्याख्या की और बताया कि सत्य सनातन वैदिक धर्म की प्रचारक संस्था है आर्य समाज हम सभी को आर्य समाज से जुड़कर देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। प्रत्येक रविवार को मधुबन कॉलोनी स्थित वैदिक यज्ञशाला पर देव यज्ञ एवं सत्संग का कार्यक्रम पिछले 2 वर्षों से निरंतर चल रहा है। इसमें प्रभु भक्ति के गीत, देव यज्ञ वेद पाठ, राष्ट्र वंदना संपन्न होते हैं।

कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी विपिन जोहरी ने किया। इस अवसर पर आर्य समाज के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पाल सिंह, युवा आर्य नेता अमन सक्सेना, अनुभव गुप्ता, श्रीमती करुणा, श्रीमती सुमन, उमंग सक्सेना, पत्रकार विकास आर्य ने उपस्थितरहे। कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ के साथ हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent