HomeJaunpurदेव दीपावली व गंगा आरती का हुआ आयोजन

देव दीपावली व गंगा आरती का हुआ आयोजन

देव दीपावली व गंगा आरती का हुआ आयोजन

श्रीराम जानकी मन्दिर बौलिया पोखरा एवं बुढ़वा बाबा पोखरा पर हुआ आयोजन
दीपों से जगमग हुआ घाट
तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर्व पर शुक्रवार को हजारों दीपों से घाट जगमगा उठा। लगभग 11000 दीप जलाए गए लेजर लाइट शो एवं रंगोली का जबर्दस्त कार्यक्रम भजन संध्या का किया गया सबका मनमोलिया राम जानकी स्थित बौलिया घास मन्दिर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनमन यादव, ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान कोतवाली निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष वेद प्रकाश जायसवाल, संयोजक धीरज पाटिल, आयोजक महंत धीरज दास ने भव्य आयोजन आयोजित किया। इस दौरान अरूण चौहान, प्रिंस गौतम, बालक दास, शिवा, अनुपमा अग्रहरि, नीतू मिश्रा, नूपुर गुप्ता, डॉ. देवी प्रसाद पुष्पजीवी, अमित शर्मा, दिनेश मोदनवाल, रीता जायसवाल, विक्की गुप्ता, सर्वेस चौरसिया, काली चरण, शिकंदर साहू आदि मौजूद रहे। भजन संध्या का आयोजन राजेश चौबे द्वारा श्री राम जी के गीत द्वारा किया गया और बच्चों द्वारा रंगोली बनाया गया। देव दीपावली महोत्सव समिति ने बुढ़वा बाबा मन्दिर पोखरा पर भव्य आयोजन हुआ। उक्त आयोजन अध्यक्ष अक्षत अग्रहरि, संयोजक भुवनेश्वर मोदनवाल, विशाल साहू एवं महामंत्री वीरेंद्र यादव वीरु के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान ग्यारह हजार से ज्यादा दीपों से घाट जगमग हो उठा। वहीं इस दौरान सिंगर सपना सिंह, अंजली उर्वशी, इलू शर्मा ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नृत्य संगीत के साथ साथ आकर्षक रंगोली का आयोजन किया गया। वहीं श्रीराम जानकी बौलिया पोखरा एवं बुढ़वा बाबा मन्दिर पोखरा पर देव दीपावली महोत्सव आयोजित हुआ। महोत्सव में गंगा आरती, रंगोली प्रतियोगिता, लेजर शो, आतिशबाजी समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बौलिया घाट पर ग्यारह हजार दीपक जलाया गया। दीपों की जगमगाहट से मानो तारें जमीं पर उतर आए हो। घाट के भव्य सजावट के साथ दीपोत्सव व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read