HomeJaunpurकेराकत तहसील प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

केराकत तहसील प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

केराकत तहसील प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

राजस्व टीम बरडीहा गांव पहुंच नापी कर लगाया सरकारी बोर्ड
अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ बेदखली का मुकदमा दर्ज
जमीनी विवाद में हुई थी मारपीट, चली थी कुल्हाड़ी
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित जायसवाल
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरडीहा गांव में उस समय हड़कंप मच गई जब सरकारी भूमि आराजी नंबर 36 की नापी करने राजस्व टीम पुलिस बल के साथ पहुंच नापी कर सरकारी बोर्ड लगाई। जिसको देख अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। विदित को कि उक्त सरकारी जमीन नवीन परती पर रामचंदर, रोहित, शुभम व राहुल द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जे का विरोध करने पर गत दिवस उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से प्रहार करके मोहन राम, नंदलाल, सुदामा देवी व माया को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उक्त घटना का वीडीओ वायरल होते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया कि कहीं गौराबादशाहपुर थानान्तर्गत ग्राम कबीरूद्दीनपुर में घटी जैसी घटना इस गांव में भी न घट जाये। इसे काफी गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सुनील कुमार भारती ने नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व में राजस्व की टीम गठित करके गुरुवार टीम को रवाना कर दिया। नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, कानूगो तिलकधारी सिंह, लेखपाल रोहित, दुर्गेश कुमार, विनय कुमार व नवनीत कुमार लेखपाल के साथ बरडीहा ग्राम में मौके पर पहुंच कर सरकारी भूमि पर सरकारी जमीन होने का एक बोर्ड लगवाने के साथ ही अवैध कब्जाधारी रामचंदर आदि के खिलाफ कब्जा बेदखली का मुकदमा भी कायम कर दिया गया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता मय टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। चंदवक पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 107, 116 की कार्रवाई भी की। तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read