बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद की भूमिका महत्वपूर्ण: राम प्रकाश
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। खेल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है,उक्त बातें न्याय पंचायत स्तरीय आयोजित क्रीडा प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रकाश दूबे ने कही। खेलकूद की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और उनमें आपसी प्रेम भावना प्रबल होती है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय भगासा में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, लम्बी कूद आदि खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एआरपी पंकज सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर रवीन्द्र भास्कर, हनुमान प्रजापति, अनिल यादव रामजीत, वीरेन्द्र गौतम, राजेश कुमार, अशोक कुमार, अमरनाथ, रामसेवक, फूलचंद, राममिलन यादव, सदानन्द, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












