HomeGorakhpurचन्द्रवंश व सूर्यवंश के वंशज एक हों, पुनः सत्ता आप लोगों के...

चन्द्रवंश व सूर्यवंश के वंशज एक हों, पुनः सत्ता आप लोगों के हाथ में होगी: ध्रुवचन्द जायसवाल

चन्द्रवंश व सूर्यवंश के वंशज एक हों, पुनः सत्ता आप लोगों के हाथ में होगी: ध्रुवचन्द जायसवाल

अजय जायसवाल
गोरखपुर। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी को अपमानित करने वाले धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध धरना प्रदर्शन होने के वावजूद आज तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका और न होने की संभावना है। कारण स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सत्ता में बैठे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। इन्हें सत्ता से बे-दखल करना होगा। महापुरुषों के विरुद्ध गाहे-बगाहे टिप्पणियां करते रहते हैं। उक्त बातें अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने आगे कहा कि कुछ वर्षों पहले भगवान बलभद्र के प्रति भी अनर्गल टिप्पणी की गई थी किन्तु उक्त प्रकरण को दबा दिया गया था।

इनके निगाह में चन्द्रवंशी, हैहयवंशी, यदुवंशी, मौर्यवंशी, राजभरवंशी, पिछड़े दलित आदिवासी हिन्दू नहीं हैं। सिर्फ यहही लोग हिन्दू हैं। ऐसी सोच रखने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा, इसलिए मूल-जड़ को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। आगामी मध्य प्रदेश चुनाव एवं लोकसभा चुनावों में इन्हें निपटाने की रणनीति बनानी होगी। तभी ऐसे लोगों को संविधान के दायरे में लाना होगा।

श्री जायसवाल ने कहा कि चंद्रवंशियों एवं सूर्यवंशियों को पुनः एक होना पड़ेगा सत्ता आप लोगों के हाथ में होगी। चंद्रवंशी व सूर्यवंशी में आपस में शादियां होती रही हैं। पुराणों में पुख्ता सबूत है। चंद्रवंश के महाराजा चंद्र के पुत्र राजकुमार बुध की शादी सूर्यवंशी मनु महाराज की पुत्री इला से हुई थी।। चंद्रवंशी महाराजा की पुत्री की शादी सूर्यवंश के चक्रवर्ती सम्राट सगर से हुई थी।

चंद्रवंश के महाराजा कृतवीर्य की शादी सूर्यवंश के राजा हरिश्चंद्र की पुत्री पद्मिनी से हुई थी। महारानी पद्मिनी के पुत्र चक्रवर्ती सम्राट भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन है। अनेकों प्रमाण हैं किंतु एक खास वर्ग के लोगों ने ऐसा षड़यंत्र रचा कि शादी विवाह एक ग्रोत्र में होने लगें जिसके कारण आपस में भाईचारा बिगड़ने लगे एवं सत्ता के लिए संघर्ष होने लगे कमोवेश यही हाल आज भी क्रम जारी है। स्वरूप बदल है।

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की सरकार हो आजादी से लेकर आज तक इनका हनक बनी हुई है। बड़ी संख्या में केन्द्र से लेकर राज्यों में कैबिनेट मंत्री है तथा बड़ी संख्या में संवैधानिक, प्रशासनिक एवं उच्च शैक्षणिक पदों पर कब्जा जमाये बैठे हैं, इसीलिए इनकी हनक है जिस दिन हम लोगों में राजनीतिक जागरूकता जागृत हुई, इनकी हनक अपने आप समाप्त हो जायेगी। आज देश के कई बड़े प्रमुख राज्यों में चन्द्रवंशियों के मुख्यमंत्री हैं किन्तु इन्हें अस्थिर करते रहते हैं। आज प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। हिन्दू धर्म की आड़ में सत्ता पर पूर्ण रूप से वर्चस्व चाहते हैं। इनके षड़यंत्रों को अब सफल नहीं होने देना है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब एक ख़ास वर्ग के लोग केन्द्र से लेकर राज्यों में सत्ता की कुर्सी पर बैठ थे तब धर्म ख़तरे में नहीं था। देश के बड़े-बड़े राज्यों में काफी वर्षों से सत्ता की कुर्सी पर से बे-दखल हो गये है तथा देश की सर्वोच्च सत्ता की कुर्सी पर कोई चन्द्रवंशी क्षत्रिय बैठने के आसार दिखाई देने लगे हैं तो धर्म की आड़ लेकर देशभर धर्म के नाम पर अस्थिरता फैलाई जा रही है। इस षड्ंयत्र को सभी को मिलकर बे-नकाब करना होगा जिसमें देश में अमन-चैन कायम रक्खा जा सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read