Homeबदायूंडिप्टी सीएम ने सम्राट अशोक चौक व मूर्ति का किया अनावरण

डिप्टी सीएम ने सम्राट अशोक चौक व मूर्ति का किया अनावरण

डिप्टी सीएम ने सम्राट अशोक चौक व मूर्ति का किया अनावरण

अंकित सक्सेना
बदायूँ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बिल्सी के सम्राट अशोक चौक व सम्राट अशोक की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने चौक पर बनाए गए पार्क व यात्री शेड का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक का व्यक्तित्व महान था। उनके कार्य अनुकरणीय हैं व उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यात्री शेड व पार्क बन जाने से आमजन को सुविधा होगी। बता दें कि बिल्सी में 18 लाख रुपए की लागत से सम्राट अशोक चौक, सम्राट अशोक की प्रतिमा व सजावट का कार्य तथा साढ़े 24 लाख रुपए से चौक के समीप ही पार्क व यात्री शेड का निर्माण कार्य नगर पालिका परिषद बिल्सी द्वारा कराया गया है। इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग्विजय सिंह शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read