Homeचंदौलीमजदूरी के नाम पर फैक्ट्री ले जा रहे 7 बच्चों को कराया...

मजदूरी के नाम पर फैक्ट्री ले जा रहे 7 बच्चों को कराया गया मुक्त

मजदूरी के नाम पर फैक्ट्री ले जा रहे 7 बच्चों को कराया गया मुक्त

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में अन्य अधिकारी व जवान साथ सीआइबी टीम, टास्क टीम व बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पटना-इंदौर एक्सप्रेस के डीडीयू स्टेशन पर आगमन उपरांत गाड़ी के पिछले जनरल कोच से कुल 7 नाबालिक बच्चों व एक ट्रैफिकर को संदिग्ध स्थिति में पाए जाने पर उनसे पूछताछ कर उनको गाड़ी से उतारा गया। पूछताछ में सभी ने अपना नाम व पता बताये जिसमे सभी सीतामढ़ी जिला बिहार के निवासी पाए गए। उक्त ट्रैफिकर द्वारा सातों बच्चों को मजदूरी के नाम पर फैक्ट्री में काम करने हेतु इंदौर ले जाया जा रहा था। ट्रैफिकर द्वारा अपराध स्वीकारोक्ति उपरांत उसको गिरफ्तार कर सभी सातों बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लिया गया। उसके बाद गिरफ्तार ट्रैफिकर व सातो बच्चों को जीआरपी डीडीयू को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जहां पर जीआरपी डीडीयू द्वारा गिरफ्तार उक्त ट्रेफिकर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उक्त अभियान में डीडीयू पोस्ट के उप निरीक्षक आरएन राम, अमरजीत दास, प्रधान आरक्षी आरसी यादव, सीआइबी के सहायक उप निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षी पवन कुमार, अवधेश कुमार, टास्क टीम के आरक्षी अच्छेलाल यादव तथा बचपन बचाओ आंदोलन डीडीयू टीम की प्रोजेक्ट अधिकारी चन्दा गुप्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read