करायी गयी रंगोली प्रतियोगिता
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी सिविल लाइन्स (अम्बेडकर तिराहा के पास) में रंगोली प्रतियोगिता करायी गई जिसमें सभी छात्र–छात्राओं ने बढ़—चढ़कर भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा को धरती पर उतारा। हर रंगोली एक सीख दे रही थी। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के निदेशक अवनीश शुक्ला ने हर वर्ग से प्रथम द्वितीय एव तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्रों-छात्राओं की प्रशंसा किया।
हर क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्सहित किया। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












