Homeचंदौलीखून से लतपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

खून से लतपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

खून से लतपथ मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अलीनगर थाना अंतर्गत रेलवे लोको फील्ड के सामने स्थित पुराना डाकखाना मुगलसराय परिसर में शनिवार की प्रातः लगभग 24 वर्षीय युवक का खून से लटपथ शव मिलने से वहां सनसनी व्याप्त हो गई जिसकी पहचान आस—पास के लोगों ने करने की काफी कोशिश की, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की सूचना लोगों ने संबंधित थाने पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ मुगलसराय अनिरुद्ध सिंह, नगर कोतवाल दीनदयाल पांडेय, अलीनगर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस फोर्स पहुंच गई। मृतक के आस—पास डिस्पोजल के दो-तीन गिलास वह खून से सना हुआ ब्लेड सहित एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक का गला रेता हुआ था एवं उसके शरीर पर चोट के कई जगह निशान पाये गये। इससे ऐसा प्रतीक हो रहा था कि उसकी हत्या कर शव को वहां छोड़ दिया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद शाकिब 24 पुत्र मोहम्मद नियाज मवई खुर्द इस्लामपुर थाना अलीनगर जनपद चंदौली निवासी के रूप में हुई। मृतक अपने नानी के घर पर रहा करता था। समाचार लिखे जाने तक मृतक के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त रहीं।घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read