युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
अब्दुल शाहिद
बहराइच। गोपिया गांव निवासी एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव पेड़ से टांगे जाने का आरोप लगाया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपिया गांव निवासी अरविंद रावत (22) बहादुर रावत का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला।
रविवार सुबह पेड़ से शव लटका देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। सभी ने सूचना परिवार को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेड़ से शव नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने युवक की हत्या कर शव पेड़ से टांगे जाने की तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।