Homeमैनपुरीसमर के पास नाली में पड़ा मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या...

समर के पास नाली में पड़ा मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

समर के पास नाली में पड़ा मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

संतोष तिवारी
मैनपुरी। बिछवा थाना क्षेत्र के गांव नगला देवी (पीते) निवासी एक युवक रविवार को शाम से ही गायब था। परिवार के लोगों ने काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह उसी की समर से एक किसान पानी लेने के लिए गया समर की नाली के पास गले में गमछा से बंधा हुआ नाली में पड़ा हुआ शब मिला। आनन-फानन में परिवारी जनों को सूचित किया गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को खुदकुशी की आशंका पर एक फौती दर्ज करा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव नगला देवी पीते निवासी धर्मेंद्र 35 वर्ष पुत्र सूबेदार लोधी रविवार को शाम से गायब था। परिवार के लोगों ने काफी तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा सोमवार को सुबह एक किसान उसी की समर से पानी लेने के लिए गया तो समर से थोड़ी दूर पर नाली में आकर गिरता है। वहां एक गमछे से उसका गला बंधा हुआ था। साथ ही उसके आस-पास कई शराब के खाली क्वार्टर नमकीन आदि गिलास पड़े थे। साथ ही शव पानी में पड़ा था मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को खुदकुशी का होना बताया। खुदकुशी की बात के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस कुछ और कहानी बताई लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही ,पुलिस ने फौती के आधार पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की अज्ञात लोगों ने हत्या की है। रविवार से उसका पुत्र गायब था। समर पर इसलिए नहीं तलाशा की रात में लाइट नहीं आती। समर की तो वहां परिवार के लोग देखने नहीं गये। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विदेश त्यागी ने बताया कि युवक की मौत लटकने हैंगिंग से हुई है। उसने स्वयं खुदकुशी की है। हत्या नहीं है। शव उतारते समय पानी में गिरने की आशंका है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read