डीसीएम ने टैम्पो को रौंदा, दो की हुई मौत एवं तीन घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर, खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर थाना फरधान क्षेत्र में लालपुर गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने सवारियों से भरे टैम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। टैम्पो चालक अवधेश 45 पुत्र सोहन लाल ग्राम भटूरा वीरेंद्र सिंह 60 पुत्र बाबू सिंह ग्राम परसेहरा की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।









