झांसी मण्डल ने वित्तीय वर्ष में चलाया सघन चेकिंग अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। झांसी मण्डल द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में गाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में चलाये गए चेकिंग अभियानों में गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर 10,25,893 रुपये वसूले किया गया। इनमें से गंदगी फैलाने वाले 3530 यात्रियों से 7,15,863 रुपये जुर्माना वसूल किया गया एवं धूम्रपान करने वाले यात्रियों से 3,10,030 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। गाड़ियों एवं स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाना, धूम्रपान करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय रेलवे के नियम के अनुसार गंदगी फैलाने, धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।