सुवन्स स्कूल में हुआ डांडिया महोत्सव
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
गोण्डा। शारदीय नवरात्रि पर सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल की ओर से भव्य डांडिया महोत्सव हुआ जहां हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शहरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रद्धा सिंह एवं डॉ. दिव्या सिंह उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण करते हुये स्वागत किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं गोंडा सदर के पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह भी उपस्थित रहे जिन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्रद्धा सिंह ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परम्परा से जोड़ते हैं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। साथ ही सूरज सिंह ने नवरात्रि पर गोंडा क्षेत्र के सैकड़ों दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया। सूरज सिंह ने कहा माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाएं। गोंडा सदर की जनता मेरा परिवार है। सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जिस भव्यता से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया है, वह अद्वितीय है।













