HomeTrendingअहंकार रूपी रावण को जलाने एवं राक्षसी प्रवृत्ति को त्यागने से ही...

अहंकार रूपी रावण को जलाने एवं राक्षसी प्रवृत्ति को त्यागने से ही होगा मानव कल्याण: सुनील

  • अहंकार रूपी रावण को जलाने एवं राक्षसी प्रवृत्ति को त्यागने से ही होगा मानव कल्याण: सुनील

  • बीएमपीएस में लोक मंगल की कामना के लिये मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की गयी पूजा-अर्चना

तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज में नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की झांकियों का सफल मंचन नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा किया गया। दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा अर्चना के साथ प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति और सभ्यता में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े उत्सव में से एक शारदीय नवरात्रि और विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व देश भर में अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।
आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना का यह नौ दिवसीय अनुष्ठान मानव जीवन को शक्ति, साहस और आत्मिक शांति का संदेश देता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है जो जीवन के विभिन्न आध्यात्मिक और व्यावहारिक पहलुओं को दर्शाते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों की भक्ति, साधना का समापन विजयादशमी (दशहरा) के भव्य उत्सव के साथ होता है। यह दिन इस बात का गवाह है कि असत्य पर हमेशा सत्य की और अधर्म पर धर्म की विजय होती है।
उन्होंने कहा कि इस दिन जहां भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध के प्रतीक स्वरूप रावण दहन किया जाता है, वहीं मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध का विजय उत्सव भी मनाया जाता है। यह महापर्व समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता के प्रसार का संदेश देता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, कर्मचारियों और नगरवासियों से अपने अंदर से अहंकार रूपी रावण को जलाने, राक्षसी प्रवृत्ति को त्यागने के साथ दशहरा के दिन नगर में निकलने वाली शोभायात्रा में सहभागिता करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ त्योहार मनाने की अपील किया।

 

 

 

 

 

Must Read