डालिम्स सनबीम स्कूल में “प्रवेश”के नाम पर मची लूट
पीड़ित ने समाधान दिवस में दिया शिकायत पत्र
जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय, सुल्तानपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत एक स्कूल में प्रवेश के नाम पर छात्र से हड़प लिए रुपये विद्यालय कर्मचारी ने रुपया मांगने पर अभिभावक को दिया धमकी।मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभीयर स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल का है।
शिक्षा के नाम पर लूट है, लूट सको तो लूट। शिक्षा शिक्षा न होकर अब पूर्णतया व्यवसाय हो गया है। विद्यालय प्रबंधकों ने शिक्षा के नाम पर लूट मचा रखी है जबकि उ०प्र० सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी व्यवस्था के लिए शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विद्यालय में छात्रों को किसी प्रकार शोषण न हो इसके लिए प्रशासन को सख्त आदेश हुए हैं किंतु डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रबंधक व कर्मचारियों के लिए शासन—प्रशासन व नियम कानून कोई मायने नही रखते हैं।
तहसील के गौराबरामऊ निवासी अजीत सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि प्रवेश के नामपर उनके जानकारी के बगैर बच्चों से विद्यालय कर्मियों द्वारा 10 हजार रुपये ले लिए गये व बच्चों को जबरदस्ती पाठ्य सामग्री दे दी गयी।
जब अभिभावक अजीत सिंह को जानकारी हुई और विद्यालय कर्मी से बच्चों को वहां न पढ़ाने व रुपये लौटने की बात कही तो कर्मी सुभाष ने बुरा भला कहते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाना है तो यहीं पढ़ाओ अन्यथा कहीं पढ़ाओ रुपये किसी भी हालत में वापस नहीं किये जायेंगे। जो करना हो, कर लो।पीड़ित अजीत सिंह ने तहसील दिवस प्रभारी बल्दीराय को विद्यालय से छात्रों का उत्पीड़न रोकने एवं रुपया वापस कराने के लिए शिकायत पत्र दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












