श्री चांदेश्वर महादेव मंदिर पर द्वितीय सोमवार पर उमड़ी भक्तों की भीड़
संतोष तिवारी
मैनपुरी। चांदेश्वर रोड स्थित श्री चांदेश्वर महादेव के प्रांगण में सावन के द्वितीय सोमवार पर भक्तों की विशाल भीड़ देखने को मिली। वहीं पर पूजा अर्चना करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि यह मंदिर प्राचीन मंदिर है जहां प वर्षों पुरानी परंपरा है कि हर वर्ष चाहे वह शिवरात्रि हो या सावन का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
प्रांगण पर मेले का आयोजन भी किया जाता है तो वहीं अगर पुलिस प्रशासन की बात करें तो पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से चाक-चौबंद दिखाई दे रही हैं जहां दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















