पार्षद ने स्नातकोत्तर छात्रों को वितरित किया स्मार्ट टैबलेट
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
वाराणसी। युवाओं के महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानन्द डिजी शक्ति योजनान्तर्गत हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदागिन में हुकुलगंज के पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बतौर मुख्य अतिथि स्नातकोत्तर के 51 छात्र—छात्राओं को स्मार्ट टेबलेट वितरण किया।
अपने सम्बोधन में पार्षद श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि भारतेन्दु की जिस बगिया का हिस्सा रहा हूं। आज लगातार तीसरी बार मुख्य अतिथि के रूप में भारतेन्दु परिवार में शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री रितेश श्रीवास्तव, पूर्व छात्र नेता घनश्याम सिंह, भाजपा नेता राजेश वर्मा, दिनेश मौर्या, हिमांशु श्रीवास्तव सहित कालेज के नोडल अधिकारी प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. अशोक सिंह (मुख्य नियंता), आलोक सिंह, डाॅ धीरज सिंह, डॉ सुमित कुमार, देवव्रत कर्माकर, सर्वतेज मौर्य, प्रखर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










