HomeJaunpurमतदाता सूची तैयार कराने में समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित: एडीएम

मतदाता सूची तैयार कराने में समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित: एडीएम

मतदाता सूची तैयार कराने में समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित: एडीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01.01.2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अन्तर्गत 29 अक्टूबर को जनपद के समस्त मतदेय स्थल, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है। 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक उक्त कार्यालय पर जनसामान्य के निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जायं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज मृतक, डबल मतदाताओं के नाम विलोपित किया जाय तथा सूची में दर्ज नाम,पता,आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय। बूथ लेंविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची में यदि किसी दिव्यांग,महिला या युवा वर्ग के अर्ह व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नही है तो उनसे फार्म-6 भरवाये जाने का कार्य भी किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9, 10 नवम्बर एवं 23, 24 नवम्बर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। आनलाइन पोर्टल NVSP, VOTER PORTAL ,oa VOTER HELLPLINE APP के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार कराये जाने में जनपद के समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य से सम्बद्ध अधिकारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकण अधिकारियों इत्यादि को आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि 29 अक्टूबर से 6 जनवरी तक के मध्य स्थानान्तरित करने पर प्रतिबन्ध भी लगाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read