HomeJaunpurडीएम ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थान डॉ0 ए0एच0 रिज़वी शिया डिग्री कालेज में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
शिया डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ0 सै0 सादिक रिजवी व शिया इन्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ0 अलमदार नजर ने बुकें प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। शिया डिग्री कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत, मतदाता गीत व मतदाता जागरूकता के लिए नाटक प्रस्तुत कर लोगों को वोटर बनने के लिए प्रेरित किया। शिया इन्टर कालेज की छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का जिलाधिकारी ने अवलोकन किया। तथा सभी प्रतिभागियों को बुके प्रदान कर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने अर्ह छात्र, छात्राओं को मतदाता बनने के लिए फार्म 6 प्रदान किया। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन पदाभिहित स्थलों (मतदेय स्थलों) निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पर किया गया। प्रकाशित अवधि में मतदाता सूची निरीक्षण हेतु निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। आलेख्य प्रकाशन अवधि में 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक जनपद में कुल नियुक्त 3531 बूथ लेविल ऑफिसर द्वारा 18 वर्ष पूरी करने वाले युवा व छूटे हुए मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने हेतु नियत प्रारूप 6 भराकर प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी।
मतदाता सूची में सम्मिलित मृतक, डबल, शिफ्टेड मतदाताओं के नाम विलोपित किये जाने हेतु नियत प्रारूप-7 प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। मतदाता सूची में किसी भी प्रविष्टि में संशोधन किये जाने, निवास परिवर्तन किये जाने, दिव्यांग के चिन्हीकरण एवं फोटो पहचान पत्र नष्ट या खोने पर दुबारा बनवाये जाने हेतु नियत प्रारूप-8 पर भराकर कार्यवाही की जायेगी। इस अवधि के मध्य विशेष अभियान तिथि, 9 व 10 नवम्बर तथा 23 व 24 नवम्बर को बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपरोक्त कार्यवाही हेतु प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर कार्य करते हुए दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित, अपमार्जित एवं संशोधित करने हेतु आनलाइन वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। फार्मों के निस्तारण की अवधि 24 दिसम्बर, निर्वाचक नामावली के अन्तिम प्रकाशन 6 जनवरी निर्धारित की गयी है। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष पूरी करने वाले युवा मतदाता बनने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं। संचालन जिला स्वीप कोआर्डियनेटर सै0 मो0 मुस्तफा ने किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, कालेज से स्वीप समन्वयक डा अवधेश कुमार, आरिफ हुसैनी सहित शिया डिग्री कालेज, शिया इन्टर कालेज के शिक्षक, छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read