HomeJaunpurडीएम ने लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेण्डर प्रदान करने के दिये निर्देश

डीएम ने लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेण्डर प्रदान करने के दिये निर्देश

डीएम ने लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेण्डर प्रदान करने के दिये निर्देश

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत आच्छादित लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर से दिसम्बर तक तथा द्वितीय चरण में जनवरी से मार्च 2025 तक निःशुल्क सिलेण्डर प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देश के क्रम में जनपद स्तर पर कार्य योजना निर्धारित करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का आधार प्रमाणन एवं रिफिल बुकिंग हेतु गैस एजेन्सी के माध्यम से 288 कैम्पों का आयोजित किए गये हैं। जनपद में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कुल 404211 लाभार्थी है। माह अक्टूबर में 28 अक्टूबर तक 138705 लाभार्थियों द्वारा रिफिल बुकिंग कराकर गैस सिलेण्डर प्राप्त किया गया है। उक्त लाभार्थियों के आधार प्रमाणित बैंक खातो में सब्सिडी की धनराशि ऑयल कम्पनी द्वारा हस्तान्तरित कराने की कार्यवाही करायी जायेगी।
उन्होंने यह भी अवगत कराया कि दीपावली के पर्व को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन समस्त गैस एजेन्सियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों के स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गयी है। उपभोक्ता/लाभार्थी गैस एजेन्सी के माध्यम से रिफिल बुकिंग कराकर घरेलू गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है। ऐसे में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के समस्त लाभार्थियों को पुनः अवगत कराया जाता है कि उक्त योजना के अन्तर्गत प्रथम निःशुल्क गैस सिलेण्डर यथाशीघ्र प्राप्त कर लें। प्रथम निःशुल्क सिलेण्डर वितरित किए जाने का कार्य माह-दिसम्बर, 2024 तक जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read