Homeझांसीनिरंतर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में किया जा रहा कार्य:...

निरंतर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में किया जा रहा कार्य: सांसद

निरंतर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में किया जा रहा कार्य: सांसद

9वां सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन में शामिल हुये सांसद अनुराग शर्मा
मुकेश तिवारी
झांसी। उदयपुर (राजस्थान) में 9वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन हुआ जिसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। बैठक का शुभारम्भ लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की स्थापना 1911 में हुई थी एवं 1948 में इसका वर्तमान स्वरूप अस्तित्व में आया। वर्तमान में 180 से अधिक विधान मण्डल इसके सदस्य हैं और भौगोलिक दृष्टि से यह 9 अलग-अलग क्षेत्रों में बंटा है। सम्मेलन में “डिजिटल युग में लोकतंत्र और सुशासन को सुदृढ़ करना” विषय पर तथा डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से सुशासन को प्रोत्साहित करने में जन प्रतिनिधियों को और अधिक प्रभावी/कुशल कैसे बनाया जाए एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्र को सुदृढ़ करने में जन प्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार मंथन किया गया। सम्मेलन के दौरान सभी ने अपने विचारों को साझा किया। सम्मलेन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ द्वारा विश्वभर में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुये वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर भी बात की गयी। 9वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मलेन में झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा सी.पी.ए. के कोषाध्यक्ष के रूप में सम्मिलित हुए। सीपीए के कोषाध्यक्ष एवं झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ द्वारा निरंतर लोकतंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बताते चलें कि 9वें सीपीए भारत क्षेत्र सम्मेलन में कुल दो सत्र हुए। प्रथम सत्र में डिजिटल सशक्तिकरण, गुड गवर्नेंस की दिशा में जनप्रतिनिधियों के कौशल को और अधिक बेहतर बनाने और वर्तमान युग की चुनौतियों में जनप्रतिनिधित्व जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसी प्रकार दूसरे सत्र में लोकतान्त्रिक संस्थाओं के माध्यम से देश को मजबूत करने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा हुई। सम्मेलन में सांसदों ने एक संकल्प भी पारित किया जिसमें उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहयोग करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई गणमान्य शामिल हुए। बताते चलें कि सम्मलेन में 17 विधानसभा अध्यक्ष, 13 विधानसभा उपाध्यक्ष, 3 विधान परिषद सभापति और 5 विधानपरिषद उपसभापति सहित कुल डेलीगेट्स की संख्या 46 हैं। इस दौरान राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के मुख्यालय लंदन से अध्यक्ष एवं सचिव भी सम्मेलन में शामिल हुए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read