Homeझांसीआरक्षी खुशबू को डीजी प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

आरक्षी खुशबू को डीजी प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

आरक्षी खुशबू को डीजी प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित

मुकेश तिवारी
झांसी। महिला सशक्तिकरण अभियान में को लेकर प्रदेश शासन व पुलिस महानिदेशक यूपी द्वारा प्रदेश के समस्त थानों पर मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण को प्रभावी रूप से प्रचार-प्रसार करने संबंधी 15 दिवसीय अभियान चलाया गया। जिसमें थानों पर तैनात महिला आरक्षियों द्वारा महिला बीट प्रणाली की व्यवस्था को सुदृढ किये जाने व बीट क्षेत्र में महिलाओं के बीच पहुंच बनाकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं सुमंगल योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृत्व योजना तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076, 1930 आदि नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अभियान के दौरान थाना ककरवई में नियुक्त महिला आरक्षी 1941 खुशबू सेंगर ने बेहतरीन ढंग से उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला एवं बच्चियो के प्रति घटित होने वाले अपराधो की रोकथाम हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर और योजनाओं के बारे मे व्यापक प्रचार प्रसार किया। झाँसी परिक्षेत्र व कानपुर जोन के समस्त थानों में से महिला आरक्षी खुशबू सेंगर तथा जनपद कन्नौज से एक महिला आरक्षी को इस अभियान में सराहनीय, आसाधारण कार्य करने पर डीजी प्रशस्ति पत्र मिला। जिसे अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक कुमार सिंह ने प्रदान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read