HomeGorakhpurसीएम ने की काली माता, भगवान गणेश व कालभैरव मूर्ति की प्राण...

सीएम ने की काली माता, भगवान गणेश व कालभैरव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

सीएम ने की काली माता, भगवान गणेश व कालभैरव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

अजय जायसवाल
गोरखपुर। सूबे के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में नवनिर्मित श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, गणेश एवं भैरव जी की प्राण प्रतिष्ठा की। भक्तिमय माहौल में हुए अनुष्ठान के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिर परिसर में गोशाला के समीप नव्य व भव्य श्रीकाली माता मंदिर में मां काली, प्रभु गणेश व कालभैरव जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए विगत सात दिन से धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। गुरुवार को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधि विधान से तीनों देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण कराया।

आनुष्ठानिक कार्यक्रम मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की मौजूदगी में मठ पुरोहित आचार्य रामानुज वैदिक रोहित मिश्र, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अश्विनी त्रिपाठी, पुरुषोत्तम चौबे समेत 13 पुरोहितों ने पूर्ण कराए। गोराखपीठाधीश्वर ने मंदिर के बगल में स्थित अखंड धूना (हवन कुंड) को भी प्रतिष्ठित किया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत, ब्राह्मण एवं साधु भोज तथा भंडारे का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर काशी से आए महामंडलेश्वर सतुआ बाबा, मुख्य यजमान अमर तुलस्यान, उनकी धर्मपत्नी पायल तुलस्यान, अनूप सराफ, द्वारिका तिवारी, वीरेंद्र सिंह, दुर्गेश बजाज, विनय गौतम, बृजेश मणि मिश्रा समेत तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read