सेवा पखवाड़ा में बीबीडी थाने पर चला स्वच्छता अभियान
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। सेवा पखवाड़ा के तहत देश भर में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत बीबीडी थाने पर सफाई का कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस मौके पर इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि स्वच्छता के लिए 1 घंटे का समाधान के श्रृंखला की कड़ी है। जो पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में शुरू की थी, इसका असर अब देखने को मिल रहा है। स्वच्छता के लिए बीबीडी पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, चौकी प्रभारी परमानंद सिंह, बीट प्रभारी अर्जुन सिंह सहित पूरी टीम ने साफ सफाई किया। इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि आज 1 घंटे के विशेष अभियान में हम भी अपना योगदान दे रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










