HomeGorakhpurनागरिक सुरक्षा ने प्रेस क्लब को सौंपा तिरंगा

नागरिक सुरक्षा ने प्रेस क्लब को सौंपा तिरंगा

नागरिक सुरक्षा ने प्रेस क्लब को सौंपा तिरंगा

अजय जायसवाल
गोरखपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिक सुरक्षा की ओर से शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशन में अलग अलग प्रखंडों में चल रहे इस अभियान की कमान उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह एवं चीफ वार्डन डा. संजीव गुलाटी ने संभाली है। इसी कड़ी में रविवार को नागरिक सुरक्षा द्वारा गोरखपुर जर्नलिस्ट क्लब को तिरंगा झंडा सौंपा गया। नागरिक सुरक्षा की ओर से स्टाफ आफिसर टू चीफ वार्डेन सुरेश गुप्ता ने प्रेस क्लब के महामंत्री मनोज यादव को झंडा सौंप करके जनसहभागिता की अपील की। इस मौके पर प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष बैजू गुप्ता, नागरिक सुरक्षा के रेकी ऑफिसर डा. एके सिंह, पोस्ट वार्डन आरक्षित डा. अमरनाथ जायसवाल, सेक्टर वार्डन कोतवाली सौरभ गुप्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read