स्वाभिमान स्थल पर मनाया गया डा. सोने लाल का जन्मदिवस
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। डॉ. सोने लाल पटेल किसान श्रमिक संगठन काशी प्रांत के प्रथम स्थापना दिवस एवं डा. सोने लाल पटेल के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन स्वाभिमान स्थल खजूरी मिर्जामुराद में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय नारायण सिंह पटेल एवं एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे।

अपने संक्षिप्त वक्तव्य में मुख्य अतिथि ने कहा कि सोने लाल किसानों, शोषितों, वंचितों व दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। आजीवन इनके हक अधिकार के लिए प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के कई प्रांतों में भ्रमण कर लोगों में स्वाभिमान जगाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वाराणसी लाल बहादुर पटेल ने किया। कार्यक्रम के दौरान राम विलास पटेल, बंसराज पटेल, सुरेश पटेल, राम प्रवेश पटेल, बाबू लाल पटेल, प्रभु पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









