HomeJaunpurकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

तेजस टूडे ब्यूरो
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के नई आबादी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। लायंस क्लब शाहगंज स्टार के अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने तिरंगा यात्रा को जारी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में छात्राओं के हाथों में तिरंगा फहरा रहा था । सभी देशभक्ति नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर दादर पुल, सेंट थॉमस रोड, तहसील कार्यालय रोड से होते हुआ तहसील प्रांगण पहुंचा। यहां पर यात्रा के समापन से पहले बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया और सभी को जीवन में सफल होकर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार आशीष सिंह, राजस्वकर्मी और अधिवक्तागण मौजूद रहे। वहीं पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, कोषाध्यक्ष पवन साहू, चंदन त्रिपाठी और दीपक सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रा में कस्तूरबा विद्यालय की अध्यापिका किरण मौर्या, पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, अल्पना सिंह, अंकिता शुक्ला, रोमा मौर्या, प्रियंका वर्मा, आशीष राय आदि शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read