HomeJaunpurसाइबर कॉप ओपी जायसवाल को मिला डीजीपी का सिल्वर मेडल

साइबर कॉप ओपी जायसवाल को मिला डीजीपी का सिल्वर मेडल

साइबर कॉप ओपी जायसवाल को मिला डीजीपी का सिल्वर मेडल

सिल्वर मेडल प्राप्त कर बढ़ाया आजमगढ़ साइबर सेल का सम्मान
सभी साथियों ने बधाई देते हुये की उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा/अंकित जायसवाल
आजमगढ़। अपने आत्मविश्वास को, मैंने बुलंद बनाया है, सफलता का आलम, मेरी मेहनत से सजाया है। यह पंक्तियां आजमगढ़ साइबर सेल में कार्यरत हे.का. ओपी जायसवाल पर बिल्कुल सटीक बैठती है। आज ओपी जायसवाल की मेहनत रंग लाई और उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्तम सेवा देने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार का सिल्वर मेडल उन्हें मिला। गौरतलब हो कि ओपी जायसवाल साइबर सेल में अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। अब तक उन्होंने करोड़ों रुपए ठगों के चंगुल से वापस कराने में कामयाब रहे है। आजमगढ़ में पोस्टिंग से पहले वह जौनपुर जिले में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जौनपुर जिले में भी वह पूरी तन्मयता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। साइबर सेल में रहते हुए उन्होंने हर फरियादी की मदद की और उनका खोया हुआ मोबाइल, ऑनलाइन या जालसाजी के शिकार हुए लोगों के पैसे वापस कराकर कई नेक कार्य किए। यही वजह है कि जिसका पैसा वापस मिले लोग उन्हें दुआ देते गए और शायद आज उन्हीं दुआओं और प्रार्थनाओं की वजह से उत्तर प्रदेश के डीजीपी से ओपी जायसवाल को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। ओपी जायसवाल को सिल्वर मेडल मिलने की खुशी विभाग में भी छाई रही। आजमगढ़ साइबर सेल, आजमगढ़ पुलिस के जवानों ने अपने साथी को खूब बधाई दी। वहीं जौनपुर से भी साथियों, शुभचिंतकों, मित्रों आदि ने श्री जायसवाल को बधाई देते हुये शुभकामना दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read