HomeJaunpurवार्षिकोत्सव में बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुति

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुति

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने की मनमोहक प्रस्तुति

विज्ञान प्रदर्शनी देख गदगद हुये अतिथि
तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके शैक्षणिक और सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यकांत शुक्ल अध्यक्ष विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्व सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश रहे।
इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री शुक्ल ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला प्रस्तुत की गई जिसमें नृत्य, गायन, नाटक और कविता पाठ शामिल थे। छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्र—मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रय में मुख्य अतिथि अपने संबोधन में छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाये रखने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी छात्रों और शिक्षकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में प्रबन्धक अनिल उपाध्याय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह कॉलेज के अविस्मरणीय है जो कॉलेज परिवार के सदस्यों के बीच उत्साह और एकजुटता का संचार किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Must Read