Homeचंदौलीचौधरी चरण सिंह का मनाया गया जन्मदिवस

चौधरी चरण सिंह का मनाया गया जन्मदिवस

चौधरी चरण सिंह का मनाया गया जन्मदिवस

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। राष्ट्रीय लोक दल कैंप कार्यालय खोवा मंडी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 121 वी जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। काशी प्रांत के अध्यक्ष समरनाथ सिंह यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के साथ केक काटकर मनाया। चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रहन सहन खानपान पहनावा एक साधारण किसान के तरह कर्मठ किसान थे।

नगर अध्यक्ष भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि सबसे पहले देश के नेताओं को यह समझना चाहिए कि गरीबी से बचकर श्रम वृद्धि की ओर बढ़ने का एकमात्र रास्ता गांव तथा खेत खलियान से होकर गुजरता है आज किसानों के साथ छलावा करने का काम हो रहा है किसान आत्महत्या कर रहे हैं, आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर सरकार जो है विचार नहीं कर रही है केवल टैक्स पर टैक्स लगाकर महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। इस मौके पर भागवत नारायण चौरसिया, केदार यादव, शिव पटेल, डॉ. सुरेन्द्र सिंह यादव, बैजनाथ यादव, राज नारायण यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read