एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने बैठक का किया बहिष्कार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन ने ‘ऑल इंडिया रेलवे इंजीनियर्स फेडरेशन’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक, जो काशी (वाराणसी) में आयोजित हुई, का विरोध करते हुए उसमें भाग नहीं लिया। यह बैठक अश्विनी वैष्णव द्वारा घोषित ‘रेलवे इंजीनियरों को ग्रुप बी का दर्जा देने’ के संदर्भ में बुलाई गई थी लेकिन एनसीआर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने इस बैठक में उचित प्रतिनिधित्व न दिए जाने पर नाराजगी जताई। संघ के महासचिव आरके गुप्ता द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में एनसीआर के जोनल अध्यक्ष, जोनल महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रित नहीं किया गया। एनसीआर जोन से एके त्यागी, एसके गुप्ता, बीसी यादव, राजेश पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, संजीव कुमार, डीआर पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक से बाहर रहे। महासचिव आरके गुप्ता ने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित ग्रुप बी दर्जा एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन एनसीआर जैसे बड़े जोन को इस प्रक्रिया में नजरअंदाज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवे सुरक्षा समिति, कौशल प्रशिक्षण, एवं प्रमोशन नीति जैसे गंभीर मुद्दों पर इंजीनियरों के हितों की अनदेखी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेल प्रशासन द्वारा 01 से 15 अगस्त तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 02 अगस्त को झाँसी, बाँदा, लालपुर सहित मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता रैली निकाली गई। वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर स्टेशन निदेशक सीमा तिवारी एवं एडीएमई (ओ एण्ड एफ) नितिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में सफाई मित्रों व कर्मचारियों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं मंडल रेल चिकित्सालय के नेतृत्व में पूर्वी रेलवे कॉलोनी में भी रैली निकाली गई। इस दौरान बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता का आह्वान किया गया। यह अभियान 15 अगस्त तक मंडलभर में विभिन्न गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर हुए नाराज
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। आईजीआरएस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों में शत प्रतिशत असंतुष्ट फीडबैक है, उन विभागों के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद दिवस पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक कराएं। उन्होंने कहा कि पूरे मनोयोग से कार्य करें जिससे जनपद की रैंक अच्छी बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों को अधिकारी कटेगरी वाईज कर सही ढंग व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। डीएम ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भाे के निस्तारण के परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भाे का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतो के निस्तारण में जनपद के मुल्याकंन का पैरामीटर बदल गया है अतः असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों को सही ढंग से निस्तारण कराए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, ईडीएम आकाश रंजन एवं संबंधित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का मण्डलीय सम्मेलन 31 जुलाई को
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विश्व में मजहब अनेक हो सकते हैं, पंथ अनेक हो सकते हैं, किंतु विश्व में धर्म एकमात्र सनातन धर्म है। सनातन धर्म शाश्वत है और मानवता का पाठ पढ़ाता है। पंथ व मजहब किसी के द्वारा चलाए गए हैं किंतु सनातन धर्म श्रष्टि के साथ सृजित हुआ है। ये विचार हिन्दी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रवींद्र शुक्ल ने व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि इसी सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए 31 जुलाई 2025 को हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय) के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ का मंडलीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन होटल द मारवलस में 31 जुलाई को सायंकाल 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में झांसी, ललितपुर तथा जालौन के सैकड़ों कर्मकांडी पंडित, मंदिरों के पुजारी एवं महंत तथा संतों के आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्याम सिंह राजपुरोहित, मप्र सिंगरौली से प्रवचनकर्ता एवं प्रो. विजय लक्ष्मी शुक्ला, काशी में वरिष्ठ महंत सचिन्द्र नाथ मिश्र, संत श्री राजेश्वरानंद जी, महामंडलेश्वर साध्वी ममता जी आदि अनेक विद्वान सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बुवि के संस्कृत शोधपीठ के निदेशक डॉ. बीबी त्रिपाठी, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री निशांत शुक्ल, मुख्यालय प्रभारी एवं प्रदेश सोशल मीडिया संयोजिका रुचि निवेदिता, महानगर अध्यक्ष संजय राष्ट्रवादी, वरिष्ठ समाजसेवी विजय पहारिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी दीपक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
संघर्ष सेवा समिति 4 अगस्त को निकालेगा विशाल कावड़ यात्रा
देश भर की पवित्र नदियों से जल एकत्रित कर महादेव का होगा अभिषेक
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी 4 अगस्त दिन सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में देश भर की पवित्र नदियों से जल एकत्रित कर यात्रा ललितपुर के पावन मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर पदयात्रा करते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ समाप्त होगी।
इस संबंध में आयोजित प्रेस के मुख्य आयोजक डॉ संदीप ने कहा कि सनातन धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है। यह माह देवाधिदेव महादेव को समर्पित है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हम यात्रा का भव्य आयोजन करने जा रहे हैं। यात्रा में विशाल कावड़िया झांकी एवं पुष्प वर्षा के साथ कानपुर के कलाकारों द्वारा भोले एवं अघोरी तांडव नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। यात्रा में उज्जैन से विशाल धमाल ढोल आमंत्रित किए गए हैं। यात्रा की अगुवाई में विशाल तोपें पुष्प वर्षा करते हुए चलेंगीं। साथ में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूप रथ व बग्गियों पर उपस्थित रहेंगे। यह यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक व विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी।
संघर्ष सेवा समिति के ललितपुर जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग महामंत्री सचिन दुबे ने बताया कि हमारा संगठन प्रत्येक वर्ष कावड़ यात्रा का आयोजन करता है। सावन के अंतिम सोमवार के दिन यह यात्रा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहेंगे। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए हमारी पूरी टीम युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, अभिलाषा ग्रुप से मुन्ना लाल जैन, भाजपा के जिला मंत्री निखिल तिवारी, समाजसेवी बी.के. सरदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
वहीं संघर्ष सेवा समिति के झांसी व ललितपुर आनंद अंतू सोनी, गजेंद्र सिंह बुंदेला, देवेंद्र बोरवेल्स संरक्षक, सोनू ठाकुर मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद परमार विभाग महामंत्री, दिनेश साहू जिला महामंत्री, छोटे चौबे जिला उपाध्यक्ष, अरविंद पलया जिला मंत्री, बबुआ राजा, रोहित दुबे, चंदन राजा, तुला राम शर्मा, विशाल ताम्रकार, रॉबिन साहू, आनंद रायकवार, संदीप नामदेव, महेंद्र रायकवार, राहुल रायकवार, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, बसंत गुप्ता, राजू सेन, राकेश अहिरवार, मास्टर मुन्ना लाल, कमल मेहता, सुशांत गेडा, सूरज वर्मा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भारतीय सशस्त्र बलों के 527 जवानों ने जान देकर हासिल की थी जीत
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राजकीय संग्रहालय झांसी में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल विजय दिवस भारत में हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। युद्ध के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के 527 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को कारगिल युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ मनोज गौतम, उपनिदेशक सहित रिंकी श्रीवास्तव, बृजेश, अजय वर्मा, मनीष, महेंद्र श्रीवास, मिथिलेश, सौरभ आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बच्चे से भिक्षावृत्ति करवाते मिलने पर माता, पिता, अभिभावक के विरूद्ध होगी कार्यवाही: डीएम
मिशन वात्सल्य योजना में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की हुई बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, वन स्टॉप सेंटर टास्क फोर्स आदि कार्योँ की समीक्षा कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की अध्यक्षता करते हुए डीएम मृदुल चौधरी ने पुलिस विभाग, चिकित्सा विभाग, पंचायती राज विभाग, श्रम विभाग, रेलवे एवं शिक्षा विभाग के उपस्थित अधिकारियों को बाल संरक्षण के क्षेत्र में सज्जनता, संवेदनशीलता एवं गंभीरता से कार्य करने हेतु निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सभी विभाग एजेंडा बिंदु के अनुसार अपने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें एवं बालसंक्षण के हित में विशेष योगदान प्रदान करें। बच्चों, किशोर तथा किशोरियों के हितों के संरक्षण के प्रति संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि सभी अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं से पात्र बालकों, बालिकाओं को लाभान्वित करें। जिलाधिकारी ने तहसील या ब्लॉक स्तर पर लंबित सत्यापन कार्यों को भी जल्द पूरा करने की नसीहत दी। निर्देश दिये कि ग्राम व ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जायं।
जिलाधिकारी ने बैठक में सुझाव दिया कि किशोर न्याय बोर्ड के मामले जल्द निपटाए जाएं। जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन व सीडब्लूसी को जनपद में बाल भिक्षावृति में लिप्त बच्चों को चिंहित करने के उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई माता-पिता या संरक्षक अपने बच्चे से भिक्षावृत्ति करवाते हुए पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने बाल विवाह पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के भी निर्देश दिये। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य तथा स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति से अवगत कराया। मिशन वात्सल्य योजना में ब्लॉक व ग्राम स्तर पर गठित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन कराया जा चुका है। इसके अतिरिक्त बाल कल्याण समिति एवं सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के प्रकरणों की जानकारी दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में कार्ययोजना के निर्माण पर जिलाधिकारी का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
एसएसपी ने आरटीसी प्रशिक्षण स्कूल व आधुनिक कम्प्यूटर कक्ष का किया निरीक्षण
रिक्रूट्स पूर्ण मनोयोग अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने को लेकर किया प्रोत्साहित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में चल रहे आरटीसी प्रशिक्षण स्कूल व आधुनिक कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण करते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने सभी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रिक्रूट्स से संवाद कर उन्हे पूर्ण मनोयोग, अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा प्रशिक्षण के दारौन किसी प्रकार की समस्या हो तो अवगत करायें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ अरविन्द कुमार, आरटीसी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय एवं इंफ्लिबनेट गांधीनगर के मध्य हुआ ऐतिहासिक एमओयू हस्ताक्षर
यह ओएमयू विवि की अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक निर्णायक कदम: कुलपति
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र (इंफ्लिबनेट) गांधीनगर के साथ एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुआ। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका को 21वीं सदी के भारत निर्माण में एक सशक्त स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा, शोध नवाचार, तथा ई-संसाधनों की सहज उपलब्धता जैसे क्षेत्रों में इंफ्लिबनेट के साथ यह सहयोग राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने शिक्षकों और शोधार्थियों से अपेक्षा किया कि वे शोध प्रकाशन, पेटेंट और वैश्विक स्तर की शैक्षणिक उपलब्धियों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।
इस दौरान राज्यपाल द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को वर्ल्ड रिकॉर्ड (सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजन, नशा मुक्ति, एवं पढ़े विश्वविद्यालय बड़े विश्वविद्यालय) हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जो विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिबद्धता, योग साधना और सामूहिक ऊर्जा का प्रतीक है। उन्होंने विश्वविद्यालय को “पढ़े और बढ़े विश्वविद्यालयों” की विशिष्ट श्रेणी में स्थान देते हुए इसकी गुणवत्ता परक शिक्षा, नवाचार और अनुशासित शैक्षणिक संस्कृति की सराहना किया।
कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य सचिव डॉ सुधीर एम. बोबड़े (आईएएस) ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं इंफ्लिबनेट की निदेशक प्रो देविका पी. मदल्ली ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया तथा एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से इंफ्लिबनेट के विषय में बताया। डॉ. बोबड़े ने राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन लर्निंग संसाधनों की उपलब्धता और अकादमिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। कार्यक्रम का संचालन डा. पंकज जानी ने किया।
इंफ्लिबनेट निदेशक प्रो. मदल्ली ने बताया कि इस एमओयू के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों को शोध पत्रिकाओं, डेटाबेस, ई-ग्रंथालय, शोधन, ई-शोध सिंधु, शोधगंगा, शाला दर्पण और लाइब्रेरी ऑटोमेशन जैसे अत्याधुनिक संसाधनों तक मुफ्त या रियायती पहुंच प्राप्त होगी। इसके माध्यम से विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता, अकादमिक पारदर्शिता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार (इंफ्लिबनेट) ने लाइब्रेरी ऑटोमेशन, शोधन पोर्टल और डिजिटल रिपॉजिटरी सिस्टम की कार्यप्रणाली पर विस्तार से व्याख्यान दिया।
संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश के 38 विश्वविद्यालयों से आये कुलपतियों, कुलसचिव, आईक्यूएसी निदेशक एवं लाइब्रेरी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिससे यह आयोजन राज्यस्तरीय अकादमिक संवाद और नेटवर्किंग का प्रभावी मंच बन सका। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने विश्वविद्यालय की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा, शोधोन्मुखी प्रयासों, और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग की रणनीतियों का उल्लेख किया। उन्होंने इंफ्लिबनेट के साथ हुए इस समझौते को विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। कार्यक्रम में कुलसचिव राज बहादुर, आईक्यूएसी निदेशक प्रो सुनील काबिया, केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ जे श्रीदेवी जेट्टी, डॉ अनुपम व्यास, डॉ शालिनी शर्मा, डॉ आशीष वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ पंकज जानी ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये निवेश आकर्षित करने के लिये पर्यटन नीति-2022 लागू
पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में इकाइयों की स्थापना करने पर मिलेंगी विभिन्न सुविधाएं
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु निवेश आकर्षित करने के लिए पयर्टन विभाग द्वारा पर्यटन नीति-2022 लागू की गई है। इसमें पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों में इकाईयों की स्थापना करने पर विभिन्न सुविधाएं एवं छूट अनुमन्य की गयी हैं। प्रदेश में अधिकाधिक निवेश होने पर पर्यटन से जुड़े उद्योग सहित अन्य व्यवसायों को भी लाभ प्राप्त होगा तथा रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस नीति देश की वन ट्रिलियन अर्थव्यवस्था लाभ में विशेष भूमिका होगी जो सरकार की शीर्ष प्राथमिक्ताओं में एक है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निवेश को प्रोत्साहित करने हेतु पर्यटन नीति 2022 लागू की गई है। इस नीति का उद्देश्य राज्य को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी स्थान दिलाना, रोजगार के अवसर उत्पन्न करना तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
——इनसेट—— पर्यटन नीति 2022 के फायदे
निजी निवेशकों को आकर्षित करने हेतु विशेष प्रोत्साहन एवं रियायतें, स्टाम्प डूयटी में 100 प्रतिशत की छूट, लैण्ड परिवर्तन एवं विकास शुल्क में छूट, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर। सांस्कृतिक, धार्मिक एवं इको टूरिज्म को बढ़ावा। राज्य की आर्थिक वृद्धि में पर्यटन क्षेत्र का योगदान, उपलब्ध सब्सिडी एवं प्रोत्साहन, पूंजीगत सब्सिडी-होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे एवं अन्य पर्यटन इकाइयों की स्थापना पर 25 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला उद्यमियों हेतु 30 प्रतिशत तक की विशेष पूंजीगत सब्सिडी। ब्याज सब्सिडी की दर-पात्र पर्यटन इकाईयां अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए प्रति वर्ष ऋण राशि के 5 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी के आवेदन कर सकती है। अधिकतम ऋण राशि-यह सब्सिडी रू 5 करोड़ (पांच करोड़ रूपये) तक की बैंक ऋण राशि पर देय होगी। किसी भी पात्र इकाई के लिए अधिकतम ब्याज सब्सिडी की राशि रू 25 लाख (पच्चीस लाख रूपये) तक सीमित होगी। पर्यटन नीति 2022 के अंतर्गत स्थापित होने वाली इकाईयां में बजट होटल, होटल, रिसॉर्ट एवं वेलनेस सेन्टर। एडवेंचर टूरिज्म एवं वॉटर स्पोर्ट्स, रूरल होमस्ट, होम स्टे एवं हैरिटेज होमस्टे, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत पर्यटन केंद्र, इको-टूरिज्म पार्क एवं नेचर कैम्प, टुअर आपरेटर/ट्रेवलिंग एजेन्सी सहित अन्य पर्यटन इकाईयां आदि सम्मिलित हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
प्राचीन जैन तीर्थ करगुंवाजी में होगी मंगल कलश स्थापना
अमृत पावन वर्षा योग समिति का हुआ गठन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। महानगर में आचार्यश्री विद्यासागरजी महामुनिराज के शिष्य दया भावना फाउण्डेशन प्रणेता पूज्य मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज का चातुर्मास होने जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सुप्राचीन जैन तीर्थ करगुंवाजी में अमृत पावन वर्षायोग हेतु भव्य मंगल कलश स्थापना समारोह आयोजित है। चातुर्मास की व्यवस्था संचालन हेतु अमृत पावन वर्षायोग समिति का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेन्द्र जैन प्रेस अध्यक्ष, डॉ निर्देश जैन एवं डॉ राजीव जैन मुख्य सलाहकार, मनोज सिंघई, डॉ अभिषेक जैन, कमलेश जैन हैन्डलूम उपाध्यक्ष, दिनेश जैन डीके एवं सौरभ जैन सर्वज्ञ महामंत्री, देवेन्द्र जैन एलआईसी कोषाध्यक्ष, बृजेन्द्र मोदी सह कोषाध्यक्ष एवं प्रभात जैन कुंज बिहारी ऑडिटर, अलंकार जैन, अंकित सर्राफ एवं यश सिंघई स्वागताध्यक्ष बनाया गया।
नितिन जैन सदर, निशांत जैन डेयरी, सनी जैन चैनू, सिद्धार्थ जैन करगुंवा, देवेश जैन केडी कार्यक्रम संयोजक भूमिका का निर्वाहन करेंगे। विशाल जैन गुदरी, रविन्द्र सिंघई, रमेश जैन बिजली, आलोक जैन विश्वपरिवार, नरेश जैन मल्लन, अभिनन्दन मोदी, जिनेन्द्र जैन मोंठ, राजीव ड्योडिया, अतुल जैन सर, नीलेश मोदी, अमित जैन प्रधान, संजय कर्नल, सचिन सर्राफ, अभिनव जैन स्पर्श, शुभम जैरी, एंजी. अतिशय जैन, सजल जैन चैनू संयोजक होंगे। धरनेंद्र जैन डॉली, विवेक जैन नगरा, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, प्रदीप जैन महरौनी, विपिन जैन ओम बिजली, चक्रेश जैन कैलाश रेजिडेंसी, प्रमोद जैन वैरायटी, इंजी एमके जैन, विनय चौधरी, डॉ अर्पित जैन, शरद जैन, पवन जैन सीपरी, राजीव शिवाजी, अनुराग जैन एलआईसी,अरुण सिर्स, डॉ सचिन जैन आयुर्वेदाचार्य, विवेक नायक, बाहुबली जैन को प्रभारी का दायित्व मिला।
चातुर्मास समिति में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को शिरोमणि संरक्षक, ललित जैन वरिष्ठ भाजपा नेता, राजीव जैन सिर्स, वीके जैन (पूर्व वनाधिकारी), इं. हुकुम चंद जैन, डॉ जिनेन्द्र जैन को परम संरक्षक एवं सुरेन्द्र जैन बक्सा, रमेश अछरौनी, जिनेन्द्र सर्राफ, अशोक रतनसेल्स, सुभाष सत्यराज, एंजी. केसी जैन, मनोज अछरौनी, राजेन्द्र बड़जात्या को संरक्षक बनाया गया। अनिल जैन बाजा, भामाशाह जैन, राजेन्द्र अछरौनी धार्मिक प्रतियोगिता संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। अंशुल, अर्पित जैन, मासूम जैन, रोहित जैन, दिव्यांश जैन, अमन जैन विरागप्रिय, दीपांक सिंघई, अनूप जैन सनी, मयंक लाला, शुभम छोटू, अनिल जैन आदि युवा संयोजक के रूप में कार्य करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
विश्व ब्राह्मण संघ भारत के जिलाध्यक्ष बनाये गये पंकज जी
कहा— समाज के अंतिम पायदान पर मदद के लिये पीछे नहीं हटेंगे
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विश्व ब्राह्मण संघ भारत झांसी की युवा विंग के व्यापारी नेता पंकज शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर ब्राह्मण समाज में और व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सिद्धेश्वर मंदिर में भारी संख्या में एकत्रित हुए ब्राह्मण समाज ने पंकज शुक्ला का सम्मान समारोह हुआ। झांसी युवा बिंग का जिलाध्यक्ष बनाते हुए उन्होंने समाज हित में कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान सिद्धेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर हरिओम पाठक, अरुण मकडारिया, वसंत विष्णु गोलवलकर, लल्लन महाराज, सदर विधायक रवि शर्मा एवं भाजपा नेता संजीव श्रृंगऋषि ने पंकज शुक्ला को हार पहनाते श्रीफल एवं गदा भेंट किया। ब्राह्मण समाज एवं व्यापारियों ने पंकज शुक्ला का सम्मान किया।
इस अवसर पर संजय पटवारी, मनीष रावत, पुनीत पांडेय, विशाल शर्मा, मोनू पचौरी, अजय चड्ढा, सहजेंद्र बघेल, सोनू उपाध्याय, गोकुल दुबे, रितेश पाठक, अजय तिवारी, मनीष अग्रवाल, गणेश राम चौधरी, मुकेश सेठी, मंजुल शर्मा, मनीष अग्रवाल, राकेश तिवारी, गौरव पाठक, सत्यकाम पुरोहित, अरुण पचौरी, अंकुर दीक्षित, पारस तिवारी, सक्षम शुक्ला, महेश सक्सेना, विवेक बाजपेई, प्रभु दयाल साहू, अवनीश खरे, संजय राष्ट्रवादी, संजीव नायक, मयंक परमार्थी, अनिल बवेले, विनोद अवस्थी, रवि गुप्ता, रमाकांत पाठक, यासीन, गौरव तिवारी, पीयूष रावत, सत्यम दुबे, हरिओम मिश्रा, सिया शरण चतुर्वेदी, सविता पचौरी, श्यामली सिंह, नीलम शर्मा, आरती कुशवाहा, राधा दुबे, विमलेश शर्मा, डॉ संगीता राय, कल्पना वर्मा, शैली सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मिलावटखोरों में मचा हड़कम्प
प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील के लिये नमूने बच्चों को किया गया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों में भी खाद्य सुरक्षा सहित गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के विषयक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए बच्चों को सुरक्षित भोजन की जानकारी दी जाय। सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जनपद के 11 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए 798 बच्चों एवं स्कूल में उपस्थित लगभग 75 सदस्यगणो को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए 13 मिड डे मील के सर्वे नमूने भी संग्रहित किये गये।
उन्होंने बताया कि पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय डी के तालपुरा नगर क्षेत्र झांसी, प्राथमिक विद्यालय नवीन ओरछा गेट नगर क्षेत्र झांसी, प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र मैरी झांसी, प्राथमिक विद्यालय खेलार झांसी, प्राथमिक विद्यालय बालक नगर चित्रा बिजौली झांसी, बेसिक प्राइमरी पाठशाला कटरा बालक नगर क्षेत्र मऊरानीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवतपुरा नगर क्षेत्र झाँसी, प्राथमिक विद्यालय आजादगंज नगर क्षेत्र सीपरी झांसी, प्राथमिक स्कूल खेलार फर्स्ट झाँसी, प्राथमिक स्कूल खेलार सेकंड झांसी,कंपोजिट आदर्श जूनियर हाई स्कूल शिवाजी नगर झांसी के खाद्य पदार्थ सम्बन्धी नमूनों को संग्रहित किया गया हैं।
तत्पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 5 के पास कैंप का आयोजन करते हुए खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां लगभग 50 खाद्य कारोबारियों एवं उनके स्टाफ के साथ ही लगभग 400 आमजन लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसी दौरान विभाग द्वारा वाहिद अली न्यू नेशनल बैकरी प्रमोद पैट्रोल पंप के निकट के प्रतिष्ठान का निरीक्षण करते हुए केक रस्क का नमूना संग्रहित किया जिसे जांच हेतु राजकीय लैब भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यवाही के दौरान सहायक सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि खाद्य पदार्थ बेचने वालों के लिये खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण से आच्छादित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें fssai के ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं आवेदन कर सकते हैं। खाद्य व्यवसाय का टनर्ओवर 12 लाख प्रति वर्ष से कम होने पर पंजीकरण के लिए निर्धारित शुल्क सौ रुपये प्रतिवर्ष तथा खाद्य व्यवसाय का टन ओवर 12 लाख रू प्रति वर्ष से अधिक होने पर लाइसेंस हेतु निधार्रित शुल्क 2000 रुपए प्रति वर्ष है। सभी खाद्य व्यवसायी द्वारा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण कराया जाना अनिवार्य है। खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण के बिना व्यवसाय किए जाने पर एफएसएस एक्ट 2006 के अन्तगर्त विधिक कार्यवाही की जायेगी जिसमें 6 माह तक कारावास तथा 5 लाख तक जुर्माना तक का प्राविधान है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में भूजल सप्ताह के तहत कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह ‘जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित’ की थीम पर प्रभावी ढंग से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।इसके तहत पोस्टर प्रदर्शनी, क्षेत्रीय भृमण, एक्सपर्ट लेक्चर, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. जितेन्द्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। कार्यक्रम मे प्रो अभय वर्मा सहित अन्य संकाय सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किया तथा भूजल के अत्यधिक उपयोग को कम करने, इसे प्रदूषित होने से बचाने, इसे बर्बाद न करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी सम्मानित संकाय सदस्यगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
वृद्ध ने प्लाट पर कब्जा दिलवाये जाने के लिये डीएम से लगायी गुहार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रहलाद सेन निवासी पसराई तहसील टहरौली व हाल निवासी-पटला के खजूर बाग झांसी ने अपने पुत्र सुनील सेन के नाम से एक आवासीय प्लाट मौजा बिजौली तहसील व जिला झांसी में राकेश यादव द्वारा जगदीश प्रसाद दुबे से नौ सितंबर 2022 को रजिस्ट्री कराया था। जब प्रार्थी उक्त प्लाट पर कब्जा लेने गया, तो प्रार्थी को उक्त जमीन पर संजय यादव का कब्जा पाया गया। संजय यादव कहता है यह प्लाट हमारा है जबकि उक्त प्लाट को खरीदते समय प्रार्थी को दिखाया गया था, उक्त प्लाट पर फोटोग्राफ व नाप करके भी दिखाया था। जब प्रार्थी ने उक्त प्लाट की शिकायत राकेश यादव से की तो कहा गया कि हम कब्जा दिला देंगे लेकिन प्रार्थी को आज तक राकेश यादव के द्वारा हर बार बहाना बनाकर टाल दिया जाता। वहीं अब कहता है कि जमीन के रूपये वापस ले लो तो प्रार्थी ने कहा कि वापस दे दो। प्रार्थी को एक चेक पीएनबी बैंक हंसारी झांसी का दिया लेकिन वह दो बार बाउंस हो गया। अब कहता है जो दिखाई दे तो करों जिसके पास जाना है जाओ जिसकी शिकायत प्रार्थी के अन्य उच्चाधिकारियों से की लेकिन प्रार्थी को आश्वासन ही मिला मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
प्रार्थी सहित पत्नी वृद्ध व हार्ट के मरीज हैं जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा और प्रार्थी की पत्नी के हार्ट में स्टंट भी डला है। प्रार्थी ने मेहनत मजदूरी करके उक्त प्लाट को खरीदा था। प्रार्थी एक गरीब मजदूर तबके का व्यक्ति है। कब्जे के लिए जाता है तो संजय यादव द्वारा गाली-गलौज कर धमकिया देकर भगा देता है जिससे वह काफी परेशान व भयभीत है। संजय यादव व राकेश यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कब्जा दिलवाया जाय, ताकि अपने प्लाट पर अपना एक मकान बनाकर अपने परिवार के साथ चैन से रह सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जल यात्रा निकालकर बच्चों ने पढ़ाया भूजल संरक्षण का पाठ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। पानी की जंग में, हम सब संग में। हम सबने यह ठाना है, पानी को बचाना है। कुछ इन्हीं नारों के बीच स्कूली बच्चों ने जल यात्रा निकाल शहरवासियों को भूजल संरक्षण, भूजल संचयन एवं उसके कुशल प्रबन्धन का संदेंश दिया। भूगर्भ जल विभाग की ओर से विशाल जनजागरूकता रैली से भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई) का शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने हरी झण्डी दिखाकर विकास भवन से जल यात्रा को रवाना किया। रैली में सबसे आगे भूजल सप्ताह की थीम “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” लिखा बैनर था, जिसके पीछे रघुराज सिंह इण्टर काॅलेज, हाफिल सिद्दीकी नेशनल इण्टर काॅलेज, डीएवी इण्टर काॅलेज, राजकीय इण्टर काॅलेज, बल्देव भाई पटेल जूनियर हाईस्कूल, लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर इण्टर काॅलेज, जेजे पब्लिक स्कूल व शिवा पब्लिक स्कूल आदि स्कूलों के करीब 500 स्कूली बच्चे हाथों में स्कूल के बैनर सहित भूजल संरक्षण का संदेश लिखी तख्तियां लिए नारे लगाते साथ चल रहे थे। रैली बीकेटी चैराहे से जल निगम होते हुए जीवनशाह चैराहे से यू-टर्न लेकर वापस उसी रास्ते से होती हुई बुन्देलखण्ड काॅलेज परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि एसएन त्रिपाठी ने कहा कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है जिसके बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। किसी जीव या वनस्पति को वायु के बाद जल, जीवन रक्षा के लिए अति आवश्यक है। प्राचीन भारतीय संस्कृति में जल को जीवन माना गया है, यही कारण है कि विश्व की समस्त सभ्यताओं के विकास में जल की उपलब्धता का विशेष महत्व रहा है। भूगर्भ जल विभाग सर्वे खण्ड झाँसी के नोडल अधिकारी मनीष कन्नौजिया ने कहा कि सृष्टि की कल्पना जल के बगैर नहीं की जा सकती। विभाग के सहायक भू-भौतिकविद आकाश दीप ने कहा कि जल आन्दोलन को जन आन्दोलन में बदलने की आवश्यकता है। हम लोगों को न केवल एकजुट होकर भूजल संसाधनों को संरक्षित करना होगा, बल्कि अपनी दिनचर्चा में पानी का दुरूपयोग रोकने के साथ बारिश के पानी को संरक्षित करना होगा।
इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार उपायुक्त शेखर श्रीवास्तव, लद्यु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता महेश चंद बदानी, सहायक अभियन्ता मानवेन्द्र सिंह, आईईसी एक्सपर्ट मोहम्मद हैदर, एग्रीकल्चर एक्सपर्ट शैलेश सिंह, राखी वर्मा, देवेन्द्र रायकवार, शोभित कुमार, राजकुमार, लखन लाल, पंकज कुमार, मुदस्सिर अली सहित भूगर्भ जल विभाग के समस्त लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मेगा कैम्प में आइये, समाधान पाइये: वरूण पाण्डेय
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण पाण्डेय ने उपस्थित किसानों को जनपद में 17 से 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले मेगा कैम्प की जानकारी देते हुए कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित होने वाले मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का किसान अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। 3 दिवसीय कैम्प में नए संयोजन, भार वृद्धि, खराब मीटर को बदलने, बिल को संशोधित करने, बिजली चोरी-राजस्व निर्धारण, बिल जमा आदि को प्राथमिकता से किए जाएँगे। इसी को लेकर हुई बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, पीओ नेडा, जिला दुग्ध अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कैसे लाभ प्राप्त किया जा सके, उसके के विषय में सूचनाएं उपलब्ध कराईं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नगर आयुक्त ने नाले एवं कूड़े की सफाई को लेकर किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। लगातार बरसात के दौरान नाले और सफाई को लेकर नगर आयुक्त निरीक्षण कर रहे है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 36 का निरीक्षण किया जिसमें क्षेत्रीय पार्षद उमेश जोशी ने बताया कि वार्ड में बरसात का पानी भरने के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा है जिस पर निरीक्षण के दौरान नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया जिसको नगर स्वास्थ्य अधिकारी को स्थल पर ही निर्देश दिये कि चैन मशीन नाले में उतार कर आज ही से सफाई कार्य प्रारम्भ कराया जाय। साथ ही निर्देश दिये कि जलभराव की समस्या के निदान हेतु अधिकारी प्रतिदिन वार्डाें का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का निदान करें। इस अवसर पर उमेश जोशी पार्षद, कन्हैया कपूर पार्षद, राजवीर सिंह, मुख्य अभियन्ता, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 धीरेन्द्र गुप्ता, क्षेत्रीय अवर अभियन्ता, सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
संस्कार भारती ने डा. संदीप के आतिथ्य में कला गुरूओं को नटराज सम्मान से नवाजा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संस्कार भारती परिवार ने प्रतिवर्ष की भांति विभिन्न विधाओं के कला गुरुओं को नटराज सम्मान से सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम के मुख्य आतिथ्य एवं संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी, राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ मनोज गौतम, इं विनय गुप्त, संस्कार भारती प्रदेश महामंत्री नरेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ नीति शास्त्री के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष समीर भालेराव ने किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात सरस्वती वन्दना और ध्येय गीत अंशुल सक्सेना और कामिनी बघेल ने प्रस्तुत किए। अमर लखेरा ने ऊर्जा से भरा मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया।
सूर्यांशी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्र ध्रुव राय और सुमित सोनी ने वरिष्ठ राष्ट्रीय चित्रकार किशन सोनी के निर्देशन में लाइव स्कैच आर्ट का प्रदर्शन कर संस्कार भारती के मार्गदर्शक कीर्तिशेष डॉ धन्नू लाल गौतम का जीवन्त चित्र बनाया, हरविंदर नीरज टीम ने शानदार लोकसंगीत की प्रस्तुति दी। वहीं निवाड़ी से आए वरिष्ठ साहित्यकार शिवकुमार गुप्ता की कविता पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भाव—विभोर होकर जोरदार करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया।
प्रांतीय मंत्री शील कोपरा, दृश्य कला संयोजक कामिनी बघेल, कोषाध्यक्ष अशोक गोस्वामी, सौरभ सेठ, प्रवीण सिंह राजा, माता प्रसाद शाक्य, किरण गुप्ता, महेंद्र वर्मा, कमलकांत गुप्ता, वीरेंद्र भदौरिया, हरनारायण सविता, पवन गुप्ता तूफान आदि ने अतिथियों को बैज अलंकरण कर स्वागत किया। संचालन विभाग संयोजक एवं प्रांतीय मंचीय कला सह संयोजक संजय तिवारी राष्ट्रवादी और महामंत्री सीताराम कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। वरिष्ठ रंगकर्मी देवराज चतुर्वेदी को नाट्य, निवाड़ी से वरिष्ठ साहित्यकार कवि शिव कुमार गुप्ता को साहित्य, बरुआ सागर से हरिराम साहू को कला और वन्दना भदौरिया को नृत्य विधा हेतु नटराज कला गुरु सम्मान से सम्मान पत्र, शॉल श्रीफल आदि से सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बलराम सोनी, पवन झारखरिया, अतर सिंह, चन्दना निगम आदि उपस्थित रहे। अंत में इकाई महामंत्री सीताराम कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
15 परीक्षा केन्द्रों पर हुई उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की परीक्षा
परीक्षा में 7296 अभ्यर्थियों को होना था, शामिल 6615 रहे एवं उपस्थित 681 ने छोड़ी परीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल एवं परीक्षा नोडल अधिकारी नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने संयुक्त रूप से जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी परीक्षा-2025 का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा नगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वान्ह 10 से 12 तक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने जनपद में परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक एवं किसी भी दशा में परीक्षा दूषित ना हो, इसे सुनिश्चित कराया जा सके। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच की, इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से भी संवाद स्थापित किया।
परीक्षा केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन को देखा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आस-पास धरना प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा का आयोजन नहीं किया गया। साथ ही फोटो स्टेट मशीन विशेष रूप से बंद रखी गई। परीक्षा के मद्देनजर जनपद झांसी में द0प्र0स0 की धारा-163 प्रभावी रही, सभी अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट ने धारा-163 द0प्र0स0 का अनुपालन सुनिश्चित कराया। आयोजित परीक्षा के दौरान सभी 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहते हुए परीक्षा को पूर्ण शांति और शुचिता के साथ संपन्न कराया। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी की मुख्य परीक्षा की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि परीक्षा नगर में 15 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में संपन्न हुई।
पूर्वाहन 10 से 12 तक सम्पन्न हुई परीक्षा में कुल 7296 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना था। उन्होंने बताया कि 6615 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 681 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान नैशनल हाफिज सिद्दिकी इंटर कॉलेज, बुन्देलखंड महाविद्यालय सहित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, नगर के सभी 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न है। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर, विजय वर्मा सहित केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
20 किलो गांजे के साथ दो अन्तरराज्यीय तस्कर बबीना पुलिस की गिरफ्त में
उड़ीसा से आगरा—झांसी के रास्ते लायी जा रही थी गांजे की खेप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बबीना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग गई। टोल छोड़ कर सुनसान इलाके से झांसी बॉर्डर से निकल रही कार को संदेह होने पर रोक कर तलाशी ली गई तो उसके अंदर बीस किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक यह गांजे की खेप उड़ीसा से आगरा झांसी के रास्ते से ले जाई जा रही थी। जानकारी के मुताबिक एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान के तहत बबीना थाना पुलिस देर रात गस्त पर मौजूद थी तभी ललितपुर की ओर से एक चार पहिया गाड़ी आती हुई दिखाई दी जो टोल प्लाजा से पहले झांसी जाने के लिए कच्चे रास्ते से जा रही थी। शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया गाड़ी झांसी की ओर जाने लगी तभी बबीना पुलिस ने कार को घेराबंदी कर रोक लिया और उसमें सवार दो युवकों को रोक कर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी के अंदर रखे अलग अलग पैकेट बरामद हुये जिसकी तलाशी के दौरान उसके अंदर करीब बीस किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मध्यप्रदेश के राजगढ़ जहांगीर निवासी लक्ष्मी नारायण, मध्य प्रदेश के विदिशा राजा भैया की कॉलोनी निवासी भाव सिंह अहिरवार बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि यह गांजे की खेप वह लोग उड़ीसा से आगरा ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जगह—जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा पर नवमी वर्ष साईं पालकी श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं मंदिर धन्नू का चौराहा मसीहा गंज से साईं बाबा की पालकी निकाली गई। सीपरी के समस्त मंदिरों पर साईं बाबा की आरती की गई और सभी भक्तों ने साईं बाबा के भजनों का आनंद लिया। समस्त व्यापारियों ने फूल अर्पित करके साईं बाबा की पालकी का स्वागत किया। पालकी यात्रा में विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, समाजसेवी अज्जू मेहरोलिया, बृजमोहन त्रिपाठी, रामेश्वर पप्पन, संगीता वर्मा, डॉ गौरव बजाज, रविंद, नीता सैनी, देवलाल करोसिया, अमित अनुराग, अक्षत, देवेंद्र भाटिया, लक्ष्य, हर्ष, डॉ जीएस अर्गल, नरेश मेहरोलिया, गोपाल, अशोक चौधरी, पंडित जी, लक्ष्मीकांत सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
गुरू पूर्णिमा पर अनूठी मिसाल: महादानियों ने किया रक्तदान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सिविल लाइन ईलाइट स्थित बेला मेंटे प्री स्कूल में गुरू पूर्णिमा पर एक अद्भुत मिसाल पेश की गई। भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के तत्वावधान व सौरभ जैन सर्वज्ञ के नेतृत्व एवं गौरव जैन ‘नीम’ व विभोर शर्मा के संयोजन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जहां रक्तदाता महादानियों ने रक्तदान करके गुरूपूर्णिमा का पर्व मनाया।
इस दौरान ऐना जैन, सिंघई दीपाली जैन, सिंघई विशाल जैन, दीपांशु जैन, अमित अग्रवाल, सौरभ जैन सर्वज्ञ, विभोर शर्मा, देवायु जैन, अभिषेक तोमर, राजदीप तिवारी, अमित पाण्डेय, सिंघई संजय जैन, वैभव झां, दीपिका जैन, निकिता जैन, राहुल कंचन, अभिषेक मालवीय, मनीष कुमार, सत्यम गुप्ता, अंकित मुखरैया, राजन दीक्षित, दीप्ति सोनी ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया।
विशेष रूप से गौरव जैन नीम ने 63वीं बार रक्तदान करके लोगों को प्रेरित किया। प्रताप ब्लड बैंक की संचालिका डॉ पल्लवी श्रीवास्तव ने स्वस्थ जीवन के लिए रक्तदान को उपयोगी बताते हुए रक्तदान का महत्व बताया। भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ ने रक्तदान को मानव सेवा और इंसानियत के लिए सर्वोतम दान और सराहनीय कार्य बताया। बेला मेंटे प्री स्कूल के डायरेक्टर विभोर शर्मा ने रक्तदान को स्वास्थ के लिए लाभकारी बताया।
रक्त एकत्रण व्यवस्था में प्रताप ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ पल्लवी श्रीवास्तव, टेक्निकल सुपरवाइजर राखी मकराडिया, नर्सिंग स्टाफ वर्षा यादव, सोनाली सेन, गोपाल त्रिपाठी, वीर बहादुर ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् विवेकानन्द शाखा के संस्थापक अध्यक्ष गौरव जैन, पूर्व अध्यक्ष निशांत शुक्ला, परनतप शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अंचल जैन लवी, सह सचिव अमन जैन विराग प्रिय ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सचिव अंकित सर्राफ एवं कोषाध्यक्ष सचिन सर्राफ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
11 से 18 जुलाई तक मनाया जायेगा विश्व जनसंख्या दिवस
लक्ष्य दम्पत्तियों को ‘बास्केट ऑफ च्वाइस’ सुविधाएं की जाएगी प्रदान: सीएमओ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में प्रत्येक वर्ष की भांति विश्व जनसंख्या दिवस 11 से 18 जुलाई के बीच मनाया जाएगा। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम “मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही” निर्धारित की गई है।जागरूकता की कमी, लैंगिक असमानता, पुत्र की चाह, गरीबी, परिवार नियोजन साधनों के प्रति भ्रांतियां आदि अनेक कारणों से जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है।
नोडल अधिकारी/एसीएमओ डॉ एन के जैन ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के अंतर्गत जनपद में महिला नसबंदी एवं पुरुष नसबंदी शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सामुदायिक स्तर पर सास बेटा बहू सम्मेलन व जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग तथा गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय किया जाएगा। अभियान में लक्ष्य दंपतियों को आशा कार्यकत्रियों द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ च्वाइस की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी चिकित्सा इकाइयों पर परिवार नियोजन काउंसलिंग हेतु अलग से स्टॉल लगाया जाएगा तथा विगत एक वर्ष के दौरान नव विवाहित दंपतियों को आशा के माध्यम से शगुन किट का वितरण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त आईयूसीडी इंसर्शन, इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक अंतरा, महिला/ पुरुष नसबंदी आदि की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविशंकर, डिप्टी डीआईओ डॉ अंशुमान तिवारी, जिला महिला चिकित्सालय से डॉ प्रियंका चौधरी, डॉ वैभव पुरोहित, डॉ राजेश सिंह, डॉ माता प्रसाद, डॉ केके राजपूत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला, अर्बन कोआर्डिनेटर ज़ियाउर्रहमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय, एडीपीआरओ, एआरओ, बीपीएम, बीसीपीएम, सभी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
प्रभारी मंत्री ने भूमि पूजन करके एक पेड़ मां के नाम 2.0 में वृहद पौधरोपण किया शुभारम्भ
प्रदेश को हरा भरा बनायें, सभी नागरिक एक पेड़ मां के नाम लगायें: मंत्री
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में एनएच-44 बीएचईएल के समीप भव्य जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश तथा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और शासन द्वारा नामित प्रमुख सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं जनपद नोडल अधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं जनपद के समस्त जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले भर में वृक्षारोपण अभियान का भूमि पूजन करते हुए शुरुआत हुई जिसमें सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में नागरिकों की सहभागिता से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, पर्यावरण हमारे जीवन का अंग बनना चाहिए। वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह जल संरक्षण, कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण, पर्यावरण संतुलन, छाया, फल, औषधीय गुण एवं भवन निर्माण सामग्री के प्रमुख स्रोत हैं। वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री की मंशा को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में 37 करोड़ पौधों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसके लिए हर व्यक्ति को पौधे लगाने के संकल्प के साथ आगे आना होगा, ताकि उत्तर प्रदेश में हरित क्रांति लाई जा सके।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और मातृ सम्मान का अद्भुत संगम है। प्रदेश में 37 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित है, 01 करोड़ पौधों के रोपण में झांसी वासियों की सहभागिता है। पूर्व के अधिकारियों द्वारा अच्छा कार्य करने पर ही यह लक्ष्य आवंटित किया गया है। यह एक चुनौती है इसे सरकारी विभागों के साथ ही जन सहभागिता से पूर्ण किया जाएगा। प्रकृति के अधाधुंध दोहन से होने वाले कुप्रभाव की जानकारी दी और आने वाली पीढ़ी को सुखद भविष्य और शुद्ध पर्यावरण देने के लिए वृक्षारोपण किए जाने का अनुरोध भी किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम बताया कि पुलिस लाइन परिसर सहित नगर पंचायत क्षेत्रों में फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का चयनित रोपण किया गया है। सभी विभागाध्यक्ष, स्वयंसेवी संस्थाएं, ग्राम प्रधान एवं युवा संगठन भी इस महाअभियान में योगदान दे रहे हैं। अभियान का उद्देश्य केवल रोपण तक सीमित न होकर पौधों की देख—रेख, सिंचाई, सुरक्षा, ट्री गार्ड की व्यवस्था और दीर्घकालीन निगरानी सुनिश्चित करना है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक रवि शर्मा, विधायक डॉ रश्मि आर्या, एमएलसी रमा निरंजन, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने भी पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए वृक्षारोपण के महत्व को बताया और “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण कर जनपद वासियों को भी वृक्षारोपण करने का संदेश दिया। इस अवसर पर डीएम ने नीम का पौधा लगाया। सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पाण्डेय, एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, मण्डलीय कमाडेण्ट होमगाड्र्स पीयूष कान्त, उप कृषि निदेशक एमपी सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, बीएचईएल के अधिकारियों सहित सभी विभागीय अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्कूली बच्चों ने भाग लेकर पौधरोपण किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो जितेन्द्र शर्मा ने पीपल का पौधा लगाकर किया। संस्थान के सभी सम्मानित संकाय सदस्यगण एवं कर्मचारीगण ने भी अपनी माताओं के नाम एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। इस दौरान विविध प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अंत में सभी उपस्थितजनों ने पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली और इस महाअभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया। संस्थान द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक बना, बल्कि यह मातृ सम्मान की भावना को भी सशक्त करता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अम्बरीश गौतम बुंदेलखण्ड विवि में भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे थे: प्रदीप जैन
विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश पांडेय से मुलाकात की जिसमें विगत दिनों बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में निलंबित चल रहे जूनियर इंजीनियर अंबरीश गौतम की मृत्यु के प्रकरण की सीबीआई जांच करने की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पूर्व में तैनात और अभियंता अंबरीश गौतम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहे थे। इसी बीच उनकी मृत्यु संदेश के घेरे में हैं, क्योंकि पूर्व में स्वयं अंबरीश गौतम के द्वारा ही अपनी हत्या किए जाने का शक जाहिर किया गया था।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लोगों को उचित मुआवजा राशि के साथ दया आधार पर नियुक्ति भी किया जाना चाहिए। इसके अलावा उक्त भ्रष्टाचार प्रकरण के संबंध में समस्त पत्रावली एकत्रित कर सीबीआई जांच के लिए प्रदेश सरकार से मांग करें। अंत में प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी सदस्यों ने कहा की यदि उपरोक्त बिंदुओं पर विचार नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई कर मृतक के परिजनों को यथा संभव मदद की जाएगी तथा निष्पक्ष जांच हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन परिजनों के साथ खड़ा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मोहर्रम के सातवें दिन सेहराबंदी इबादत व लंगर प्रसादी वितरित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई ताजिया कमेटी ट्रस्ट के तत्वाधान में राष्ट्रीय पर्व मोहर्रम की सातवीं तारीख पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में सेहराबंदी इबादत एवं लंगर प्रसाद का वितरण राजशाही परंपरा को ध्यान में रखकर किया गया। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक एवं ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि व पत्रकार मुकेश त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों का आवागमन बना रहा। डॉ. संदीप ने अपने हाथों से भोजन वितरण कराया। इस अवसर पर डॉ संदीप ने कहा झाँसी नगर महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक नगरी है। रानी लक्ष्मीबाई सभी धर्मों का समान आदर करती थी एवं उनकी सेना में कई सम्मानित मुस्लिम योद्धा थे। रानी के निवास स्थान रानी महल में प्रत्येक वर्ष रानी लक्ष्मीबाई मोहर्रम पर ताजिया बिठलवाती थी। जिसकी देखरेख ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल रशीद के पूर्वज कई दशकों से करते आ रहे हैं। यह ताजिया 10 दिन तक दर्शनार्थ रखा जाता है और आज भी शहर कोतवाल के मुख्य संरक्षण में समस्त कार्यक्रम आयोजित होते हैं। महारानी लक्ष्मी बाई के समय से ही यह आदेशित था कि ताजिया रखवाना और होलिका दहन शहर कोतवाल के संरक्षण में ही किया जाएगा, इस परंपरा को प्रशासन लगातार निभा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए ने एसपीआई इंटर कॉलेज में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा एवं अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में दर्जन पौधे रोपकर पौधरोपण किया। स्वामी जी को याद करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष वैदेही शरण सरावगी ने कहा कि 1893 में शिकागो में दिए गए अपने ऐतिहासिक भाषण के माध्यम से स्वामी जी ने भारत की गौरवशाली आध्यात्मिक विरासत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया। स्वामी विवेकानंद प्रायः कहा करते थे कि वे चालीस वर्ष की आयु तक जीवित नहीं रहेंगे और वास्तव में, 39 वर्ष की अल्पायु में 4 जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया। उनके प्रेरक वक्तब्य आज की युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुनील खरे, महिला विंग अध्यक्ष ऋतु पुरवार, एचएन शर्मा, आरपी मोदी, अम्बिका श्रीवास्तव, हरविन्द कुमार, वीपी नायक, सुभाष पुरवार, सुन्दर ग्वाला, रामकुमार यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक अग्रवाल पीएनबी एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष दिनेश वर्मा एडवोकेट ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तत्काल इलाज कराएं: डीएम
सर्पदंश को लेकर डीएम ने जारी की एडवाइजरी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जनपद में भारी बारिश के दृष्टिगत तेज बहाव से आने वाले पानी में तमाम प्रकार के जहरीले जन्तु एंव साँप के आने और उनके काटने से होने वाली घटनाओं पर जनपद वासियों से कहा सर्पदंश कि से बचाव व उसके लक्षण के विषय में जानकारी प्राप्त कर स्वयं बचे एवं दूसरे को भी बचाने का कार्य करें। साथ ही साथ एक दूसरे को जागरूक कर जनहानि की घटना को कम करने का प्रयास करें। डीएम ने बताया कि आस्ट्रेलिया व अमेरिका में विषैले सर्पों की 85-65 प्रतिशत आंकी गई है। जबकि विषहीन सर्प की 15-35 प्रतिशत है। जिसके सापेक्ष मरने वाले की संख्या प्रत्येक वर्ष 10 व्यक्तियों की है। लेकिन भारत में विषैले सर्प मात्र 15 प्रतिशत ही हैं। जिसके सापेक्ष भारत में प्रत्येक वर्ष लगभग 45 से 46-हजार मृत्यु सर्पदंश से होती है। जिसका प्रमुख कारण लोगो में अज्ञानता व समय से इलाज न कराने के बजाय झाड़-फूक आदि पर ज्यादा विश्वास करने से होती है। उन्होंने बताया कि भारत में विषैले प्रमुख सर्प नाग (कोबरा), कामन कैरत, स्कैल्ड वाईपर, रैसेल वाईपर पाए जाते हैं, जिसकी बनावट व विशेषताएं अलग-अलग होती हैं। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने जहरीला सर्प स्पैक्टेक्लैड कोबरा द्वारा काटे जाने पर उनके लक्षण की जानकारी देते हुए बताया कि काटे गये जगह पर दर्द, नींद आना, सांस लेने में परेशानी, बंद होतीं पलकें। नेक्रोसिस (शरीर के कोषिकाओं की मृत्यु), पक्षाघात, मुंह पर झाग का आना, निगलने में परेशानी होती है। इस प्रकार कामन करैतः रुधितंत्र पर असर करने वाला जहर। नींद आना, सांस लेने में परेशानी। बंद होती पलकें। निगलने में परेशानी। पक्षाघात, जी मिचलाना, पेट में दर्द होता है। स्केल्ड वाइपर: उत्तक को नष्ट करने वाला जहर। काटे गए स्थान पर जलन एवं दर्द। पीठ के निचले भाग एवं लोइन (पसली एवं कमर के हड्डी के बीच वाली जगह पर दर्द)। मानसिक क्षति के कारण आंतरिक कोषिकाओं एवं वाह्य कोषिकाओं में रक्तस्राव। अत्यधिक सूजन। काटे गये स्थान पर तेजी से जलन। अत्यधिक नेक्रोसिस (शरीर के कोषिकाओं की मृत्यु)। उन्होंने कहा कि दो कारणों से सर्प डंसते है, आहार (भोजन) के लिए, भय और आत्मरक्षा के लिए जिलाधिकारी ने सर्पदंश पर क्या करें की जानकारी देते हुए बताया कि डंसने की जगह को साबुन व पानी से घोएं। दांत के निशान की जांच करें कि कहीं जहरीले सर्प के डसने का दो दंत का निशान तो नहीं। उस अंग को हृदय के लेवल से नीचे रखें। सर्पदंश वाले अंग को स्थिर (फिक्स) करें। बैंडेज घाव पर और उसके उपर लगाएं। घायल व्यक्तिको सांत्वना दें, घबराहट से हृदय गति तेज चलने से रक्त संचरण तेज हो जाएगा और जहर सारे शरीर में जल्द फैल जाएगा। तुरंत बड़े अस्पाताल ले जाएं। यदि जहरीले सर्प ने काटा है-तो एंटी वेनम का इंजेक्शन डाक्टर से लगवाएं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मुंह पर काली पट्टी बांध कर धरना देंगे जल निगम कर्मी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। उप्र जल निगम संघर्ष समिति लखनऊ के द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न समस्यों को लेकर संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन को गतिशील बनाये रखने के लिए 04 जुलाई को कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, उप्र जल निगम (नगरीय), झॉसी पर मुँह पर काली पट्टी बांधकर धरना कार्यकम एवं जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जायेगा। समस्त सदस्यों से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मण्डलायुक्त ने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण की 3 दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी का किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मण्डलायुक्त विमल दुबे की अध्यक्षता में “आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस)” के सर्वेक्षण हेतु “मण्डल स्तरीय 3 दिवसीय प्रशिक्षण गोष्ठी” के आयोजन का शुभारम्भ विकास भवन सभागार में हुआ। गोष्ठी का शुभारम्भ मण्डलायुक्त सहित अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया। इसके पश्चात मण्डलायुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया गया।
गोष्ठी में मण्डलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं सर्वेक्षकों से कहा कि भारत में डाटा की महत्वपूर्णता पर आजादी के समय से ही ध्यान दिया गया है, इस हेतु तत्कालीन शासकों द्वारा “इंडियन सांख्यिकी संस्थान” की स्थापना की गयी जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। आज के समय में सर्वे का कार्य बहुराष्ट्रीय कम्पनियों द्वारा किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर रोजगार-बेरोजगारी की स्थिति के आंकलन हेतु दिया जा रहा है। “आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण” दो प्रकार से डाटा एकत्र करता है- सामान्य स्थिति (यूएस) और वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस)। सामान्य स्थिति के तहत सर्वेक्षण उत्तरदाता को पिछले 1 वर्ष से अपने रोजगार के विवरण प्रदान करना होता है जबकि वर्तमान साप्ताहिक स्थिति के तहत सर्वेक्षण उत्तरदाता को पिछले 1 सप्ताह का अपने रोजगार की स्थिति का विवरण प्रदान करना होता है।
गोष्ठी में उप निदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग एसएन त्रिपाठी ने बताया कि “आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण” का सर्वेक्षण देश में रोजगार एवं बेरोजगारी की स्थिति का आंकलन करने के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) एवं सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में प्रारम्भ किया गया। इसके पहले राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष के अन्तराल पर यह सर्वेक्षण कराया जाता रहा है। उन्होने कहा कि वर्ष 2011-12 में यह सर्वेक्षण रोजगार-बेरोजगारी सर्वेक्षण के नाम पर कराया गया था। यह सर्वेक्षण वर्ष 2017 से आवधिक आधार पर कराया जा रहा है जिससे नगरीय रोजगार-बेरोजगारी की स्थिति का आंकलन प्रत्येक तीन महीने में किया जाता है। वर्तमान में भारत सरकार द्वारा यह सर्वेक्षण वर्ष 2025 में भी कराया जा रहा है जिसके सफल संचालन हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षक द्वारा नमूना आधारित ग्राम/नगरीय खण्ड में कैपी के माध्यम से हाउस होल्ड सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वेक्षण उपरान्त प्राप्त आंकड़ों से तैयार रिपोर्ट के आधार पर जनपद में श्रम बल की वास्तविक स्थिति उजागर हो सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रशिक्षणदाता गौरव शर्मा एवं वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी मनोज यादव द्वारा “आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण” के सर्वे कार्य हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य को वन ट्रिलियन डाॅलर की अर्थ व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से कृषि, विनिर्माण, सेवाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित करके राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) को वन ट्रिलियन डाॅलर बनाया जाना है, इस उद्देश्य को क्रियान्वित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद में माह जुलाई 2025 से जून 2026 के मध्य श्रम बल सर्वेक्षण (एलएफएस) और वार्षिक सर्वेक्षण अनिगमित क्षेत्र उद्यम (एएसयूएसई) सर्वे कराया जा रहा है जिससे जिला घरेलू उत्पाद (डीडीपी) का आंकलन किया जा सके। श्रम बल सर्वे एक बहुत ही महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
स्कूली बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिले
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। रोटरी नव वर्ष एक जुलाई के अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक 3110 के आह्वान पर रोटरी क्लब ऑफ झांसी, रोटरी क्लब ऑफ झांसी सिटी एवं रोटरी क्लब ऑफ झांसी के संयुक्त तत्वावधान में स्कूली बच्चों का स्कूल बैग वितरण समारोह नगर विधायक रवि शर्मा के मुख्य आतिथ्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिवसागर एवं समाजसेवी राहुल रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में संपन्न हुआ।
सह मंडलाध्यक्ष महेश अग्रवाल ने अतिथियों का शब्द सुमन से स्वागत करते हुए रोटरी नव वर्ष की सभी को शुभकामनाएं दीं, डिस्ट्रिक लिट्रेसी चेयरपर्सन देवप्रिया उक्सा ने पूरे रोटरी डिस्ट्रिक में वितरित होने वाले 25000 स्कूल बैग की जानकारी देते हुए शिक्षा सत्र के प्रारंभ स्कूल बैग के उपहार को शिक्षित जीवन का पिटारा बताया। कार्यक्रम निदेशक ललित जैन ने अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर रोटरी संचालित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। आकांक्षा रिछारिया, सी बी राय, अतुल दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।
विशिष्ट अतिथि राहुल रिछारिया ने बच्चों को संस्कार वान बनाकर शिक्षित समाज का संदेश दिया, विशिष्ट अतिथि बीएसए विपुल शिवसागर ने सरकारी स्तर पर छात्रों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा ने अपने रोटरी के जनसेवी कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि रोटरी किस तरह से शिक्षा चिकित्सा और पर्यावरण के लिए निरंतर और लगनशीलता से कार्य कर रही है, सभी अतिथियों ने उपस्थित 20 स्कूल के 100 बच्चों को बैग भेंट करते हुये उनके साथ आए शिक्षकों का अंग वस्त्र से स्वागत किया। शेष 1500 बैग अलग अलग तिथियों में चिन्हित किए गए स्कूलों में वितरित किए जायेंगे।
डॉ मनीषा जैन, अनिल मिश्रा, प्रदीप साहू ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रकाश एवं राजीव शर्मा ने संयुक्त किया एवं आभार पूर्व सह मंडलाध्यक्ष पी के भटनागर ने किया।
कार्यक्रम में तीनों क्लब के रोटेरियन सीताराम श्रीवास्तव, राम प्रकाश अग्रवाल, विजय खरे, चितरंजन गोस्वामी, ब्रजेश गुप्ता, पीके श्रीवास्तव, एमएल अमरया, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, प्रकाश दीक्षित, राजीव रंजन, संतोष सूरी, लक्ष्मी नारायण सिंजरिया, प्रमोद जैन, महेंद्र सहगल, रमेश अग्रवाल, महेंद्र साहू, दिनेश सिंहल, विजय अग्रवाल, डा ओएस चौरसिया, विनोद लिखधारी, विकास राय, संजय महाजन, आलोक शर्मा, देवेंद्र रावत, सुनील नायक आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संघर्ष महिला संगठन के तत्वावधान में समर थीम पर चित्रा चौराहे समीप स्थित फ्लाइंग सॉशर होटल में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में संगठन की सभी सदस्याओं ने संगठन के विस्तार और कार्यों पर चर्चा किया जिसमें निकट भविष्य में नेत्र शिविर कैंप और मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम को लेकर रूप—रेखा तैयार की गई। साथ ही कई गेम भी खेले गये जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सपना सरावगी चार्टर प्रेसिडेंट, नेहा तिवारी प्रेसिडेंट, मोना राय वाइस प्रेसिडेंट, रक्षा शर्मा ट्रेजरर, अंजली अग्रवाल सेक्रेटरी, संयुक्त शर्मा प्रोग्राम डायरेक्टर, सीनियर मेंबर्स शिल्पी गुप्ता, अंकित अग्रवाल, तमन्ना राय, रचना कुदरिया, कशिश अग्रवाल, प्रेरणा सहवानी, राधा अग्रवाल, नूपुर अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, उपासना गुप्ता, रूपाली गर्ग, सीमा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नीलम नरवारी, दीपा गुप्ता, प्रेरणा हजेला, डॉ फेरी ओझा, सिमरित, शालिनी, प्रीति बाजपेई, दीप्ति, जया, सविता, कविता, पूजा, तमन्ना, ज्योति नगरिया, हिना करनानी, प्रियंका परेचा, ज्योत्सना, साक्षी, प्रेरणा सहवानी, नीलू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जिपं अध्यक्ष ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली का किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संचारी रोगों एवं मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु जनपद में चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के मरीजों पर आशाओं के माध्यम से विशेष ध्यान देने हेतु घर-घर जाकर चिन्हित करते हुये समुचित इलाज कराये जाने का जोर दिया गया। रैली में नगर निगम झांसी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, फॉगिंग वाहन तथा मलेरिया विभाग के कर्मचारी स्लोगन तख्तियां लेकर सम्मिलित हुये। वाहन रैली के पश्चात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
सीएमओ डा सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा द्वारा घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया जायेगा। दस्तक अभियान में बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई मरीजों की सूची, टीबी के संदिग्धों की सूची, कुष्ठ रोगियों की सूची तथा कुपोषित बच्चों की सूची फ्रंट लाईन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाडी कार्यकत्रियों द्वारा ई-कवच पोर्टल पर डिजिटली अपलोड की जायेगी। साथ ही डायरिया रोको अभियान के अन्तर्गत दस्त नियंत्रण हेतु आशाओं द्वारा जानकारी दी जायेगी।
नोडल अधिकारी डा० उत्सव राज ने संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त संबंधित विभागों को सक्रिय रूप भागीदारी कर अभियान को सफल बनाने जाने हेतु बताया कि वर्ष 2021 में झांसी में डेंगू के 1124 केस पाये गये थे जिसमें निरन्तर गिरावट दर्ज हो रही है एवं वर्तमान में 2025 में अभी तक 13 डेंगू केस पाये गये हैं। संचारी रोगों में निरस्तर गिरावट का मुख्य कारण विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वारा 12 विभागों की सम्मिलित गतिविधियां है जिसके अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं झाड़ी कटाई का कार्य पंचायती राज विभाग, नगर क्षेत्र में नगर निगम एवं नगर पालिका, नगर पंचायत, सूकर पालकों का संवेदीकरण का कार्य पशुपालन विभाग, चूहा-छछूदर आदि कृंतक से बचाव का कार्य कृषि विभाग, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का कार्य जल संस्थान, अति कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण का कार्य आगंनवाड़ियो कार्यकत्रियों एवं स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सड़े-गले फलों की बिक्री रोकने तथा खुले में बिकने वाले फलों के जूस एवं अन्य खाद्य पदार्थों का सैम्पल लेने हेतु सवल दल द्वारा अभियान चलाया जायेगा तथा अभियान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सूचना विभाग द्वारा किया जाना है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान कार्यक्रम के नोडल होंगे जो सभी गतिविधियों को संचालित करेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
स्वस्थ रहने के लिये नियमित व्यायाम जरूरी: जनपद न्यायाधीश
जिला जज ने डीएम व एसएसपी के साथ कारागार का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ती संग संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने कारागार परिसर में नव निर्मित ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही कहा की स्वच्छ शरीर में ही स्वच्छ एवं सुंदर विचारों का वास होता है। महिला कैदियों को भी सुझाव देते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम अनिवार्य रूप से करें, नियमित व्यायाम करने से हम जहां अपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे। वहीं अनेकों बीमारियों से भी दूर रह सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बैरक में निरूद्ध महिला कैदियों से बात करते हुये उन्हें प्राप्त हो रही सुविधाओं की जानकारी लिया। उन्होंने उनसे स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया एवं बीमार होने पर प्रॉपर ईलाज मिलने के सम्बन्ध में जानकारी लिया। निरूद्ध महिला बंदियों द्वारा बताया गया कि बीमार होने पर डॉक्टर द्वारा उनका ईलाज किया जाता है। उन्होंने महिला बंदियों के बच्चों को गुब्बारे, चॉकलेट एवं स्नैक्स वितरित कर उनके साथ प्यार दुलार किया।
जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण के दौरान कारागार में बनी सब्जी एवं दाल को देखा एवं उसकी गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। पाकशाला का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ सफाई के पुख्ता इंतजामात करने के भी निर्देश दिए। इसके उपरान्त उन्होंने कारागार में बने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से उनके ईलाज के संबंध में जानकारी ली एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अवगत कराये जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने वृद्ध बंदियों से भी वार्ता की एवं उनसे कहा कि यदि उन्हें इलाज अथवा अन्य किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह उन्हें बतायें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम के दृष्टिगत समस्त बंदियों को संचारी रोगों से बचाये जाने के इंतजामात किये जाने उन्हें प्राथमिकता से किया जाय। साथ ही उन्होंने कारागार में फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सीएमओ डॉ सुधाकर पाण्डेय, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, कारपाल प्रदीप कश्यप, उप कारपाल मोनिका सचान, जेल चिकित्सक डॉ राम स्वरूप श्रीवास्तव सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
क्रिएटर चौपाल में डा. संदीप ने विजेताओं को 21000 नगद एवं प्रशस्ति चिन्ह देकर किया सम्मानित
क्रिएटर चौपाल ने बुंदेलखण्ड में मचायी धूम, बनाये कई ऐतिहासिक रिकार्ड
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। दीनदयाल सभागार में क्रिएटर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान कराना एवं उनमें चेतना एवं जागरूकता लाना है। सम्पूर्ण बुंदेलखंड से 500 से ज्यादा क्रिएटर, इनफ्लुएंसरों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में बुंदेलखंड इन्फ्लुएंसर किंग यशपाल सोनी एवं क्वीन शिवि राजपूत को चुना गया। आयोजन के प्रेरणास्रोत दीपेंद्र अड़जरिया रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राशि साहू व नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी सम्मिलित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन पश्चात कार्यक्रम आयोजक सुनील नाहर ने स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम का आकर्षण एम.जे डांस अकैडमी नैना की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक, अजहर का गायन एवं एस.के.एन की गिटार पर प्रस्तुति रही। वहीं छतरपुर से आई परी गुप्ता ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। टैक गुरु रवि गुप्ता ने सभी युवाओं को अपने अनुभव और मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं साइबर क्राइम सेल से उपनिरीक्षक नीरज यादव ने भी सोशल मीडिया पर जागरूकता के विषय में जानकारी दी।
इस मौके पर समाजसेवी डॉ० संदीप ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया आय, प्रचार प्रसार और ज्ञान अर्जन का सबसे सशक्त साधन बन चुका है। वहीं कुछ लोग धन के लालच में सोशल मीडिया पर अपशब्द, फूहड़ता और अश्लीलता परोस रहे हैं। आज के आधुनिकता के युग में टेक्नोलॉजी का जितना लाभ हमें मिल रहा है, उतना ही समाज में मर्यादा और संस्कारों का विनाश भी हो रहा है। अंत में विजेताओं को डॉ संदीप की ओर से उत्साहवर्धन हेतु 21000 रुपये नगद पुरस्कार व मोमेंटो दिया गया। कार्यक्रम में दिव्य ज्योति नेत्र चिकित्सालय से अनुरोध सिंह, संतराम पेंटर, ड्रीमलैण्ड पूल कैफे से अंजलि, साक्षी राय आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सुनील नाहर एवं गायत्री राय (नाहर एंटरटेनमेंट) ने किया। वहीं प्रबंधन बेबी इमरान (महारानी एंटरटेनमेंट) का रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में झाँसी नगर निगम, परिवहन विभाग एवं पुलिस प्रशासन का भी विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी का आभार बेबी इमरान ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम के आयोजन में सुमित सिंह, मिराज यासिर, फराज, ऋषभ गुप्ता, गजेंद्र, पहलाद पाल, प्रियम नाहर की भूमिका रही। व्यवस्थापन में आकाश नायक ने विशेष भूमिका निभाई। इस अवसर बॉलीवुड एक्टर अमित बघेल ग्वालियर, बिन्नू रानी, संदीप चंदेल महोबा, शिवानी ठाकुर बांदा, रोहित गुप्ता कानपुर, संघर्ष सेवा समिति से प्रमेन्द्र सिंह, संदीप नामदेव, सुशांत गेड़ा, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, राजू सेन, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, महेंद्र रायकवार, कमल मेहता आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
24 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा
अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के मध्य हुई परीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ/लिपिक एवं सहायक स्तर-।।। परीक्षा-2025 का विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, परीक्षा नगर के 24 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाहन 10:00 से 12:00 तक निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हुई। एडीएम प्रशासन ने जनपद में परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया ताकि किसी भी दशा में परीक्षा दूषित ना हो। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वयं एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच की, इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से भी संवाद स्थापित किया। परीक्षा केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण करते हुए उन्होंने कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे की लोकेशन को देखा।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आस-पास धरना प्रदर्शन, जुलूस, जनसभा का आयोजन नहीं किया गया, इसके साथ ही साथ फोटो स्टेट मशीन विशेष रूप से बंद रखी गई। परीक्षा के मद्देनजर जनपद झांसी में द.प्र.स. की धारा-163 प्रभावी रही, सभी अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट ने धारा-163 द.प्र.स. का अनुपालन सुनिश्चित कराया। आयोजित परीक्षा के दौरान सभी 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहते हुए परीक्षा को पूर्ण शांति और शुचिता के साथ संपन्न कराया। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्थर-।।। मुख्य परीक्षा (लिखित)-2024 की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि नगर में 24 परीक्षा केन्द्रों पर एक पाली में संपन्न हुई। पूर्वाहन 10:00 से 12:00 तक सम्पन्न हुई परीक्षा में कुल 10848 परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना था। उन्होंने बताया कि 6408 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 4440 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान नैशनल हाफिज सिद्दिकी इंटर कॉलेज, बुन्देलखंड महाविद्यालय सहित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, नगर के सभी 24 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रेलवे प्लेटफार्म पर सकुशल प्रसव, मां व नवजात दोनों स्वस्थ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। गाड़ी संख्या 12715 के सामान्य कोच से भुसावल से मथुरा को यात्रा कर रही महिला यात्री मोनिका भोसले को झांसी स्टेशन आते आते अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा हुई। सूचना प्राप्त होते ही रेल प्रशासन एक्टिव मोड पर आ गया और रेल सुरक्षा बल और रेलवे डॉक्टर की टीम प्लेटफार्म क्रमांक 4/5 पर पहुंचा, शिशु की डिलीवरी हुई ओर मां व बच्ची दोनों का स्वास्थ्य स्थिर था, हालांकि महिला यात्री यात्रा पूरी करना चाहती थीं, परंतु डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य की दृष्टि से उन्हें रेलवे अस्पताल में आगे के उपचार और निगरानी के लिए भेजने की सिफारिश की। काफी समझाने-बुझाने के पश्चात मोनिका तैयार हुईं और वर्तमान में रेलवे अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कवच प्रणाली स्थापना का कार्य सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम: डीआरएम
विद्युत लोको शेड झांसी में कवच सुरक्षा प्रणाली कार्य का हुआ शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विद्युत लोको शेड झांसी में भारतीय रेलवे द्वारा विकसित स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच का शुभारंभ कर दिया गया है।8 जून मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा की उपस्थिति में लोको नं 41978 में शेड के पहले कवच सिस्टम का कार्य संपन्न किया गया। इसके साथ ही विद्युत लोको शेड में 600 मीटर के टेस्ट ट्रैक और टेस्टिंग रूम ‘कवच परिसर’ का अनावरण भी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा किया गया। प्रथम फेस में विद्युत लोको शेड, झाँसी के 160 लोको में कवच सिस्टम को लगाया जा रहा है। कवच प्रणाली भारतीय रेलवे द्वारा विकसित एक स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकना है, खासकर जब लोको पायलट गलती करते हैं या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में आने वाली सिग्नल की स्थिति कैब में दिए गए डिस्प्ले में दर्शाती है। यह प्रणाली भारतीय रेलवे की सुरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यदि एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आ रही हैं, तो यह प्रणाली स्वचालित रूप से ब्रेक लगाकर ट्रेनों को टकराने से रोकती है। यह प्रणाली सेफ्टी इंटीग्रिटी लेवल 4 मानकों का पालन करती है जो उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। कवच सिस्टम के कई घटक होते है, आरएफ एवं जीपीएस एंटीना, इंटर फेस रिले यूनिट, बीआईयू (ब्रेक इंटर फेस यूनिट), रीडर, आदि जिनके इनपुट का विश्लेषण करके ऑन बोर्ड कंप्यूटर ‘फैल सेफ’ निर्णय लेता है जो दुर्घटना के बचाव में सहायक है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि कवच सुरक्षा प्रणाली एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सिस्टम है। भारत में ही विकसित यह सुरक्षा प्रणाली ट्रेन में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में सक्षम है। झांसी मंडल के विद्युत लोको शेड में कवच प्रणाली स्थापना का कार्य सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। जल्द ही मंडल के सभी लोको में कवच सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रथयात्रा में जय जगन्नाथ के गूंजे जयकारे, भक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। महानगर में गोला कुआं स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा निकाली गयी। पुष्य नक्षत्र में भक्तों ने भगवान जगन्नाथ जी के दिव्य दर्शन किये। जय जगन्नाथ के जयकारे लगाये। नगर भ्रमण दौरान बाजारों में श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने रथयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर में सुबह भगवान को छप्पन भोग अर्पण किया गया। फूल बंगला सजाया गया। शाम को महाआरती की गयी। रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी व सुभद्रा जी को भक्ति भाव से विराजमान किया गया।बैंड बाजो द्वारा गाये जा रहे मधुर भजनों, इस्कान भक्तों द्वारा किये जा रहे हरिनाम संकीर्तन के साथ रथयात्रा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान के रथ को रस्सियों से पकड़ कर खींचा। रथयात्रा का गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, मानिक चौक, रानी महल, सुभाष गंज, बड़ा बाजार आदि प्रमुख बाजारों में भ्रमण दौरान श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गंधीगर का टपरा पर पीयूष प्रियता रावत, पुनीत रावत आदि श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। वहीं, नगर भ्रमण कर रथयात्रा वापस मंदिर पहुंची। यहां भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। नगर विधायक रवि शर्मा सुनीता शर्मा ने महा आरती कर भगवान जगन्नाथ जी से झांसीवासी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस दौरान समाजसेवी पंडित पीयूष रावत, संजय नौराई, मनमोहन गेडा, रवीश त्रिपाठी, महेन्द्र भंडारी, पुरुषोत्तम स्वामी, आशीष उपाध्याय, मुकेश सिंगल, प्रभात शर्मा, विनोद अवस्थी, मुकेश अग्रवाल, जयदीप खरे, आलोक वर्मा, बंटी सेठ, वीरू यादव, दीपक रिछारिया, राघव वर्मा, संजीव तिवारी, प्रदीप गुप्ता, गोकुल दुबे, आलोक चतुर्वेदी, सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, मुकेश सोनी, पवन गुप्ता, अतुल मिश्रा, ध्रुव नौराई, अमन नौराई, आदित्य गुप्ता, कृष्णा मल्होत्रा, जितेन बजाज, गौरव सेठ, अनिमेश दुबे, विनोद हियारण आदि उपस्थित रहे। शिवा नौराई ने आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कहा— इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विगत दिनों वंदे भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान मारपीट की एक घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। ट्रेन में यात्रा के दौरान हुई मारपीट के वायरल हुए वीडियो के बाद चर्चाओं में आए झांसी से बबीना सीट से विधायक राजीव सिंह ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी लेकिन वह दोषी नहीं। उनके साथ अन्याय हुआ, उनके परिवार के सामने उन्हें अपमानित किया गया। मारपीट पर उन्होंने कहा कि उनके समर्थक थे जो उनका सामान उठाने आए थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह उग्र हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान बबीना विधायक ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि उनका परिवार विदेश गया था। उन्हें लेने के लिए वह एयर पोर्ट पहुंचे थे। यहां वंदे भारत में उनका रिजर्वेशन था लेकिन रिजर्वेशन में सीट अलग—अलग होने पर उन्होंने जिनके साथ घटना हुई, उनसे निवेदन किया कि उनकी सीट एक पीछे है हम सब लोग साथ है खाना भी खाना आप हमारी पीछे की सीट पर चले जाओ। इस पर उसने मना कर दिया ओर मुझे फर्जी विधायक बोला मेरे परिवार के साथ अभद्रता की। विधायक ने कहा आप लगातार जारी हो रहे सीसीटीवी फुटेज देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि वह लगातार मुझे उकसाने की कोशिश करते रहे जबकि मैं शान्ति से बात कर रहा हूं।
विधायक ने कहा कि इसकी सूचना मेरे समर्थकों को कैसे लग गई यह नहीं पता मैने सोचा मेरे समर्थक मुझे लेने आए लेकिन वह आक्रोशित थे और मारपीट हो गई। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसा नहीं होना चाहिए थे। मेरा पक्ष मीडिया ने नहीं रखा लेकिन अब लगातार वीडियो वायरल होने पर सब सामने आ रहा। आप सब लोग वीडियो में देख सकते हैं। मैं गलत नहीं हूं। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए उन्होंने उसे बड़ा मुद्दा बनाकर मेरी छवि धूमिल कर दी। बुरा भरा ट्रेन में मैंने सुना। उसके बाद भी मुझ पर ही आरोप लगाकर मुझे ही बदनाम किया। बबीना विधायक ने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग है जो इस मामले को जबरन तूल दे रहे है। जिनके साथ घटना हुई उनकी और मेरी फोन पर वार्ता हुई है, उन्हें भी कष्ट है कि आखिर यह हो कैसे गया। उन्हें पुलिस पर पूरा विश्वास है। जांच में सब सामने आएगा कि आखिर कौन नेता है। कौन पार्टी का व्यक्ति है जो बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आध्यात्मिक संगठन का उद्देश्य व्यक्ति की बुराइयों को दूर कर सद्गुणों का प्रवाह करना: डा. संदीप सरावगी
मातेश्वरी जगत अम्मा के स्मृति दिवस पर संगोष्ठी और पुष्पांजलि सभा आयोजित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मातेश्वरी जगत अम्मा के स्मृति दिवस पर जनपद के शिवाजी नगर स्थित आश्रम पर संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी को आमंत्रित किया गया। अतिथियों के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी से हुई। तत्पश्चात मातेश्वरी को भोग लगाकर सभी को भोजन प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में बीके रितु ने सभी आगंतुकों को आत्मिक ज्ञान का संदेश दिया।
डॉ संदीप से ब्रह्मकुमारी आश्रम से सम्बंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। बीके रितु ने बताया कि ब्रह्म कुमारियां एवं ब्रह्म कुमार एक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना 1930 के दशक में दादा लेखराज कृपलानी ने की थी जिन्हें ब्रह्म बाबा के नाम से भी जाना जाता है। यह संगठन राजयोग ध्यान और आत्मिक ज्ञान पर आधारित है। यह आश्रम 130 देश में फैला हुआ है जिसका मुख्य कार्यालय राजस्थान माउंट आबू पर स्थित है। संस्था की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आत्मा की वास्तविकता और उसके महत्व को समझना है। संगठन आत्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक जीवन की ओर ले जाने का काम करती है। इसके अतिरिक्त संगठन नैतिकता, सदाचार, सेवा और परोपकार भी पर भी मुख्य रूप से केंद्रित है।
संबोधन के क्रम में डॉ संदीप ने कहा कि प्रत्येक आध्यात्मिक संगठन के गठन का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की बुराइयों को दूर करते हुए उसके अंदर सद्गुणों का प्रवाह करना होता है। हर संगठन के अपने नियम कानून हैं। ब्रह्मकुमारी संगठन काफी वृहद स्तर पर देश और विदेशों में कार्य कर रहा है। इस संगठन की लगातार बढ़ती ख्याति का कारण संगठन का अनुशासन है। प्रत्येक संगठन के लिए अनुशासन काफी आवश्यक होता है जहां अनुशासन की कमी होती है वहां संगठन विस्तार नहीं कर पाते। ब्रह्मकुमारी आश्रम आकर कई विषयों पर चर्चा हुई। हम सभी मातेश्वरी जगत अम्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
इस अवसर पर बीके हृदेश, बीके रितु, अशोक यादव, दिनेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, जगदीश यादव, संदीप नामदेव, आशीष विश्वकर्मा, महेंद्र रायकवार, राहुल रायकवार, अरुण पांचाल, दीक्षा साहू, बसंत गुप्ता, सुशांत गुप्ता, राजू सेन, मास्टर मुन्ना लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कार्यालय में आये पीड़ितों, फरियादियों की जनसुनवाई कर उनकी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना व फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने के लिए निर्देश दिये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तीन दिवसीय कला महोत्सव रंगायन—2025 का आयोजन 26 से 28 तक
विश्वस्तरीय कलाकार अपना अनुभव करेंगे साझा
लाइव पेंटिंग, पोर्ट्रेट स्केचिंग होगी मुख्य आकर्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सूर्यांशी इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स अपने स्थापना के 20 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण कर रहा है। एक त्रिदिवसीय कला महोत्सव ‘रंगायन 2025’ का भव्य आयोजन 26, 27 एवं 28 जून को राजकीय संग्रहालय झांसी में किया जा रहा है। संस्थान अध्यक्ष वरिष्ठ राष्ट्रीय चित्रकार किशन सोनी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य कला, संस्कृति और सौंदर्यबोध के साथ युवा व वरिष्ठ कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपनी कला का प्रदर्शन कर सकें, नये अनुभवों से प्रेरणा ले सकें और कला के प्रति जागरूकता का विस्तार कर सकें।
26 जून सुबह 10:30 से उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि चित्रकार मोहम्मद इशाक़ (लखनऊ) विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज गौतम (उप निदेशक राजकीय संग्रहालय झाँसी) एवं चित्रकारा कामिनी बघेल (निदेशक मणिकर्णिका आर्ट गैलरी) छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन। लाइव पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन एवं कला संवाद का आयोजन होगा। 27 जून को सुबह 11 से 5 शाम लाइव पेंटिंग डेमोंस्ट्रेशन एवं कला संवाद, वहीं 28 जून को सुबह 11 से 1:30 दोपहर तक ऑन द स्पॉट पोर्ट्रेट स्केचिंग-सूर्यांशी के विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा। इस कला महोत्सव में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही अनुभवी कलाकारों से सजीव चित्रांकन और संवाद का अवसर भी रहेगा। इस अवसर पर आयोजक अमर सोनी, संजय राष्ट्रवादी, दिनेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अन्तराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस सभी के लिये विशेष: बृजेन्द्र यादव
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2025 केवल इतिहास को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह एक वैश्विक आंदोलन है जो लोगों को जागरूक और प्रेरित करता है। यह हर उस व्यक्ति का सम्मान करता है जो ओलंपिक मूल्यों, उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान को जीता है। यह दिन वैश्विक एकता, खेल भावना और सांस्कृतिक समरसता के साथ यह सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सक्रिय जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है।
——इनसेट—— ओलम्पिक खेलों का ऐतिहासिक सफर
ओलंपिक खेलों की शुरुआत 776 ईसा पूर्व ग्रीस में हुई थी जहां खिलाड़ी देवताओं को सम्मान देने के लिए नग्न प्रतियोगिताएं करते थे। 1896 में आधुनिक ओलंपिक की वापसी हुई और तब से यह दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन बन गया।
——इनसेट—— भारत का ओलम्पिक सफर
भारत ने पहली बार 1900 में पेरिस ओलंपिक में भाग लिया जहां नॉर्मन प्रिचार्ड ने दो सिल्वर मेडल जीते।
——इनसेट—— प्रमुख उपलब्धियां
मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में 1928,1932 और 1936 में लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाए थे। 1928 से 1980 तक भारत ने हॉकी में 8 गोल्ड मेडल जीते। अभिनव बिंद्रा (2008): भारत के पहले व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता।
पीवी सिंधु, नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन नई पीढ़ी के ओलंपिक सितारे बने।नीरज चोपड़ा का टोक्यो 2020 में जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीतना ऐतिहासिक क्षण था।
——इनसेट—— रोचक तथ्य
ओलंपिक टॉर्च रिले 1936 में शुरू हुई थी। गोल्ड मेडल असल में चांदी के बने होते हैं जिन पर सोने की परत होती है। 1978 में IOC ने सभी राष्ट्रीय समितियों को हर साल ओलंपिक दिवस मनाने की सिफारिश की थी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जीआरपी ने 37 लाख रूपये के 310 मोबाइल किये बरामद
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। ट्रेनों में व रेलवे स्टेशनो में खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए जीआरपी झांसी ने विशेष अभियान चलाकर गठित टीमों और सर्विलांस के जरिए 310 मोबाइल फोन बरामद किये जिनकी कीमत की बात की जाय तो लगभग 37 लाख रुपए बताई जा रही है। बरामद मोबाइल में वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, ओप्पो जैसे कंपनी के शामिल हैं। बरामद मेाबइल को उनके स्वामियों को पुलिस अधीक्षक जीआरपी विपुल श्रीवास्तव ने सौंपा जिसको पाकर सभी के चेहरे खुशी के खिल उठे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि समग्र जीवन पद्धति: प्रो. मुकेश
योग अब अभियान बने, केवल आयोजन नहीं: डा. मंजू
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “योग: आंतरिक शांति से विश्व शांति और स्वस्थ जीवन की ओर एक सतत कदम” विषय पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ जिसके कार्यक्रम अधिकारी डॉ ज्योति मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए वेबिनार की रूपरेखा बताई। कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने कहा कि “योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह एक समग्र जीवन पद्धति है जो मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर हमें आत्मिक शांति प्रदान करता है। यही मुख्य अतिथि डॉ मंजू सिंह विशेष कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी रासेयो उत्तर प्रदेश शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की रासेयो इकाइयों द्वारा पूर्व में आयोजित योग कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि हम योग को केवल औपचारिकता के रूप में न देखें, बल्कि इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास करें।
विशिष्ट अतिथि समरदीप सक्सेना, क्षेत्रीय निदेशक, रासेयो उत्तर प्रदेश ने कहा कि “डिजिटल युग में वेबिनार जैसे माध्यम अत्यंत प्रभावी हैं। योग विषयक ऑनलाइन कार्यक्रमों से हम युवाओं को जोड़कर इसे एक जनांदोलन का रूप दे सकते हैं। प्रो मुन्ना तिवारी अधिष्ठाता कला संकाय ने अपने वक्तव्य में योग दर्शन को भारतीय जीवन शैली का मूल बताया। मुख्य वक्ता डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि “योग शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखता है और मानवता को शांति तथा सद्भाव का संदेश देता है। इसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ और जीवन से परिपूर्ण हो सकता है।” उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे वैश्विक आयोजनों का उल्लेख करते हुए युवाओं से योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया।
डॉ. राजीव बबेले ने कहा कि सूर्य नमस्कार सभी योगासनों में श्रेष्ठ है। राज बहादुर सिंह कुलसचिव एवं रासेयो समन्वयक ने योग को जीवन में संतुलन का आधार बताया। प्रो सीबी सिंह विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना का अनिवार्य साधन बताया। डॉ कपिल शर्मा रासेयो नोडल अधिकारी झांसी ने कहा कि सकारात्मक मानसिकता और स्थिरता के लिए योग आवश्यक है। डॉ ओपी चौधरी (ललितपुर), डॉ शाबिहा रहमानी (बांदा), डॉ संतोष पांडेय (झांसी) सहित अन्य वक्ताओं ने भी योग पर वक्तव्य दिए।
इस अवसर पर डॉ श्वेता पांडेय वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी, डॉ सुरेंद्र यादव (जालौन), डॉ शालिनी (हमीरपुर), डॉ भुवनेश्वर मस्तानिया, डॉ मुकेश खरे, डॉ वर्षा साहू, डॉ मेराज खान, डॉ शिल्पी राय, डॉ प्रीति निगम, डॉ मिली भट्ट सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभांगी निगम कार्यक्रम अधिकारी इकाई तृतीय ने किया। डॉ श्रीहरि त्रिपाठी कार्यक्रम अधिकारी इकाई षष्ठम ने आभार ज्ञापन किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
झांसी मनस्विनी ने रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर दी दीपांजलि
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झासी। झांसी मनस्विनी महारानी लक्ष्मी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। चार्जर अध्यक्ष रजनी गुप्ता तथा अध्यक्ष कल्पना सेठ की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर मनस्विनी की सभी सदस्यों द्वारा 21 दीपक जलाकर दीपांजलि की गई। कार्यक्रम में सभी सदस्य पगड़ी पहनकर रानी के वेश में तैयार हुए थे। कार्यक्रम में आकांक्षा, प्रियंका सराओगी, शिवांगी सेठ, नीलम गुप्ता, रेनू शुक्ला, प्रियंका सेठ, पल्लवी चतुर्वेदी, दिव्या गुप्ता, संयोगिता सेन, सोनम गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कुसुम साहू, आयुषी गुप्ता, रीमा गुप्ता इत्यादि शामिल हुए। अंत में कल्पना सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
जमीन अधिग्रहण के विरोध सैकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। कोछाभांवर, टाकोरी, मुस्तरा व पिछोर के सैकड़ों किसानों ने उनकी जमीन बिना सहमति के अधिगृहित किये जाने के विरोध में सड़क पर आ गये। सभी पीड़ित किसान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से मिले। पूर्व मंत्री ने किसानों की समस्या का समर्थन करने किसानों के साथ मण्डलायुक्त कार्यालय पहुंचे। कमिश्नरी से वापस इलाईट चौराहा पर भारी संख्या में किसानों द्वारा गगनभेदी नारों लगा कर प्रदर्शन करते हुये प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतत्त्व एवं सहयोग में बुंदेलखण्ड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भानु सहाय अपनी टीम के साथ एवं सपा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव किसानों के साथ सभी किसान जलूस के रूप मे उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता का घेराव किया। किसानों का कहना था कि उनकी सहमति एवं गजट की जानकारी के बगैर उनकी भूमि अधिगृहित की जा रही है। उनकी मांग पर अधिशाषी अभियंता डीबी यादव ने किसानों को आपत्ति करने के लिये 17 जुलाई तक का अतिरिक्त समय दिये जाने के आदेश दिये।
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल, रघुराज शर्मा, डा सुनील तिवारी, एड अशोक सक्सेना, विवेक बाजपेई, गिरजा शंकर राय, शम्भू सैन, अखिलेश गुरुदेव, युथुप जैन, शैलेंद्र वर्मा, अमीरचंद आर्य, प्रदीप झां, हनीफ़ खान, मुस्तरा से नीरज कुशवाहा, सुखलाल प्रजापति, जीतेन्द्र कुशवाहा, संतोष यादव, पिछोर से लक्ष्मी नारायण प्रजापति, रामनाथ, धर्मेंद्र सैन, शुभम, टांकोरी से सलीम खान शेख, सालिग़, रसीद खान, संतोष यादव, बृज किशोर प्रजापति, लालाराम पाल, मलखान पाल, छोटेलाल पाल, प्रतीक पटेरिया, कुंवर लाल, कोंछा भाँवर से सियाराम यादव, अरविन्द यादव, मंशा राम, जाहर सिंह, जगदीश प्रजापति, संतोष प्रजापति, करण सिंह, द्वारका प्रसाद, सतीश, रमेश यादव शुभम, बृजनन्दन यादव, रानू हेमराज, रसीद खान आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रानी की वीरता के कारण है झांसी की पहचान: अरविन्द वशिष्ठ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर समाजवादी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता की प्रथम दीप शिखा वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की गौरव गाथा आज भी विश्व में गूंज रही है। रानी की वीरता के कारण हमारी झांसी की पहचान संपूर्ण विश्व में वीर भूमि के नाम से की जाती है। बलिदान दिवस पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। प्रेम वाल्मीकि ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का बलिदान दिवस है। आज के ही दिन उन्होंने झांसी की रक्षा के लिए अपनी सेना का नेतृत्व किया और वीरतापूर्वक अंग्रेजों से लड़ीं। 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास एक युद्ध में, रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं उन्हें शत-शत नमन कर रहे हैं। इस अवसर पर अभिषेक दीक्षित, अयान अली हाशमी जिलाध्यक्ष छात्र, मयंक यादव, हनीफ राईन हैदर अली, मनीष रायकवार, आलोक ठाकुर सहित तमाम उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रानी झांसी के बलिदान दिवस पर विवि में अर्पित किये गये श्रद्धा सुमन
लक्ष्मीबाई केवल इतिहास की एक गाथा नहीं, बल्कि भारत माता की वह साहसी पुत्री थीं: कुलपति
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, वीरता, आत्मबल और मातृभूमि के प्रति समर्पण को किया गया। नमन भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में अमर बलिदान और अद्वितीय वीरता की प्रतीक रहीं रानी लक्ष्मी बाई को पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी में श्रद्धा, प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन जहां ऐतिहासिक स्मरण था, वहीं यह नई पीढ़ी को देशभक्ति, आत्मबल और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने वाला मंच भी बना। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर में स्थित रानी लक्ष्मीबाई की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय, कुलसचिव राज बहादुर सिंह, आईक्यूएसी निदेशक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो सुनील काबिया सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। “जय रानी लक्ष्मीबाई” के नारों और राष्ट्रगान की सस्वर प्रस्तुति ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के भाव में सराबोर कर दिया।
कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल इतिहास की एक गाथा नहीं, बल्कि भारत माता की वह साहसी पुत्री थीं जिन्होंने अपने अदम्य साहस और स्वाभिमान से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नया आयाम दिया। कुलसचिव राज बहादुर सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई केवल एक ऐतिहासिक नाम नहीं हैं, बल्कि वे आज भी हमारी चेतना में जीवित हैं। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम, साहस और नेतृत्व के गुणों की शिक्षा देता रहेगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्षों, प्रोफेसरों, शोधार्थियों, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की भागीदारी रही। वेबिनार लिंक और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से भी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को दूर-दूर तक प्रसारित किया गया जिससे रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान और विचारों की प्रेरणा व्यापक रूप में जनमानस तक पहुंची।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
हजरत बाबा कपूर शाह के 51वें उर्स मुबारक पर कौव्वाली का हुआ रोचक मुकाबला
मौला अली की शान में कव्वाली सुनकर झूम उठे दीवाने
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। कौमी एकता के प्रतीक हजरत बाबा कपूर शाह का 51वें उर्स मुबारक मौके हजारों लोगों ने शिरकत किया। उर्स मुबारक में सुबह से ही बाबा के मजार पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह कुरानखानी, चादरपोशी की रस्म अदा की गई एवं बड़ी तादाद में लंगर तकसीम किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम सपा ने की। विशेष अतिथि बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू साहय, पार्षद जीशान खान, इकराम दाऊ रहे। इस मौके पर डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन एकता को बढ़ावा देते हैं और बाबा कपूर शाह के उर्स मुबारक मौके हजारों लोगों आये मुझे बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। बाबा कपूर शाह और क्षेत्र की जनता से हमारा पुराना नाता है। हर वर्ष हमें बुलाया जाता है। मौजूदा सरकार हिंदू मुस्लिम में दरार डालकर हमारी एकता को तोड़ने का काम कर रही है परंतु ऐसे आयोजनों में हिंदू मुस्लिम जोड़ रहा है। ऐसे लोगों को जवाब भी आने वाले समय में मिलेगा, उर्स मुबारक आयोजन कमिटी को हम मुबारकबाद देते हैं।
भानू सहाय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से भाईचरा कायम होता है और बाबा मजार पर सभी मुराद पाते हैं। तनवीर आलम ने कहा कि बड़ा गर्म होता है कि एक मंच पर सभी समाज के लोग होते हैं। कौमी एकता को बढ़ावा मिलता है। प्रदेश की सरकार विकास को छोड़कर केवल हमें लड़ाने का काम कर रही है। ऐसे आयोजन होने से भाईचारा और मजबूत हो रहा है। दिल्ली से आए अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल गुलाम बारिश और ज्योति बरसी के बीच कव्वालियों का शनदार मुकाबला हुआ। गुलाम वारिस ने हजरत बाबा कपूर शाह की याद में एक से बढ़कर एक कलाम सुनाकर लोगों को झुमने को मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर चौधरी नफीस कुरैशी, गोपी गुप्ता, सरफुद्दीन कुरैशी, छोटू, कमेटी अध्यक्ष मामाद गफूर, रफीक रईस कुरैशी, नूर कुरैशी, फिरोज, सगीर कुरैशी, शकील कुरैशी, शयार सलाउद्दीन, पप्पू पेंटर, अमीन मिस्त्री, रईस, जब्बर मिस्त्री, रईस, अफजल कुरैशी, शाहिद कादरी, जावेद कुरैशी, ताजुद्दीन कुरैशी, समीर कुरैशी, फरज कुरैशी, सलमान कुरैशी, शकील कुरैशी, रामजाने आदि ने अतिथिगणों का माला पहनाकर बैच लागकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद कलाम कुरैशी ने किया। अन्त में मामाद गफूर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बैंकर्स शासन की मंशानुरूप पर करें कार्य, योजनाओं के क्रियान्वयन में दें सहयोग: डीएम
केन्द्र एवं राज्य की लाभकारी योजनाओं में बैंकों की प्रगति से डीएम नाराज
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बैंकों की जिलास्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि सभी बैंक शासन की मंशानुरूप कार्य करें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने सरकार द्वारा आमजन के लिए संचालित लाभहित योजनाओं में बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुये योजनाओं में बैंकों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारी किसानों/आमजन व लाभार्थियों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के टारगेट पर ऐसे बैंक रहे जिनके पास मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर अब तक कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने नाम लेते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया 779, पंजाब नेशनल बैंक 581, एचडीएफसी 104, यूपी ग्रामीण बैंक 83, बैंक ऑफ़ बड़ौदा 50, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया 42 सहित 14 बैंक और शामिल हैं। उन्होंने इन सभी बैंकों को ताकीद करते हुए कहा कि आवेदनों पर विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान करें और वितरण करना सुनिश्चित किया जाय। लंबित रखने की स्थिति को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने योजना अंतर्गत 293 आवेदनों को स्वीकृत करने के बाद अभी तक वितरण न करने पर भी नाराजगी व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के डीसी से कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण हेतु सहायता योजना में प्रेषित आवेदनों के निरस्तीकरण के कारण की क्या वजह है, उसकी जानकारी आवेदनकर्ता को भी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि निरस्तीकरण अधिक होने पर यह माना जाएगा कि बैंक अधिकारियों ने कार्य में रुचि नहीं ली। युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए बैंकों को योजना अंतर्गत ऋण आवेदनों की स्वीकृति प्रदान कर वितरण भी सुनिश्चित करना होगा। बुंदेलखंड में रोजगार के अधिक अवसर है, इस स्थिति में युवाओं को स्वावलंबी बनाने व स्वरोजगार लगाने में सभी बैंक अधिकारी सहयोग करते हुए उन्हें ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। युवा देश का भविष्य है, उसकी तरक्की देश की तरक्की है।
बैठक के दौरान बैंकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति से असंतुष्ट होने पर खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों को समय से सुधार लाए जाने के निर्देश दिये। डीएलआरसी/डीसीसी की बैठक में डीएम मृदुल चौधरी ने स्वयं सहायता समूह के कैश क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा करते हुए 637 लम्बित आवेदनों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सबसे अधिक आवेदन पंजाब नेशनल बैंक 271, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 132, सेण्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया 94, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक 72 सहित अन्य बैंक को सभी आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैंक कैम्प आयोजित कर समस्त समूह का कैश क्रेडिट लिंकेज कराना सुनिश्चित करें। बैठक में ओडीओपी योजना अंतर्गत बैंकों में भेजे गए आवेदनों की समीक्षा करते हुए 35 लंबित आवेदनों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार के अंतर्गत बैंकवार समीक्षा करते हुए 7 प्रेषित आवेदनों को तत्काल स्वीकृत करते हुए वितरण किया जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रानी लक्ष्मीबाई एवं झलकारी बाई की स्मृति में बनेगा स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित सेनानी सदन: महापौर
सदस्य विधान परिषद से सेनानी सदन को धनराशि मुहैया करवायी जायेगी: आरपी निरंजन
स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के हितों की लड़ाई अंतिम क्षण तक लड़ेंगे: प्रदीप जैन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद नई दिल्ली के गिरजा शंकर राय सदस्य राष्ट्रीय कोर कमेटी ने बताया कि महान क्रांतिकारी स्व. कलिका प्रसाद स्मृति में स्वतंत्रता सेनानी परिवार संगठन का 13वां स्थापना दिवस राम प्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता के निज निवास पर मनाया गया। कार्यक्रम संचालन से पूर्व सुदूर क्षेत्रों विभिन्न प्रांतों से आये स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का परिचय हुआ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को सभी स्वतंत्रता सेनानी परिजनों द्वारा अपने विचार व्यक्त कर मूलभूत सुविधाए जो मिल नहीं रही, उनसे अवगत कराते हुये कहा कि अन्य प्रांतों में जो बस पास, मेडिकल सुविधा, पेंशन, 300 यूनिट फ्री बिजली, परिचय पत्र आदि सुविधाएं असम, पंजाब, बिहार, उत्तराखंड में मिल रही है, वह सुविधाएं उत्तर प्रदेश के सेनानी परिजनों को नहीं मिल रही है। जिला स्तर पर सेनानी भवन भी नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुये कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में लक्ष्मीबाई पार्क में या गाँधी भवन पुरानी तहसील के सामने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई एवं झलकारी बाई की स्मृति में सेनानी सदन का निर्माण करवाया जायेगा जिससे ग्रामीणांचलों से आये स्वतंत्रता सेंनानी परिजनों रुकने ठहरने की व्यवस्था हो, समय समय राष्ट्रीय कार्यक्रम के साथ मासिक बैठक हो सके। स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की लड़ाई को अंतिम क्षण तक लड़ेंगे।
विधान परिषद सदस्य आरपी निरंजन प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता संग्राम कि प्रथम दीप शिखा महारानी लक्ष्मीबाई व झलकरी बाई के नाम से सेनानी सदन निर्माण में जो भी राशि की आवश्यकता होंगी, हम अपनी निधि से मुहैया करवाएंगे। वहीं बिहारी लाल आर्य महापौर ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई व झालकारी बाई की स्मृति में स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों के संगठन मासिक बैठक, सुदूर क्षेत्रों से आने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं परिवारों के लिए सेनानी सदन बहुत पहले बन जाना चाहिए था। हम महारानी लक्ष्मीबाई झाँसी के जन्मोत्सव पर शिलान्यास करवाने में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। विभिन्न प्रांतों से आये स्वतंत्रता सेनानी परिजनों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट से महापौर की आश्वासन का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अरुण हिंगवासिया, राम प्रकाश पाठक हासपुरा, आदित्य नारायण दुबे, शैलेन्द्र जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर राकेश चौरसिया ग्वालियर, भागवत नारायण पसतौर बिजना, रामनरेश त्रिवेदी, अशोक पाण्डेय, महादेव बाजपेई, गोविन्द बल्लभ शुक्ला, नारायण सिंह सेवारा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश बबेले ने किया। अन्त में राम प्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
योग हमारे ऋषि-मुनियों का एक विशेष उपहार है: मण्डलायुक्त
अन्तरराष्ट्रीय योग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ
भारत के प्राचीनतम विज्ञान को आज दुनिया ने भी अपना लिया: डीएम
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
योग सप्ताह का शुभारम्भ मण्डलायुक्त विमल दुबे ने दीप प्रज्जवलित करके किया। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा दिया गया एक विशेष उपहार है योग, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया में योग दिवस को जो मान्यता मिली है और हम लोगों ने बचपन से ही पड़ा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। निश्चित रूप से “करें योग रहे निरोग” हमारे ऋषि-मुनियों ने बताया था। यह जनजागरण का अभियान जैसा रूप ले चुका है और योग से कसरत करने से शरीर स्वस्थ होता है। योग करने से जो अंदर से ताकत मिलती है, उससे हम कोई भी असंभव कार्य कर सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाबत आयोजित योग सप्ताह के शुभारंभ से पूर्व डीएम मृदुल चौधरी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, ज़िला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 जगजीवन राम ने भगवान धन्वंतरी का पूजन किया। कार्यक्रम मंच पर अभिषेक मिश्रा योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास अपने सहयोगी साथी सुधीर प्रजापति एवं सुश्रि अनुसाया नरवरे कराया गया और योग प्रशिक्षक रमेश चन्द्र कुशवाहा, सुधीर प्रजापति एवं अनुसाया नरवरे द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का सामूहिक कार्यक्रम कराया गया। जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, सिविल डिफेन्स तथा गणमान्य नागरिकों के साथ छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर जनपद के योग सप्ताह शुभारम्भ के आयोजन को सफल बनाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
झाँसी मण्डल के ग्वालियर-भिंड रेलखण्ड पर वृहद स्तर पर चला टिकट जांच अभियान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मण्डल के ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया इस विशेष जांच अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेल सुरक्षा बल की टीमों द्वारा रेलखंड के सभी स्टेशनों पर गहनता से जांच की गई। इसके अंतर्गत न केवल ट्रेनों में यात्रियों की जांच की गई, बल्कि स्टेशनों के यात्री प्रतीक्षालयों एवं खानपान स्टालों की भी बारीकी से निगरानी की गई। अभियान की व्यापकता को देखते हुए स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटरों पर यात्रियों की कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ी है। इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने जैसे मामलों में 60 यात्री पकडे गए यात्रियों से नियमानुसार रु. 17155 रुपए जुर्माना स्वरुप रेल राजस्व वसूल किया गया। इस अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक आर के वर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना, रेल सुरक्षा बल कर्मी, टिकट निरीक्षक मुकुल कुमार राजोरिया, कृष्ण, धर्मराज मीना सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
आईटीआई प्रशिक्षण के लिये 22 जून तक करें आनलाइन आवेदन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, संचालित व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलोजी लि. के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झाँसी एव गरौठा में संचालित हो रहें 11 दीर्घकालीन व्यवसायों में माह अगस्त 2025 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन करने के लिये वेबसाइट खोलना होगा तथा उस पर बने हुए लिंक-ऑनलाइन सबमिशन फॉर एप्लिकेशन फॉर एडमिशन फॉर सेशन फॉर गवर्नमेंट/प्राइवेट आईटीआई पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल नम्बर का सत्यापन कराना होगा। फार्म भरने के पश्चात उसे प्रिव्यू वाले पृष्ठ पर अंकित प्रोसीड फॉर पेमेंट के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आनलाइन भुगतान हेतु डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इन्टरनेट बैंकिग, यूपीआई के माध्यम से भुगतान हो सकता है। जिस हेतु यूनियन बैक आॅफ इण्डिया व स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया व अन्य बैंक के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिन्ट आउट ले सकेगा। अभ्यर्थी द्वारा आनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन (48 घंटे) का समय दिया जायेगा। आनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरण ई-फार्म में वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरण को पूर्णरूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरण का कोई भाग प्रिन्ट कर सकते है, या डाउनलोड कर सकते है। आनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 05 जून 2025 से बढ़ाकर 22 जून तक कर दी गई है। प्रवेश पंजीकरण शुल्क में सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रू.-250/- (रू. दो सौ पचास मात्र) तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू. 150/- (रू. एक सौ पचास मात्र) निर्धारित है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डा. संदीप के आतिथ्य में हजरत करामत अली शाह सिग्नल वाले बाबा का उर्स सम्पन्न
जब हर धर्म के लोग मिलकर देश के विकास में सहयोग करेंगे तभी भारत विश्व गुरू बनेगा: डा. संदीप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। हजरत करामत अली शाह सैयद सिग्नल शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर हर वर्ष उर्स शरीफ का आयोजन किया जाता है 105वां उर्स। समारोह में जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित रहे जहां माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उर्स समारोह में देश भर से आए कलाकारों द्वारा कव्वालियों की शानदार प्रस्तुति की गई। पुलिया नंबर 9 मैदान में उपस्थित हजारों की संख्या में दर्शक कव्वालियों को सुनकर खुशी से झूम उठे। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
कार्यक्रम में डॉ संदीप ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ जनता को संबोधित करते हुए कहा यह उर्स हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है। सबसे बड़ा धर्म एकता और इंसानियत का होता है जहां देश की बात हो, वहां हमें अपने धर्म और जाति के बंधनों से मुक्त होकर देश की अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। डॉ० संदीप ने बताया कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी धार्मिक एकता का प्रतीक है। ऊपर का केसरिया रंग हिंदू धर्म, मध्य में सफेद रंग ईसाई धर्म और नीचे का हरा रंग मुस्लिम धर्म एवं चक्र का गहरा नीला रंग सिक्ख धर्म का प्रतीक है। जब हर धर्म के लोग मिलकर देश के विकास में सहयोग करेंगे तभी हमारा देश भारत संपूर्ण विश्व में विश्व गुरु के नाम से जाना जायेगा। हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के समय भारतीय मुसलमान ने भी देश हित में अपने वक्तव्य रखे और पाकिस्तान की करना हरकत का पुरजोर विरोध किया। जब किसी पर आपत्ति आती है तो वह मदद करने वाले से उसका जाति धर्म नहीं पूछता आज देश को हमारी जरूरत है तो हमें पीछे नहीं हटना है। सभी को साथ मिलकर निरंतर आगे बढ़ते रहना है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में इम्तियाज हुसैन उर्स अध्यक्ष, हाजी शकील पहलवान उर्स संयोजक, मुमताज हुसैन कमेटी उपाध्यक्ष, अनीस खान कमेटी सेक्रेटरी, राशिद बरकाती कार्य. अध्यक्ष, अब्दुल आजाद मजार मुख्य संरक्षक, गुलफाम अब्बासी महामंत्री, मो. अंजुम, मो. साकिब उप सेक्रेटरी, मो. एफ़ाज बंटी, रविंद्र यादव, समीर खान मजार प्रबंधक, जावर खान ऑडिटर, तरुण कुमार पार्षद, हामिद मंसूरी रानीपुर वाले खजांची, रहमत अली शाह मजार खादिम, अन्ना जी, फैजल हुसैन स्टेज प्रबंधक व कमेटी सदस्य के रूप में वसीम अब्बासी, सोनू पेंटर, वाजिद खान, लकी खान, वकील बरकाती, ताजुद्दीन बरकाती, शफीक बरकाती, गोलू रजा, राजा बरकाती, प्रकाश चंद्र अहिरवार, हेमंत बाबा, अमजद जाफरी के साथ बृजेश प्रजापति, नरेंद्र सिंह बुंदेला, आनंद रायकवार, साइमा खान, रिजवान खान आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण करके आयोजित की गयी संगोष्ठी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्कार संरक्षण समिति द्वारा पुलिया नंबर 9 स्थित सुभाष इंडस्ट्रियल जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रभान राय वरिष्ठ भाजपा नेता/प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान उपस्थित रहे जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नगरा मंडल अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा और पार्षद लखन कुशवाहा उपस्थित रहे। संस्था के सदस्यों और विद्यालय के कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया। इस दौरान महिलाओं को तुलसी के पौधे वितरित किये गये जिससे घरेलू स्तर पर भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाई जा सके। संस्कार संरक्षण समिति के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने बताया कि समिति द्वारा लगातार हरित अभियान चलाया जा रहा है और जन-जन को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम स्कूल के प्रबंधक नवजीवन कुशवाहा की देख—रेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में दुष्यंत कुमार, हेमन्त माहोर, दीपा कुशवाहा, हरिश्चंद्र कुशवाहा, पंकज, प्रवीण, गीता, अनुज, कृष्णा, कमल, मिश्री लाल बाबू, विक्की वर्मा, अंशुल कुशवाहा, जितेंद्र बड़ोनिया, हाजरा खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में अर्पण शर्मा ने सभी के प्रति सबका आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बुंदेलखण्ड विवि ने साइकिल रैली का किया आयोजन
साइकिल रैली जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण को पुनः परिभाषित करने का अवसर: कुलपति
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ के संदेश के साथ युवाओं को दिया गया प्रकृति, योग और जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश 3 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने एक प्रेरणादायक साइकिल रैली का आयोजन किया जिसका उद्देश्य छात्रों एवं नागरिकों के मध्य योग, स्वास्थ्य और पर्यावरणीय चेतना को जाग्रत करना था। आयोजन का मुख्य विषय था “योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य– शरीर, मन और ग्रह का समन्वय। यह कार्यक्रम कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिनकी योग के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक चेतना के लिए सक्रिय भूमिका सदैव प्रेरणास्रोत रही है।
रैली की शुरुआत प्रातः 7:30 बजे विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से हुई, जो की कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और प्रतिभागियों को गुलाब पुष्प देकर उत्साहवर्धन किया। कुलपति ने कहा “यह साइकिल रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन के प्रति हमारे दृष्टिकोण को पुनः परिभाषित करने का अवसर है। आज आप सभी ने प्रातः उठकर प्रकृति की गोद में सैर की है, यह स्वयं में एक साधना है। आईक्यूएसी निदेशक छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर प्रो. (मेजर) सुनील कबिया ने रैली का नेतृत्व करते हुए कहा “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि यह जीवन के अनुशासन, आत्मिक संतुलन और सामाजिक समरसता का आधार है। आज की यह रैली छात्रों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से जागरूक बना रही है।
साइकिल रैली विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर बस स्टैंड कचहरी चौराहा इलाइट चौराहे से होकर रानी लक्ष्मीबाई पहुंचने के बाद दुर्ग पर जाकर, जहाँ प्रतिभागियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। झाँसी किला परिसर तक पहुँची जहाँ प्रतिभागियों ने दुर्ग पर पर्यटकों को योग के बारे में बताया। वापसी में रैली उसी मार्ग से होकर विश्वविद्यालय लौटी। पूरे रास्ते में प्रतिभागियों ने आमजन से संवाद कर योग, स्वास्थ्य एवं पर्यावरणीय चेतना का संदेश प्रसारित किया। छात्रों की प्रतिक्रिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित इस साइकिल रैली में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी सकारात्मक भावनाएँ व्यक्त कीं।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं था, बल्कि योग, प्रकृति और जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला एक प्रभावशाली अनुभव था। रैली के दौरान उन्हें न केवल अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का अवसर मिला, बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक सहभागिता की भावना भी जागृत हुई। छात्रों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उन्हें पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होता है जिससे उनकी सोच में सकारात्मक बदलाव आता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक पदाधिकारी, संकाय सदस्य और प्रो आरके सैनी, डॉ राजीव बबेले, डॉ केसोनकर, डॉ यज्ञपाल, डॉ विनोद बौद्ध, हेमन्त चंद्रा, अंजुल यादव, ईश्वर दत्त शर्मा, चंद्रभान प्रजापति, अंडर ऑफिसर अंकित यादव, मोहम्मद एल्म, जितेन्द्र कुमार, शशांक, चंद्र प्रकाश, अंकित यादव, अभिषेक, निखिल, पीयूष, अभिषेक कुमार, गौरीशंकर सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
संघर्ष सेवा समिति एवं सेवा के जवानों ने सैन्य क्षेत्र में किया पौधरोपण
पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाने में सहयोग करें: डॉ संदीप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 30 मई से 5 जून तक प्रत्येक दिन संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों द्वारा विविध स्थानों पर पौधरोपण का पुनीत कार्य किया जा रहा है। पौधरोपण के क्रम में संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ संदीप सरावगी हंसारी स्थित सैन्य क्षेत्र में पौधरोपण करने पहुंचे जहां कैप्टन लोकेश के नेतृत्व में भारतीय सेवा के जवानों एवं संघर्ष सेवा समिति के सदस्यों ने एक साथ 21 पेड़ लगाकर स्वच्छ वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया।
इस मौके पर डॉ संदीप ने कहा जिस तरह देश के सैनिक देश की आंतरिक और बाहरी रूप से रक्षा करते हैं उसी तरह वृक्ष भी पर्यावरण की रक्षा कर हमें शुद्ध वायु, भोजन आदि प्रदान करते हैं। देश के जवानों की वीरता का प्रदर्शन कुछ समय पूर्व हमें देखने को मिला जिस तरह भारतीय सेना ने अपनी वीरता और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान सेना के छक्के छुड़ा दिए। जिस तरह देश के सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं, उसी तरह हमें भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा में योगदान करना चाहिए। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की थीम पर मनाया जा रहा है। हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें यदि कभी आवश्यकता भी महसूस होती है तो उसे जमीन पर न फेकें। आपके छोटे से कार्य से निश्चित रूप से एक क्रांति लाई जा सकती है।
उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर साप्ताहिक या पाक्षिक कार्यक्रम मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी हमारा संगठन विविध स्थान पर सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण का कार्य कर रहा है। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर हमारा संगठन बृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य करेगा। साथ ही मैं पूरे देश की जनता से अपील करता हूं। अपने घरों में या खुले क्षेत्र में पौधरोपण अवश्य करें और पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति से अभय यादव, आनंद चौहान, रोहन वर्मा, विधि वर्मा, अनिल वर्मा, पंकज, संदीप नामदेव, आशीष विश्वकर्मा, महेंद्र रायकवार, सुशांत गुप्ता, राकेश अहिरवार के साथ आर्मी कैप्टन लोकेश व सेना के जवान उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डॉ. संदीप ने भाई के रूप में खुशी को उपहार देकर दी दाम्पत्य जीवन की बधाई
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संघर्ष सेवा समिति अब तक कई कन्याओं के विवाह आयोजित कर चुकी है और सैकड़ों कन्याओं के विवाह में सामाजिक और आर्थिक रूप से सहयोग भी करती आ रही है। इसी क्रम में कृष्णा नगर नगरा निवासी खुशी रायकवार को डॉ संदीप सरावगी ने संघर्ष सेवा समिति परिवार में एक और सदस्य के रूप में सम्मिलित किया। खुशी के पिता भगवान दास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। खुशी को संघर्ष सेवा समिति परिवार की सदस्य भावना अग्रवाल द्वारा कार्यालय का पता चला जहां उन्होंने अपनी माँ भारती रायकवार के साथ पहुंचकर डॉक्टर संदीप के समक्ष अपनी बात रखी।
डॉ संदीप ने खुशी के विवाह में यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। विवाह के पूर्व वे संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचीं जहां डॉ० संदीप ने नैना को नव दांपत्य जीवन में प्रवेश हेतु अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उपहार के रूप में ट्रॉली बैग, किचिन सैट, साड़ी आदि भेंट किए एवं आजीवन सहयोग का आश्वासन भी दिया। वहीं डॉ० संदीप ने कहा कि किसी कन्या के विवाह में सहयोग करना पुण्य कर्म है। खुशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संदीप भईया समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आज संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आकर बहुत अच्छा अनुभव हुआ। मैं परिवार सहित आजीवन संघर्ष सेवा समिति से जुड़ी रहूंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अब जल व पर्यावरण पर भी पत्रकारिता आवश्यक: पद्मश्री उमाशंकर
नारद जयन्ती पर आयोजित की गयी संगोष्ठी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। पत्रकारिता के क्षेत्र में विश्वसनीयता कम हो रही है और विश्वास के बिना समाज, देश, दुनिया का चलना संभव नहीं है। श्रृद्धा जगाने का काम प्रोफेशन वाला नहीं कर सकता। पत्रकारिता एक मिशन हुआ करता था जो अब प्रोफेशन बन गया है। यह विचार देवर्षि नारद जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने व्यक्त किया। वहीं मुख्य अतिथि पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने कहा कि जल है तो कल है। अब जल और पर्यावरण पर भी पत्रकारिता आवश्यक है।
महर्षि नारद जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में वर्तमान परिदृश्य और मीडिया की भूमिका विषय पर बुन्देलखण्ड महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सुभाष जी ने कहा कि समाज को जगाने का काम पत्रकारिता का है। पत्रकारों से एक योद्धा, एक सैनिक के समान निडर और निर्भीक और होकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि वह मार्ग में अपेक्षा, उपेक्षा और विरोध के बीच आगे बढ़ता है और अमरता के लिए मृत्यु से भी लड़ सकता है।
समाज हित में पत्रकारिता करने की अपील करते हुए कहा कि सच्चाई को सकारात्मक तरीके से पेश किया जाए। उन्होंने ज्ञान व जिज्ञासा को पत्रकारिता का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्य नारायण कथा का श्रेय महर्षि नारद को है। सार्थक संवाद से शिक्षा प्राप्त होती है, वहीं संवाद बिगड़ने का परिणाम भयानक होता है। उन्होंने संवेदना को सार्थक संवाद का आधार बताया। आज के समय में कहीं नारद जी छवि को ग़लत तरीके से भी प्रस्तुत कर दिया जाता है जबकि नारद जी कोमल ह्रदय है, संवेदनशील है। पत्रकारिता में संवेदनशीलता और विश्वसनीयता होनी चाहिए। तथ्यात्मक रूप से पत्रकारिता एकांकी न हो दोनों पक्षों से संवाद होना चाहिए। इसके पहले अतिथियों ने मां सरस्वती एवं महर्षि नारद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। तदोपरांत पत्रकार सरिता सोनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। एडीजीसी रवि गोस्वामी ने एकल गीत प्रस्तुत करके देशभक्ति की भावना का संचार किया।
मुख्य अतिथि जल पुरुष, जल योद्धा के रूप में ख्याति प्राप्त पद्मश्री से सम्मानित उमाशंकर पांडेय ने मीडिया की भूमिका को गंभीर बताते हुए कहा कि पत्रकार को विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष करना पड़ता है, सच्चाई को सामने रख पाना आसान नहीं है। पूरी दुनिया में जल संकट बढ़ता जा रहा है, हम पानी बना तो नहीं सकते लेकिन बचा तो सकते हैं। कई ऐसे स्थान हैं जहां पानी समाप्त होता जा रहा है। सूखा बुन्देलखण्ड आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा धान निर्यातक है। झांसी, अतर्रा, बांदा से राइस मिल का धान विदेश भेजा जा रहा है। पानी का महत्व समझाते हुए कहा कि पानी बचाना है तो पेड़ लगाना है। पानी की बर्बादी पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पानी बोतलों में बेचा जा रहा है जो कि गंभीर चिंता का विषय है।
अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ पत्रकार वाईके शर्मा व रामकुमार साहू ने संयुक्त रूप से किया। वहीं पॉलीग्राफ के संपादक एके श्रीवास्तव व वरिष्ठ पत्रकार दीपक चंदेल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन महेश पटैरिया व आभार महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. जितेन्द्र मिश्रा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर एमएलसी रमा आरपी निरंजन, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी, समाजसेवी मैथली शरण मुदगिल, अमित चिरवारिया, राघव वर्मा, पार्षद लखन कुशवाहा, पार्षद प्रवीण लखेरा, पार्षद मंगल श्रीवास्तव, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजय देव शर्मा, केशवेन्द्र प्रताप सिंह, समाजसेवी काका, अंजू गुप्ता, सोनिया पांडेय, मुकेश वर्मा, शेख आजाद, रोहित झा, योगेश पटैरिया, वैभव सिंह, दीपक त्रिपाठी, रानू साहू, बबलू रमैया, हेमंत गुप्ता, दीपक जौहरी, प्रभात सक्सेना, शहजाद, मुदित चिरवारिया, शुभम, मुकेश तिवारी, अनिरुद्ध, वासुदेव, वयम, मानव सहित तमाम स्वयंसेवक व पत्रकार उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तीन दिवसीय बुन्देलखण्ड इण्टरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का हुआ समापन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। एसके इवेंट कम्पनी एण्ड फिल्म प्रोडक्शन हाउस मुंबई और एसके अकैडमी ऑफ़ आर्ट सोसायटी के सौजन्य से बुंदेलखंड झाँसी में तीन दिवसीय बुंदेलखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विषयक रवि शर्मा, प्रदीप जैन आदित्य पूर्व मंत्री भारत सरकार, समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी, अरविन्द वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि व कलाकारों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई व समापन पर देश के सम्मान में सभी ने अपने स्थान पर खड़े हो कर राष्ट्रगान कर से कार्यक्रम समाप्त किया गया। फेस्टिवल में लगभग 50 से ऊपर शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, एल्बम सॉन्ग स्क्रीनिंग किए गये, इसके अतिरिक्त डायरेक्टर प्रोड्यूसर समीर खान की हिंदी फीचर फिल्म “मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड- द वूमेन पावर” फिल्म के सभी कलाकारों के साथ शॉर्ट प्रीमियर भी बिग स्क्रीन पर प्रस्तुत किया गया। फेस्टिवल में यूट्यूबर्स से लेकर बड़ी बड़ी फिल्मों के निर्माता निर्देशको ने भी इस फेस्टिवल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। फेस्टिवल में बुंदेलखंड की फिल्म मैं बनूंगी मिस बुंदेलखंड द वूमेन पावर सबसे आगे रही, इस फिल्म ने नई युवा पीढ़ी को अच्छा संदेश दिया और महिलाओं को भी प्रोत्साहन देने में कामयाब रही। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म के लास्ट में सेलिब्रेशन सॉन्ग ने दर्शकों व फिल्म की पूरी टीम को सिनेमा थियेटर में थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने मैं हूं मिस बुंदेलखंड न. 1 गीत पर नृत्य कर प्रसन्नता जाहिर की। इस फिल्म में मुंबई के कलाकारों के अलावा हमारे बुंदेलखंड के कलाकारों को भी अवसर दिया गया। इसी अवसर पर प्रोडक्शन द्वारा सभी कलाकारों का हमारे स्पेशल गेस्ट द्वारा सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम आयोजक समीर खान ने कहा इस फेस्टिवल को करने का हमारा उद्देश्य है कि हमारे बुंदेलखंड के कलाकारों की प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिले। निर्माता निर्देशकों को अपनी कला दिखाना और उनसे आय का जरिया बनाना ताकि हमारे बुंदेलखंड के कलाकार पलायन कर के बाहर ना जाए। उनको एक अच्छी पहचान मिले। इसी कार्यक्रम के माध्यम से हमने एक ऑनलाइन प्रतियोगिता भी चलाई “घर बैठे टैलेंट दिखाए” इस प्रतियोगिता की विजेता रहीं उरई निवासी नव्या पाराशर जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर मिस बुंदेलखण्ड का खिताब अपने नाम किया। अतिथियों द्वारा नव्या को मिस बुंदेलखंड का ताज पहनाकर और ट्रॉफी देकर उनको सभी ने भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुंबई से आए बॉलीवुड राइटर भोलू खान भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आनंद सक्सेना, अजय कुमार निगम, नेहा बहल, मनीषा खान, हैदर अली, नवीन चंद्र शुक्ला, पप्रभात अग्रवाल, शायना प्रिया, काशवी जायसवाल, कहकशा कुशवाहा, कृतिका गुप्ता, पराक्रम प्रताप सिंह, कबीर खान, जय भानिया, यामिनी भास्कर, राकेश मल्होत्रा, संध्या तिवारी, प्रियंका सोनी, अनिल साहू, अजय मिश्रा, शाहिद खान, रिमझिम माझी, अबरार मंसूरी पूरी टीम, कोरियोग्राफर राजू झा उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक एक्टर, निर्माता, निर्देशक समीर खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संस्कार संरक्षण समिति के द्वारा इस भीषण गर्मी और नौ तपों की झुलसा देने वाली लू के बीच सीपरी बाजार क्षेत्र में जनसेवा की भावना से ओतप्रोत एक शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में राहगीरों, दुकानदारों व श्रमिकों को ठंडा और ताजगीपूर्ण शरबत वितरित किया गया जिससे उन्हें कुछ क्षणों की राहत मिल सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, के सीपरी नगर के नगर प्रचारक अमन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में जनसेवा का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी की भी मिसाल है। कार्यक्रम के उपरांत संस्था के अध्यक्ष सुशील जांगड़े के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने मिलकर शरबत वितरण के दौरान उपयोग में लाए गए झूठे गिलासों व अन्य कचरे की सफाई भी स्वयं की। इस स्वच्छता अभियान ने ‘जहाँ सेवा, वहाँ स्वच्छता’ की भावना को भी साकार किया। स्थानीय लोगों ने इस समर्पित सेवा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को अत्यंत सराहा तथा ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में जितेंद्र खरे, चन्दन असौलिया, सानू सिद्दीकी, पप्पू, मोन्टी, राकेश राव, संजय साहू, शरद गुप्ता, हेमंत माहोर, रिजवान, मुकुल पाखरे आदि उपस्थित रहे। अंत में धर्मेन्द्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की हुई मण्डलीय समीक्षा बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।।स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति हेतु मंडलायुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गये कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक प्रगति के परीक्षण का मूल पैमाना नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत आमजनमानस का शत-प्रतिशत संतुष्टिकरण है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा अधिकारी झांसी मण्डल के दूर-दराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित भारतीय राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा (ई-संजीवनी) के माध्यम से आनलाइन ओपीडी परामर्श सुविधा को और अधिक बेहतर बनायें। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि मण्डल क्षेत्र में स्थित जिला चिकित्सालयों, नगर स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित रूप से मासिक भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाओं का परीक्षण करते हुए आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। स्वास्थ्य विभाग के सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में हेल्थ एटीएम मशीनों की क्रियाशीलता सुनिश्चित कराएं। मण्डलायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर तैनात एएनएम के कार्यदायित्व निर्वहन की क्रियाशीलता की निगरानी करें जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हो सके। टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत उन्होंने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य इकाईयों पर जन्म लेने वाले ऐसे बच्चे जिन्हें जन्म के पश्चात सम्बन्धित स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेपिटाईटिश-बी बर्थडोज का लाभ नहीं मिला है, इस सम्बन्ध में उत्तरदायी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के साथ अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक सरकारी एवं गैर सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों पर विद्युत एमसीबी अनिवार्य रूप से लगी होनी चाहिए। मण्डलायुक्त ने झांसी मण्डल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि पेंशनधारक सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु उनके दीनदयाल उपाध्याय आयुष्मान कार्ड बनायें जाने के लिए सम्बन्धित कोषागार में शिविर आयोजित कर लाभान्वित करायें। मण्डलायुक्त ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रचार-प्रसार के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कोविड संक्रमण की सूचनाओं के दृष्टिगत पूर्व अनुभव के आधार पर आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। बैठक के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ. सुमन, मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके कटियार, सीएमओ डॉ. सुधाकर पाण्डेय, सीएमओ जालौन डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ ललितपुर डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय झांसी डॉ. राजनारायण सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ओरछा रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का हुआ शुभारम्भ
यात्रियों के समय और धन की होगी बचत, पर्यटन व व्यापार को मिलेगा बढ़ावा: केन्द्रीय मंत्री
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ओरछा रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों, खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19665/19666) तथा ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11107/11108) के नियमित ठहराव का भव्य शुभारंभ हुआ।इस महत्वपूर्ण सुविधा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। माननीय मंत्री द्वारा ट्रेन को लाने वाले लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का स्वागत माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया गया।।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर किया गया। मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ओरछा स्टेशन को मिली इस सुविधा को क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का विकास किया गया और आज दो ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय जनता को आवागमन में सुविधा, व्यापार को प्रोत्साहन एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। अब ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को झांसी नहीं जाना होगा। इससे उनके समय और धन की बचत होगी। इन ट्रेनों के ठहराव से पर्यटन के साथ-साथ होटल, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यापार एवं रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि ओरछा से अब ग्वालियर, खजुराहो, वाराणसी एवं उदयपुर जैसे प्रमुख स्थलों के लिए सीधी रेल सेवाएं उपलब्ध होगी। उक्त कार्यक्रम के उपरांत विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पर्यावरण पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. वीरेंद्र कुमार, विधायक अनिल जैन तथा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इं आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इं. (सामान्य) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इं नरेंद्र सिंह, कमांडेंट आरपीएफ विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल मैकेनिकल इं गौरव, निवाड़ी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पैरामेडिकल कालेज झांसी में साइबर क्राइम से सम्बन्धित आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग कर उपस्थित मेडिकल स्टाफ तथा छात्राओं को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुये सुरक्षात्मक जानकारी दी।अनजान एपीके फाइलें डाउनलोड न करें। इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी चोरी हो सकती है।संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, ये लिक फिशिंग साइट्स पर ले जा सकते हैं। अनजान नंबर से आई फोटो या पीडीएफ फाइलें न खोलें, इनमें मालवेयर छुपा हो सकता है। एआई से बने फर्जी कॉल और वीडियो से सतर्क रहें, ये आपको भ्रमित कर सकते हैं। नकली या क्लोन ऐप्स से सावधान रहें, ये असली ऐप की तरह दिखते हैं लेकिन डेटा चुराते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों आदि की फर्जी, फेक प्रोफाईल्स से बचें तथा उचित माध्यम से चेक करें। क्यूआर कोड स्कैम से सावधान रहें, ये आपको फर्जी वेबसाइट पर भेज सकते हैं। केवल भरोसेमन्द एप को मोबाइल में इन्टाल करें तथा सत्यापित ई-कामर्स कम्पनियों से ऑनलाइन खरीदारी करें। अपने सोशल मीडिया एकाउन्ट को दो-कारक प्रमाणीकरण के साथ सुरक्षित करें। नवीनतम साइबर अपराध डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में तत्काल नजदीकी पुलिस थाना एवं साइबर सेल को सूचित करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। 56 यूपी एनसीसी बटालियन झांसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन समारोह टैगोर लाइन, लाल कुर्ती, झांसी कैंट में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस 10 दिवसीय शिविर में एनसीसी कैडेट को ड्रिल, हथियारों की जानकारी, फायरिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, साइबर सिक्योरिटी आदि के प्रशिक्षण के साथ—साथ आपातकाल में एनसीसी की भूमिका, आगजनी से सुरक्षा, यातायात नियमों की जानकारी, स्वास्थ्य एवं साफ सफाई, संतुलित आहार, लीडरशिप, व्यक्तित्व विकास, जल संरक्षण, राष्ट्र निर्माण, युवाओं का सामाजिक कार्य में योगदान, राष्ट्र निर्माण में एनसीसी का योगदान, संचार कौशल एवं साक्षात्कार आदि के बारे में विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान एवं प्रदर्शन दिए गए। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी संपन्न कराई गई, जिसमें वॉलीबॉल, ड्रिल, रस्साकशी, टेंट पिचिंग आदि में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया। इसके पश्चात कैंप कमांडेंट कर्नल प्रशांत कक्कड़ द्वारा कैडेट्स को संबोधित किया गया तदोपरांत पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अंशुमन सक्सेना के अधीन टोली ने अति सराहनीय कार्य किया। सूबेदार मेजर ओमवीर, कैंप एडजिटेंट टेंट लेफ्टिनेंट विशाल यादव, लेफ्टिनेंट संजीव शुक्ला, लेफ्टिनेंट संतोष कुमार गुप्ता, लेफ्टिनेंट नीलम सिंह, फर्स्ट अफसर अरुण कुमार दीक्षित, सेकंड अफसर मोइन अख्तर, थर्ड अफसर उदय जैन, सूबेदार विजय पाल सिंह सूबेदार राज बहादुर गुरुंग, सूबेदार मोहम्मद इशाक, नायब सूबेदार ओमप्रकाश यादव सहित कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अरविंद विश्वकर्मा, आनंद सिरौठिया, श्री चंद्र एवं अंजना निगम ने कठोर परिश्रम कर कैंप को अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचा। अंत में कैम्प कमांडेंट ने कैम्प में आए सभी एनसीसी अधिकारी, कैडेट्स एवं अन्य सहयोगियों को एनसीसी के हित में राष्ट्र निर्माण करने पर बल दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
कोछाभांवर में होगा 5466.20 लाख की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल (एस+12) के 4 टावरों का निर्माण
प्रशिक्षण के साथ कानून की पढ़ाई करने वाले सिपाहियों को मिलेगी रुकने की सुविधा: दीपांकर
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। पुलिस लाइन में पुलिस आरक्षियों के प्रशिक्षण और उनके आवासीय व्यवस्था को और बेहतर एवं सुविधाजनक बनाने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जनपद में ट्रांजिट हॉस्टल (एस+12) के 04 टावरों का निर्माण कार्य के लिए रु. 5466.20 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में धन राशि 19 करोड़ 13 लाख रुपए की किस्त अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह जानकारी लोक निर्माण विभाग के भवन निर्माण के अधिशाषी अभियंता दीपांकर चौधरी ने बताया कि पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले सिपाहियों को पुलिस लाइन में पहले प्रशिक्षण दिया जाता है जहां उन्हें पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है। अब इस 13 मंजिला ट्रांजिट होस्टल में प्रशिक्षु सिपाहियों को सभी सुविधाएं मुहैया होंगी जो प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के लिए जरूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांजिस्ट हॉस्टल (एस+12) के 04 टॉवरों के निर्माण पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षण के साथ ही कानून की पढ़ाई करने वाले सिपाहियों को पढ़ने और ठहरने के लिए हॉस्टल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल निर्माण के लिए अब शासन की मोहर लग गई और इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। 13 मंजिला इस ट्रांजिट हॉस्टल में सभी सुविधाएं मुहैया होगी, जो प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के लिए जरूरी होती है। पुलिस विभाग में भर्ती होने वाले सिपाहियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाता है और कानून की पढ़ाई करायी जाती है। इसमें पास होने के बाद ही वह विभाग में सेवा देते हैं। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण दिया जाता है और एक बिल्डिंग में उनको ठहराया जाता है। ऐसे में विभाग हॉस्टल की कमी से जूझ रहा था। पुलिस विभाग ने हॉस्टल की जरूरत बताते हुए कोछाभाँवर में विभाग ने अपनी भूमि उपलब्ध कराई जिस पर पीडब्लूडी विभाग ने ट्रांजिट हॉस्टल बनाने की योजना तैयार की। लोक निर्माण विभाग के भवन निर्माण के अधिशासी अभियन्ता दीपांकर चौधरी ने बताया कि पुलिस विभाग का ट्रांजिट हॉस्टल ग्राउण्ड फ्लोर प्लस 12 मंजिला बनाने का प्रस्ताव शासन द्वारा स्वीकृत किया है। इसमें 200 लोगों के लिए सिंगल रूम होंगे, मेस, कॉमन हॉल के साथ दो जगह पर लिफ्ट होगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम आठोंदना में नहर किनारे खून से लतपथ मिली मजदूर शशि की लाश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी के निर्देशन में हत्याकांड का खुलासा करने में लगी रक्सा थाना पुलिस ने महज 36 घंटे में शशि हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी कोई ओर नहीं बल्कि मृतक शशि का दोस्त ही निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 मई 2025 की सुबह रक्सा पुलिस को सूचना मिली थी कि रक्सा क्षेत्र के ग्राम अठोंदना से नगरा जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति का रक्त रॉनित शव पड़ा है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी थी। मृतक की शिनाख्त शशि अहिरवार निवासी मध्यप्रदेश के जिला दतिया कंटीली व हाल निवासी विजय नगर के रूप में हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक के भाई विनोद अहिरवार ने रक्सा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इधर एसएसपी ने शशि अहिरवार हत्याकांड की घटना को गंभीरता से लेकर खुलासे के निर्देश दिए थे। एसएसपी के निर्देश पर रक्सा थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ओर उनकी टीम ने तमाम साक्ष्य ओर पूछताछ के बाद मृतक शशि के साथी गुलाब हैदर उर्फ बाबू निवासी विजय नगर को हिरासत में लेकर कढ़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि शशि उस पर शक करता था इसलिए उसने गाली गलौज कर उसे अपने घर आने से मना किया था। गाली गलौज का बदला लेने के लिए हैदर ने शशि की हत्या का प्लान बनाते हुए घटना वाली रात दारू पार्टी रखी और उसी दौरान उसकी मारपीट कर सर पर पत्थर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। 56 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी झांसी के तत्वावधान में 19 मई से चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीएटीसीए 186 के आठवें दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रमुख रूप से टेंट पिचिंग, खो—खो, रस्सा कशी, ड्रिल, फुटबॉल आदि हुई। शिविर में सम्मिलित होने वाले सभी एनसीसी कैडेट्स, एनसीसी अधिकारियों को फायरिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा कैडेट्स को आग से बचाने के तरीकों के बारे में बताया और साथ ही उसका डेमो भी दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बेहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
बिजली अधिकारियों से बातचीत करके विधायक ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। शहर में आ रही विद्युत आपूर्ति की समस्याओं व झाँसी के लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए नगर विधायक रवि शर्मा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र 17 मई 2025 को प्रेषित किया गया था। बताया गया था कि झाँसी शहर में बिजली आपूर्ति व्यवधान के कारण लोग बहुत दुःखी हैं। विगत दो माह से महानगर की विद्युत व्यवस्था पटरी से उतर गई है। दिन और रात में लम्बी विद्युत कटौती हो रही है और यदि किसी भांति आपूर्ति होती भी है तो दस-दस मिनट की ट्रिपिंग (आंखमिचोली) से नागरिक परेशान हैं जिससे जनसामान्य में नाराजगी व्याप्त है। उक्त गम्भीर समस्याओं के निदान हेतु ऊर्जा मंत्री को आग्रह किया गया था।
इसके पहले 16 फरवरी को भी मुख्यमंत्री को पत्र में भी झाँसी महानगर में 132/33 केवी का नवसृजित एक विद्युत उपकेन्द्र स्थापित कराने एवं वर्तमान में 132 केवी हंसारी, झाँसी से 3 नग ग्रामीण फीडर जो नवनिर्मित 220 केवी उपकेन्द्र बबीना से जोड़े जा सकते हैं जिससे शहरी क्षेत्र के 33 केवी के नये उपकेन्द्र ट्रांशमिशन में स्थापित हो सकते हैं कि मांग की गयी थी। इन पत्रों का मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री द्वारा संज्ञान लेते हुए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा के निदेशक तकनीकी मनोज श्रीवास्तव एवं झाँसी मण्डल के मुख्य अभियंता मो सगीर, अधीक्षण अभियंता चन्द्रजीत प्रसाद, अधिशासी अभियंता तकनीकी अभय चौबे ने समाधान कार्यालय पर आकर मुलाकात की।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा एवं झाँसी मण्डल के अधिकारियों ने नगर विधायक को अवगत कराया कि हाइडिल कॉलोनी और सूती मिल से आ रही 33 केवी लाइन से मुन्नालाल पावर हाउस को जोड़कर बिजली आपूर्ति कराने से ओवरलोडिंग की समस्या का निदान हो जाने की बात कही। साथ ही मुन्ना लाल पावर हाउस का लोड हंसारी और दुनारा बिजली घर पर बांट दिया गया है। इससे ओवरलोडिंग से होने वाली समस्या का निदान हो जायेगा। निदेशक ने बताया कि रानी महल सब स्टेशन से पोषित इलाकों में बिजली की खपत बढ़ी है। इसके चलते 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में शहर में 11 केवी की 22 लाइन का सुदृढ़ीकरण होगा। सात नई लाइन बिछाई जाएगी। 33 केवी की 12 लाइनों का सुदृढ़ीकरण होगा और एक नई बिछाई जाएगी। इसके अलावा मेडिकल, रानी महल समेत तीन उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ेगी।
——इनसेट——
इसी क्रम में मुख्य अभियंता ने निम्नलिखित बिन्दुओं पर लिखित में पत्र दिया। झाँसी नगर में अतिभारिता के कारण विभिन्न स्थानों पर ए0बी0 केबल एवं वितरण परिवर्तक क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान हो जाता है जिसे तत्काल बदलकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की जा रही है। 33/11 केवी मुन्ना लाल पावर हाउस में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त गैंग की तैनाती की जा रही है जिससे भविष्य में स्थानीय फाल्टों का निवारण कर विद्युत आपूर्ति सामान्य की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बोतल, प्लेट एवं कप पर चितेरी पेंटिंग से कलाकृतियां तैयार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राजकीय संग्रहालय झाँसी में चल रही 10 दिवसीय टेराकोटा पेंटिंग वर्कशॉप के नौवें दिन प्रतिभागियों ने मिट्टी से बनी बोतल, प्लेट और चाय के कप पर पारंपरिक चितेरी पेंटिंग कर उन्हें अंतिम रूप दिया। इन खूबसूरत कलाकृतियों को बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया गया है। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को न केवल टेराकोटा उत्पादों पर पारंपरिक चितेरी चित्रकारी करने की कला सिखाई गई, बल्कि अपनी मेहनत और रचनात्मकता से उन्होंने इन उत्पादों को सजाकर एक आकर्षक और बाजार योग्य रूप दिया है जिससे ये उत्पाद स्थानीय और बाहरी बाजारों में अपनी अलग पहचान बना सकेंगे। डॉ मनोज गौतम उप निदेशक ने बताया कि इन टेराकोटा कलाकृतियों को स्थानीय बाजारों, शिल्प मेलों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचने की तैयारियां की जा रही हैं। इससे न केवल ग्रामीण कारीगरों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि चितेरी पेंटिंग कला को नए बाजार और ग्राहकों से भी जोड़ा जा सकेगा। इस वर्कशॉप के माध्यम से ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अपनी कला को सफल व्यवसाय में बदल सकेंगे। इस पहल से न केवल स्थानीय कला का संरक्षण होगा, बल्कि कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भी मिलेगा। कार्यशाला का अंतिम दिन 27 मई को होगा जिसमें सुबह 10:30 बजे वर्कशॉप का समापन होगा। इसी दिन प्रतिभागियों द्वारा तैयार सभी कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसे स्थानीय लोग और आगंतुक भी देख सकेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बेसिक शिक्षा विभाग की तमाम परियोजनाओं का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार व प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य के मुख्य आतिथ्य में बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का शुभारम्भ एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। कार्यक्रम में एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक रवि शर्मा, विधायक डाॅ रश्मि आर्य, विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिलाध्यक्ष महानगर हेमंत परिहार तथा जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल गणमान्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्तुति स्वरुप सरस्वती वन्दना एवं अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों के शुभारम्भ एवं लोकार्पण कार्यक्रम में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और अधिक बेहतर बनाये जाने के लिये सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रत्येक विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रों के अनुपात में संतुलन बैठाने का प्रयास करें जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करने वाले कर्मिकों को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किये गये। इसके अन्तर्गत डी0एल0एड0 प्रशिक्षु के माध्यम से माह दिसम्बर 2024 एवं माह फरवरी 2025 में आयोजित निपुण आंकलन कार्यक्रम के तहत 2 खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। 3 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं 2 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वाॅर्डन को टैबलेट, 221 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना पर 5 प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र, 5 विद्यालयों में आई0सी0टी0 लैब की स्थापना पर 5 प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र, 5 पी0एम0श्री विद्यालयों में डिजिटल लाईब्रेरी की स्थापना पर प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र, 564 परिषदीय उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालयों में समर कैम्प के सकुशल संचालन पर 5 अनुदेशक/शिक्षामित्र को प्रमाण पत्र, पी0एम0श्री विद्यालयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 अनुदेशकों को प्रमाण पत्र, 02 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शैक्षिक एवं अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये सर्वश्रेष्ठ वाॅर्डन को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र, समेकित शिक्षा के अन्तर्गत श्रेष्ठ कार्य करने वाले 1 जिला समन्वयक को प्रमाण पत्र, इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित 2 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रमाण पत्र, निपुण कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 02 एसआरजी को प्रमाण तथा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित 3 छात्रों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति की जानकारी प्रदान करते हुये कहा कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में 72812 छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से ड्रेस, जूता-मोजा, स्वेटर, स्टेशनरी एवं स्कूल बैग मुहैया कराने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय हस्तिनापुर विकास खण्ड बड़ागांव को चिन्हित किया गया है। मुख्यमंत्री माॅडल कम्पोजिट विद्यालय के अन्तर्गत जनपद झांसी में 1 विद्यालय संचालित किया जाना है जिसके लिये 14 स्थलों पर भूमि का चिन्हांकन किया गया है। जनपद में संचालित 9 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में से 7 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को उच्चीकृत किया गया है तथा 8 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं कम्प्यूटर लैब का निर्माणकार्य प्रगति पर है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से माह दिसम्बर 2024 में 154 के सापेक्ष 78 एवं फरवरी 2025 में 352 के सापेक्ष 113 विद्यालयों को निपुण घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद के 221 परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल स्मार्ट क्लास की स्थापना की जा चुकी है। शैक्षिक सत्र 2024-25 में जनपद के 41 उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालयों एवं 9 ब्लाॅक संसाधन केन्द्रों पर आईसीटी लैब की स्थापना की जा चुकी है।
शैक्षिक सत्र 2025-26 में जनपद के 15 पीएमश्री विद्यालयों में से 6 परिषदीय विद्यालय (भदरवारा, कुम्हर्रा, क्रमोत्तर कटेरा, दिगारा, छिरौना एवं कैरोखर) में डिजिटल लाईब्रेरी स्थापित की जा रही है। जनपद के 564 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक (3 सप्ताह) समर कैम्प संचालित किये जा रहे है। इस अवसर पर डीएम मृदुल चौधरी, सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण पाण्डेय, बीएसए विपुल शिवसागर, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं परिषदीय विद्यालय प्रशासन के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अहिल्याबाई होल्कर ने समाज कल्याण के कार्यों से इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी: अनुराग
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में उनके जीवन और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उदघाटन सांसद अनुराग शर्मा, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, मेयर बिहारी लाल आर्या, एवं एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, कुलदीप, अर्पित दास महाराज ने फीता काटकर किया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में न्यायप्रिय शासन, धार्मिक सहिष्णुता, और समाज कल्याण के कार्यों से इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनकी जयंती के अवसर पर महानगर के विद्यालयों, पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न संगोष्ठियों, सामाजिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी आयोजनों के माध्यम से उनके विचारों को जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि रानी अहिल्याबाई का त्याग, प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे महान राष्ट्र निर्माताओं के विचारों को घर-घर पहुंचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने रानी अहिल्याबाई को तप, त्याग और न्याय की प्रतीक बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके योगदान की जानकारी देना अति आवश्यक है। इस अवसर पर मौजूद संयोजक पुनीत अग्रवाल, राजेश पाल, जगदीश कुशवाहा, अनुज नीखरा, हेमंत पांचाल, नीता अवस्थी, सलिल तिवारी, अभिषेक जैन, दिगंत चतुर्वेदी, हेमंत खानताल, संगम हयारण, रश्मि हयारण, सोनम चौहान, नेहा आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बुन्देलखण्ड में बनने वाली बिजली पहले बुन्देलखण्ड वासियों का है: प्रदीप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुन्देलखण्ड बिजली जनआक्रोश आन्दोलन के कोऑर्डिनेटर और संचालनकर्ता डा. सुनील तिवारी ने बिजना लेलो, बिजली देदो-नारा लगा कर धरना प्रारम्भ करवाया। डा. सुनील तिवारी ने कहा हम इक्कीसवीं सदी में जी रहे हैं और बाइसवीं सदी में जाने के लिए उत्साहित हैं लेकिन सरकार हमको सोलहवीं सदी के हालातों में चाहती हैं कि ज़िन्दगी गुज़ारें। सम्पूर्ण धरने के दौरान धरना स्थल पर लोग बिजना हिला-हिला कर स्वयं और दूसरों को हवा करते रहे। पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि बिजली हमारी लाइफ लाइन है। म सवैंधानिक हक की बात करते हैं। यहां 3000 मेगावाट बिजली बन रही है और हम बिजली के लिये तरस रहे हैं। सबसे ज़रूरी बात ये है कि बुन्देलखण्ड में बिजली की त्राहि-त्राहि मची हुयी है। प्रशासन समझने को तैयार नहीं है। झांसी में तो एक महत्व पूर्ण इकाई मेडिकल कॉलेज है। मेडिकल कॉलेज में दूर दूर से दुर्घटना में घायल मरीज़ और बीमार लोग आते है। जहां वो अपनी ज़िन्दगी और मौत से जूझते हैं। यहां बिजली की कितनी अधिक आवश्यकता है ये बात समझने को सरकार तैयार नहीं है। बुन्देलखण्ड में बनने वाली बिजली पहले बुन्देलखण्ड को दी जाय उसके बाद बचे तो कहीं भी दी जाए। यहां लोग एटीएम में सो रहे हैं। बच्चे रातों को तड़प रहे हैं। बुजुर्ग बेहाल हैं कुछ कह भी नहीं पा रहे हैं और सह भी नहीं पा रहे हैं। वास्तव में कार्यवाही मुख्य अभियन्ता के खिलाफ नहीं होना चाहिए बल्कि उत्तर प्रदेश के विद्युत मंत्री के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए। स्मार्ट सिटी के नाम पर अरबों रूपया खा गये। धरने के दौरान एनएसयूआई की राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली विश्वविद्यालय की अध्यक्ष राशि साहू, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, आप जिलाध्यक्ष अरशद खान, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, आप के शहर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा, विवेक बाजपेयी, एड रघुराज शर्मा, महिला शहर अध्यक्ष आशिया सिददीकी, जिला अध्यक्ष सरला भदौरिया, छोटे राजा कमर, एड. राजेन्द्र शर्मा, अखिलेश गुरूदेव, मार्गश्री संस्था के ध्रुव सिंह, अजय पुरवार, सपा के चन्द्र प्रकाश मिश्रा, न्याय अधिकार के बीएल भास्कर, एड अफजाल, युथप सर्राफ पिंकी, शैलेन्द्र वर्मा, घनश्याम दास झा, प्रजाशक्ति पार्टी के पंकज रावत, चौधरी परवेज, पार्षद आशीष रायकवार, आशीष तिवारी, लखन लाल बाल्मिकी, प्रकाश नारायण सेनी ने अपने ओजस्वी भाषण में सुचारू बिजली आपूर्ति जनता को दिए जाने की बात कही और भरपूर बिजली आपूर्ति की मांग दोहरायी।
——इनसेट——
मुख्य अभियन्ता विद्युत, सीओ सिटी, एसएचओ नवाबाद धरना स्थल पर उपस्थित हुए एवं मुख्य अभियन्ता ने सभी को आश्वस्त किया कि समस्त बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तन मन से शासनादेश अनुसार पूरे मनोयोग से विद्युत आपूर्ति करेंगे। इस आश्वासन के बाद पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्य अभियन्ता की ओर से आश्वासन दिए जाने के कारण कि विद्युत आपूर्ति पूरे मनोयोग से करेंगे इसलिये इस धरने को सर्वसम्मति से एक सप्ताह के लिए स्थगित किया जा रहा है। यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था संतोष जनक नहीं की गयी तो हम फिर सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड की बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए आन्दोलन करेंगे और संघर्ष का रास्ता अपनायेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। राजकीय संग्रहालय में चल रही चितेरी टेराकोटा पेंटिंग कार्यशाला अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। कार्यशाला के अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने लाइनिंग (रेखांकन) का गहन अभ्यास किया, जो चितेरी कला की सबसे महत्वपूर्ण और बारीकी से जुड़ी प्रक्रिया मानी जाती है। कलाकारों को बताया गया कि किस प्रकार सूक्ष्म रेखाओं और डिजाइनों के माध्यम से टेराकोटा प्लेटों, वस्त्रों और अन्य उत्पादों पर जीवन्तता लाई जाती है। प्रशिक्षक नीलम सारंगी ने प्रत्येक प्रतिभागी को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया, ताकि वे रेखांकन में परिपक्वता हासिल कर सकें। कार्यशाला में शामिल युवा कलाकारों, महिलाओं और शिल्प प्रेमियों ने इस अभ्यास को बेहद उपयोगी और सशक्त अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि लाइनिंग की कला ने उन्हें न केवल तकनीकी कौशल सिखाया बल्कि धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन की भी सीख दी। आयोजकों का कहना है कि अंतिम दिन प्रतिभागियों की तैयार की गई कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें चितेरी कला के नवाचार और सौंदर्य को प्रदर्शित किया जाएगा। यह कार्यशाला पारंपरिक कला को आधुनिक रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सफल पहल सिद्ध हो रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
भारतीय सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राधे-राधे सेवा समिति द्वारा पहलगाम में हुई दुखद घटना और भारत के सैनिकों ने जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर के तहत उसे उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आज राधे-राधे सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के निर्देशन में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि मनमोहन गेड़ा के निर्देशन में लक्ष्मीबाई पार्क से किले तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भरत गुप्ता, डॉ. आलोक शिवहरे, अरुण जैन, अरुण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, धीरज प्रजापति, गिरी श्रीवास्तव, राजेंद्र दुबे, अरविंद दुबे, मुकेश अग्रवाल, राजेंद्र सोनी, अखिलेश पांडे, विजय सिंघानिया, अमित नीखरा, राजेश साहू, रवि गंगवानी, प्रकाश अग्रवाल, आरके शुक्ला, नवनीत मिश्रा, पवन जैन, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे। आभार लवलेश अग्रवाल ने व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
संस्कार संरक्षण समिति ने बिजौली क्षेत्र में लगाया नि:शुल्क प्याऊ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग अपने अपने घरों से निकलने के सोच रहे है, वहीं जन आम जनमानस के लिए निशुल्क प्याऊ की सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संस्कार संरक्षण समिति ने औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में निशुल्क प्याऊ लगाकर की। झांसी मैं पढ़ रही भीषण गर्मी में तापमान की स्थिति 45 से 46 डिग्री हो गई है। आम जनमानस को राह चलते स्वच्छ और ठंडा पीने युक्त पानी की आवश्यकता पड़ती है। इसी के चलते आज औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में एक नि:शुल्क प्याऊ की स्थापना की। यह पहल क्षेत्र में कार्यरत मजदूर वर्ग को ध्यान में रखते हुए की गई है, क्योंकि बिजौली क्षेत्र में कई फैक्ट्रियां स्थित हैं और यहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय पूर्व पार्षद आदर्श गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और समिति के इस जनसेवा के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्याऊ जैसी सुविधाएं श्रमिकों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और ऐसे प्रयासों से सामाजिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। संस्था के अध्यक्ष सुशील जांगड़े ने बताया कि प्याऊ का संचालन पूरे गर्मी के मौसम में किया जाएगा और सभी को निःशुल्क शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्याऊ संस्था के कार्यकारिणी सदस्य दुष्यंत कुमार एवं स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से स्थापित किया गया है। संस्कार संरक्षण समिति भविष्य में भी जनहित में ऐसे सामाजिक कार्य करती रहेगी और समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित रहेगी। कार्यक्रम में चंदन असौलिया, ओम राजपूत, अंकित राय, शिवकुमार नायडू, संकेत जोशी, अरुण कुमार, पप्पू नामदेव, राघवेंद्र यादव, कमलेश मास्टर, मुकेश महाराज, मयंक छिलवार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
ग्रामीण क्षेत्र में पानी सप्लाई के दौरान बिजली कटौती न हो: जिलाधिकारी
जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ भीषण गर्मी में पेयजल की उपलब्धता शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य सभी को शुद्ध पानी मिले कोई भी शुद्ध पेयजल से वंचित न रहे। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए पेयजल समस्या से प्रभावित ग्रामों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने गुलारा ग्राम समूह पेयजल योजना का स्वयं के द्वारा स्थलीय निरीक्षण करने की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत मोटर लगाकर कोई पानी खींचता है तो एजेंसी द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए पाइप लाइन डालने हेतु खोदी/काटी गई सड़कों की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा जहाँ-जहाँ जल जीवन मिशन के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों को कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पुनर्स्थापित किया है, उनका सत्यापन कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जल निगम ग्रामीण द्वारा डिपॉजिट कार्य के अंतर्गत जनरल बिपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर में जलापूर्ति हेतु पैकेज फर्स्ट एवं सेकंड कि भी बिंदुवार समीक्षा की गई और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम द्वारा झांसी पेयजल पुनर्गठन योजना फेस-2 की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नगरीय क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त वितरण के दौरान समस्या आने पर उसे तत्काल प्रभाव से ठीक करते हुए आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने पारीछा बाँध, बढ़वार झील, माताटीला बाँध, सपरार बाँध, एरच बांध, लहचुरा बांध एंव पहाड़ी बाँध में आरक्षित पानी की उपलब्धता जानकारी ली। इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं में प्रतिदिन उपलब्ध पानी की भी जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम रणविजय सिंह, अधिशासी अभियन्ता बेतवा योगेश कुमार, एई लोक निर्माण विभाग संदीप शर्मा सहित सभी कार्यदाई संस्थाएं व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सद्गुरु की कृपा से होती है बैकुण्ठ की प्राप्ति: राधामोहन
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। ग्वालियर रोड सिविल लाइन स्थित कुंजबिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने कहा कि भगवान तो भाव के भूखे होते हैं। भगवान कृष्ण ने “दुर्योधन के मेवा त्यागे शाग विदुर घर खाई! सबसे ऊंची प्रेम सगाई। “उन्होंने सुंदर भजन सुनाया जिसे सुन श्रोता मंत्र—मुग्ध हो गये। सदगुरु की महिमा का बखान करते हुए वे कहते हैं कि सदगुरु के चरणों की कृपा के चलते हमें बैकुण्ठ की प्राप्ति हो जाती है किंतु मन की चंचलता के कारण मन सत्संग में नहीं लगता। प्रारम्भ में यज्ञाचार्य रामलखन उपाध्याय ने व्यास पीठ एवं पुराण पूजन कराया। तदुपरांत मुख्य यजमान शारदा श्यामदास गंधी ने महाराजश्री का माल्यार्पण करके श्रीमद् भागवत पुराण की आरती उतारी। अंत में व्यवस्थापक परमानंद दास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
——इनसेट—— फूल बंगला में नित्य विराज रहे कुंजबिहारी सरकार
अक्षय तृतीया से गुरुपूर्णिमा तक चलने वाली फूल बंगला श्रृंगार सेवा कुंजबिहारी मंदिर में अनवरत जारी है जिसके क्रम में भगवान को नित्य नया दिव्य एवं भव्य फूल बंगला भक्तों द्वारा संजाया जाता है जिसकी मनमोहक छठा देखते ही बनती है। कुंजबिहारी सरकारी के गर्भगृह में लवालव भरा पानी का कुंड उस पर तैरती पुष्प लतायें एवं मंदिर में फैली विद्युत की आकर्षक छठा मंदिर प्रांगण की सुंदरता में चार चांद लगा रही है जिसे देख मंदिर में दर्शन हेतु आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु बरवस ही स्वयं को धन्य मानकर पुण्यलाभ अर्जित कर रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
वंदे भारत ट्रेन का दतिया रेलवे स्टेशन पर होगा ठहराव
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। दतिया स्टेशन पर गाडी संख्या 22469/22470 खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ सांसद संध्या राय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान डीआरएम भी मौजूद रहे। यह ऐतिहासिक पहल क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा, शैक्षिक तथा औद्योगिक स्तर में बढ़ोतरी के साथ रेलवे विकास में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उदघाटन समारोह में वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर नितिन गुप्ता सहित अन्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। गाड़ी संख्या 22469/22470 – खजुराहो-हज़रत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के दतिया रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक रूप से ठहराव से निम्न स्टेशनों में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है: गाड़ी संख्या 22469 (खजुराहो से हज़रत निजामुद्दीन): दतिया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान: 18:42-18:44 बजे, ग्वालियर स्टेशन पर नया ठहराव समय: 19:28-19:33 बजे। गाड़ी संख्या 22470 (हज़रत निजामुद्दीन से खजुराहो): दतिया स्टेशन पर ठहराव: 09:59-10:01 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर नया ठहराव समय: 10:30-10:35 बजे
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
राजकीय संग्रहालय में 10 दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन
18 से 27 मई तक चितेरी कला को टेराकोटा पर सिखाया जायेगा उकेरना
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। राजकीय संग्रहालय 18 से 27 मई तक 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यशाला मे बुन्देलखण्ड की सूविख्यात चितेरी कला को टेराकोटा पर उकेरना सिखाया जायेगा। इस कार्यशाला के माध्यम से संग्रहालय द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि हम बुन्देलखण्ड की संस्कृति विरासत को भी संबर्धन एवं संरक्षित कर सके। इस कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के अन्तर्गत टेराकोटा व चितेरी कला की प्रशिक्षक के रूप में नीलम सारंगी चित्रकार झाॅसी रहेंगी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का पंजीयन 15 मई तक स्वीकार किया जायेगा। प्रतिभागियों का पंजीयन गूगल फार्म एवं संग्रहालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन गूगल फार्म कोड स्कैन कर किया जा सकता है। इस कार्यशाला में मात्र 50 प्रतिभागियों का आवेदन स्वीकार किया जायेगा जो प्रथम आगत प्रथम स्वागत आधार पर होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सीबीएसई बोर्ड: 10वीं एवं 12वीं में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने मचायी धूम
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोछाभावर कानपुर रोड एवं सिविल लाइन झाँसी के 10वीं एवं 12वीं क्लास में परिणाम शत—प्रतिशत रहा। छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम किया। 12वीं क्लास में शिवानी यादव 95.20%, विकास उपाध्याय 94.4%, अर्पित राजपूत 93.6%, प्रिंसी यादव 93.6%, पियूष सेवखिया 93%, गौरी यादव 93%, संस्कार गुप्ता 92.8%, वैभव प्रताप सिंह 92.40%, गौरव पयासी 92.4%, अंजली प्रजापति 91.6%, यशराज 91.4%, ख़ुशी सिंह 91%, अभिनव कुमार निरंकारी 91%, अंशुल श्रीवास 90.8%, जेसे अनेक छात्र-छात्राओं ने मॉडर्न पब्लिक स्कूल का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया। 10वीं क्लास में श्रेयश नायक 95.6%, रोमित श्रीवास्तव 92.80%, अभिषेक कुशवाहा 90.2%, इत्यादि बच्चों ने बेहतरीन प्रदशर्न किया।चेयरमेन डॉ रोहिन विश्वनाथन एवं मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या अंशिता विश्वनाथन ने सभी सफल छात्र—छात्राओं को उत्कृष्ट सेवाए देते हुए अपना, संस्था व समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस उत्तम-शिक्षा का प्रामाणिक संस्थान है।
इस दौरान मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस के संस्थापक कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं संस्थापिका शान्ति विश्वनाथन और प्रबंध निर्देशक अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रत्ना विश्वनाथन (शुक्ला) ने विद्यालय को दिये जा रहे सतत प्रोत्साहन व सुविधाओं का ही प्रतिफल है। चेयरपर्सन ने कहा कि छात्र—छात्राओं को डिग्रियों का संग्रह करने की जगह तकनीकी दक्षता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम की भावना और सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेरिट में आने की बधाई दी। स्कूल प्रशासक अतिशय मिश्रा, पूनम निगम ने शिक्षकों, विद्यार्थियो, अभिभावकों व विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और अधिक प्रभावी शिक्षा प्रदान करने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई स्कूल के सभी मेधावी बच्चों को शुभकामना दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
नीतू के पैर पखार एवं उपहार देकर संघर्ष सेवा कार्यालय से किया गया विदा
संघर्ष सेवा समिति के कुनबे में नीतू में रूप में एक और सदस्य
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। बहन-बेटियों के जीवन में विवाह सबसे बड़ा दिन होता है। हर लड़की की कामना होती है कि वह विवाह के दिन सज संवरकर सबसे अलग दिखाई दे। कभी-कभी अभाव में लड़कियां इस खुशी से वंचित रह जाती हैं लेकिन कोई न कोई उस अभाव को पूरा करने अवश्य पहुंच जाता है। लक्ष्मी गेट अंदर निवासी नीतू भरतेले जिनके पिता लक्ष्मी नारायण फर्नीचर बनाने का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, संघर्ष सेवा समिति के सदस्य के माध्यम से झोकन बाग स्थित कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने अपने शादी के संबंध में समिति के संस्थापक डॉ संदीप से वार्तालाप की।
डॉ संदीप ने उन्हें विवाह के दिन पार्लर से तैयार कराने का आश्वासन दिया। विवाह के दिन नीतू सज संवरकर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां डा. संदीप सहित अन्य सदस्यों द्वारा उसके पैर पखारे गये। साथ ही उपहार के रूप में ट्रॉली बैग, किचन सैट, साड़ी सहित अन्य उपहार भी भेंट किये गये। संघर्ष सेवा समिति में मिले मान—सम्मान से नीतू व उसके परिजनों का खुशी का ठिकाना न रहा। सभी लोग डॉ० संदीप एवं समिति के सदस्यों की सराहना करते नजर आये। भावुक मन से नीतू ने कहा संदीप भईया अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं। बहुत ही कम लोग हैं जो लोगों की सहायता को आगे आते हैं। आज के समय में जहां परिवार में ही आपसी कलह मचा रहता है। वहीं डॉ० संदीप जैसे परोपकारी लोगों का मिलना आसान बात नहीं है। यहां आकर मुझे बहुत सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। मैं संघर्ष सेवा समिति के सभी सदस्यों और संदीप भईया का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
दुख में सुमिरण सब करें, सुख में करें न कोय: राधामोहन दास
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। ग्वालियर रोड सिविल लाइन स्थिति कुंजबिहारी मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास बुंदेलखण्ड धर्माचार्य महंत राधामोहन दास महाराज ने भीष्म पितामह और कुंती चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान से जब भी कुछ मांगने का मौका मिले तो संसार की क्षणिक ऐश—ओ—आराम की वस्तुएं न मांगकर स्वयं भगवान को अर्थात उनकी भक्ति को मांगना चाहिए। माता कुंती भगवान कृष्ण से कहती है कि सुख से अच्छा तो दुख ही ठीक है, क्योंकि दुख में उन्हें भगवान का स्मरण होता रहता है किंतु सुख में हम भगवान को भूलकर अपने में ही सांसारिक माता में खोये रहते हैं। “दुख में सुमिरण सब करें सुख में करे न कोय, जो सुख में सुमिरण करे तो दुख काहे को होय” नारद जी के पूर्व जन्म की कथा एवं कर्दम ऋषि देहुति के विवाह संस्कार का वर्णन करते हुए उन्होंने भगवान कपिल मुनि के अवतार की कथा कही। वे कहते हैं कि जब प्राणी परमात्मा के प्रति समर्पण का भाव बना लेता है तो फिर उसके भीतर का अहंकार खत्म हो जाता है और उसे प्रभु की कृपा प्राप्त होने लगती है। प्रारम्भ में यज्ञाचार्य रामलखन उपाध्याय ने श्री गणेश पूजन, कलश पूजन, व्यास पीठ पूजन एवं पुराण पूजन कराया। तदुपरांत मुख्य यजमान शारदा श्याम दास गंधी ने महाराजश्री का माल्यार्पण कर श्रीमद् भागवत पुराण की आरती उतारी। अंत में व्यवस्थापक परमानंद दास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक को झांसी मण्डल से मिली भावभीनी विदाई
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। मंडल रेल प्रबंधक सभागार झांसी में समारोह का आयोजन करके वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला को झांसी मंडल से भावभीनी विदाई दी गई। श्री शुक्ला का स्थानांतरण अब उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय (प्रयागराज) में महाप्रबंधक के सचिव पद पर हुआ है जहां वे शीघ्र ही नया दायित्व ग्रहण करेंगे। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल ने अखिल जी को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनंदन किया एवं उनके उत्तम कार्यकाल की सराहना किया। अखिल जी अपने कार्यकाल के दौरान झांसी मंडल में ट्रेनों के संरक्षित, समयबद्ध एवं कुशल संचालन को सुनिश्चित करने हेतु सतत् सक्रिय रहे। उन्होंने परिचालन विभाग के अंतर्गत अनेक महत्वपूर्ण सुधारात्मक उपायों एवं संरचनात्मक बदलावों को कार्यान्वित किया जिससे मंडल की परिचालन कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि अखिल शुक्ला एक कुशल, दूरदर्शी एवं अनुशासित अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में परिचालन क्षेत्र में उत्कृष्ट मानक स्थापित किए। मंडल उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। इस अवसर पर झांसी मंडल के सभी शाखा अधिकारी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक, एवं अन्य रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अखिल शुक्ला को उनके नए दायित्व हेतु शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अखिल ने अपने उद्बोधन में झांसी मंडल की टीम भावना, तकनीकी दक्षता एवं कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि झांसी मंडल में कार्य करना उनके लिए एक सम्मानजनक एवं समृद्ध अनुभव रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
डॉ. प्रतिज्ञा ऑस्ट्रिया में आयोजित यूरोपीय भूविज्ञान संघ सम्मेलन-2025 में हुईं शामिल
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग की सहायक प्रो डॉ प्रतिज्ञा पाठक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विश्व के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मेलनों में से एक यूरोपीय भूविज्ञान संघ की महासभा 2025 में प्रतिभाग लेकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। यह महासभा 27 अप्रैल से 2 मई तक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आयोजित हुई जिसमें 120 देशों से 20,984 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें से 18,646 प्रतिभागी वियना में भौतिक रूप से उपस्थित रहे।
यूरोपीय भूविज्ञान संघ सम्मेलन का प्रमुख विषय अर्थ, प्लानेटरी और स्पेस साइन्स रहा जिसमें पृथ्वी विज्ञान, ग्रहों से जुड़ी प्रक्रियाएँ और अंतरिक्ष संबंधी अध्ययन शामिल थे। इस थीम के अंतर्गत डॉ प्रतिज्ञा ने हाइ टेंपरेचर मेटमोर्फिस्म और “ओरोगेनीक प्रोसैस विषयक सत्र में अपने शोध कार्य को पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया जो परिवर्ती शैलविज्ञान मेटमोर्फिक पेट्रोलोजी पर आधारित था। उनकी प्रस्तुति को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय ने अत्यंत सराहा और इस अवसर पर उन्हें विविध देशों के वैज्ञानिकों से संवाद, फीडबैक और भविष्य के शोध सहयोग के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए। यह सम्मेलन न केवल वैज्ञानिक ज्ञान-विस्तार का एक अद्वितीय मंच साबित हुआ, बल्कि डॉ. पाठक के लिए यह अनुभव बौद्धिक, और शोधपरक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा।
डॉ. प्रतिज्ञा ने बताया कि यूरोपीय भूविज्ञान संघ के सम्मेलन में भाग लेना मेरे शोध जीवन की एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही। यह मंच वैज्ञानिक संवाद, नवीनतम तकनीकों और वैश्विक दृष्टिकोण को समझने का अमूल्य अवसर था यह भागीदारी न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है। डॉ. प्रतिज्ञा ने जिस समर्पण और गुणवत्ता के साथ अपने शोध को प्रस्तुत किया, वह विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक उत्कृष्टता और वैश्विक उपस्थिति को दर्शाता है।
डॉ. प्रतिज्ञा की यह भागीदारी भारत की उभरती हुई महिला वैज्ञानिक शक्ति, बुंदेलखंड क्षेत्र की प्रतिभा और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रतिबिंबित करती है। यह सहभागिता न केवल विश्वविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी, बल्कि भारतीय वैज्ञानिक समुदाय को वैश्विक मंच पर अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रेडक्रॉस के कार्य मानवता के पक्ष में समर्पित: सीएमओ
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में विश्व रेडक्रास दिवस भव्यता से मनाया गया। जीवनशाह स्थित रेडक्रॉस भवन पर रेडक्रॉस झण्डा फहराया गया। संस्थापक सर जीन हेनरी डयूनेंट के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। अध्यक्षता चेयरमैन आचार्य डॉ हरिओम पाठक ने की। सीएमओ कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि डॉ सुधाकर पांडेय सीएमओ ने देश की वर्तमान परिस्थितियों में रेडक्रॉस के कार्यों को मानवता की सेवा के लिए समर्पित बताते हुए सामाजिक सोच रखने वाले लोगों से सेवा कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।
इसी क्रम में चेयरमैन डॉ आचार्य हरिओम पाठक ने कहा कि रेडक्रॉस न केवल राहत कार्यों का संचालन करती है, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण एवं करुणा की भावना को जीवित रखती है। रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जायेगा, क्योंकि युद्ध काल में रक्त का भरपूर संग्रह जरूरी है। समिति के वाइस चेयरमैन डॉ सुदर्शन शिवहरे ने संगोष्ठी का आगाज करते हुए कहा कि रेडक्रॉस संस्थापक को पहला नोबेल शांति पुरस्कार सन 1901 में मिला था। इसके बाद रेडक्रॉस सोसाइटी को भी मानव सेवा कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है। विश्व का पहला ब्लड बैंक रेडक्रॉस ने अमेरिका में वर्ष 1937 में स्थापित किया।
रेडक्रॉस के प्रांतीय प्रबंधकारिणी सदस्य डॉ मनमोहन मनु ने कहा कि इस वर्ष की थीम- “मानवता के पक्ष में” रखा गया है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारा प्रत्येक प्रयास, प्रत्येक सेवा मानव कल्याण एवं गरिमा की रक्षा के लिए होना चाहिए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला ने युद्ध के साथ शांति काल में रेडक्रॉस के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ एनके जैन, विनोद शर्मा, आरपी गुप्ता, डॉ पीयूष नायक, डॉ सतीश चंद्र, डॉ विजयश्री शुक्ला, रवीश त्रिपाठी, डॉ महेंद्र, प्रमोद शिवहरे एडवोकेट, विष्णु जैन, राकेश मोहन मौर्य, अमरनाथ चौधरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष डॉ मनमोहन मनु ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
बीयू ने आईआईआरएफ रैंकिंग में चार प्रमुख पाठ्यक्रम को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी ने आईआईआरएफ रैंकिंग में चार प्रमुख पाठ्यक्रमों को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचारशील दृष्टिकोण के बल पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क द्वारा घोषित 2025 की रैंकिंग में विश्वविद्यालय के चार प्रमुख स्नातक पाठ्यक्रमों को ऑल इंडिया रैंकिंग में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य में ये कार्यक्रम शीर्ष पायदानों पर रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण है, बल्कि बुंदेलखंड के युवाओं के लिए आशा और प्रेरणा का स्रोत भी है।
आईआईआरएफ 2025 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की चार प्रमुख उपलब्धियाँ बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (बीसीए) गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग को ऑल इंडिया रैंक 13, उत्तर प्रदेश रैंक 1, बैचलर ऑफ लॉ (एलएलबी) बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान को ऑल इंडिया रैंक 38, उत्तर प्रदेश रैंक 6 बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्च) आर्किटेक्चर एवं टाउन प्लानिंग संस्थान को ऑल इंडिया रैंक 35, उत्तर प्रदेश रैंक 4, बैचलर ऑफ डिज़ाइन, आर्किटेक्चर एवं टाउन प्लानिंग संस्थान को ऑल इंडिया रैंक 28, उत्तर प्रदेश स्टेट रैंक 3, इस उल्लेखनीय सफलता पर विश्वविद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण है।
इस दौरान कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय की यह सफलता केवल किसी रैंकिंग का परिणाम नहीं, बल्कि वर्षों की निरंतर शैक्षणिक प्रतिबद्धता, नवाचार के प्रति सजगता और टीम भावना का सशक्त उदाहरण है। यह उपलब्धि समस्त विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक शक्ति की परिचायक है। कुलसचिव विनय सिंह ने कहा “इस विलक्षण उपलब्धि के पीछे विश्वविद्यालय की व्यवस्थित प्रशासनिक प्रक्रिया, शिक्षकों का समर्पण और छात्रों की कड़ी मेहनत है। हम निरंतर सुधार और उत्कृष्टता की दिशा में कार्य कर रहे हैं जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे छात्र राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
आईक्यूएसी निदेशक प्रो सुनील काबिया ने कहा नेक ए++ मान्यता के बाद यह रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मूल्यपरक अधिगम के लिए प्रतिबद्ध है। गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आलोक वर्मा ने कहा की बीसीए कार्यक्रम की सफलता छात्रों की तकनीकी दक्षता, फैकल्टी की प्रतिबद्धता और उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम का समुचित संयोजन है। बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत मिश्रा ने कहा कानूनी शिक्षा में आधुनिक संदर्भों, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को सम्मिलित कर हम छात्रों को एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान कर रहे हैं।
आर्किटेक्चर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सोमा अनिल मिश्रा ने कहा बी आर्च और बी डिजाइनिंग दोनों कार्यक्रमों की रैंकिंग से स्पष्ट होता है कि हमारा संस्थान नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक प्रासंगिकता के मेल से उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है। आईआईआरएफ द्वारा जारी यह रैंकिंग भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता का एक मानक मानी जाती है जो शिक्षण, रिसर्च, इंडस्ट्री कनेक्ट, प्लेसमेंट, और समग्र प्रभाव के आधार पर की जाती है।
इस अवसर पर प्रो अर्चना वर्मा, प्रो आरके सैनी, प्रो अवनीश कुमार, प्रो पुनीत विसरिया, डॉ ज्योति मिश्रा, डॉ नवीन चंद्र पटेल, डॉ नूपुर गौतम, डॉ अमरजोत, डॉ ममता सिंह, डॉ संदीप वर्मा, डॉ अतुल खरे, डॉ अनिल बोहरे, डॉ रितु शर्मा, डॉ प्रशांत मिश्रा, हितिक यादव, हेमन्त चंद्रा, आशीष, चंद्रभान प्रजापति शशांक, अंजुल सिंह यादव, वंशिका, रितु सहित तमाम शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रेलवे की शानदार पहल: ट्रेन में सफर के दौरान उपलब्ध होगा प्राथमिक उपचार
टिकट जांच कर्मियों को प्रदान की गयीं स्पेशल फर्स्ट एड किट
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। मंडल रेल चिकित्सालय झांसी द्वारा यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक प्रशंसनीय पहल की गई है। रेलवे बोर्ड से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुपालन में मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिंह तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के मार्गदर्शन में अब गाडी में कार्य कर रहे प्रत्येक टिकट जांच कर्मी को विशेष प्राथमिक उपचार पेटी प्रदान की गयीं है, ताकि ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस पहल का उद्देश्य ट्रेन में यात्रा के दौरान होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उल्टी, दस्त, हल्का बुखार या मामूली चोटों से पीड़ित यात्रियों को तत्काल राहत पहुँचाना है।
इसके पहले यात्रियों को ऐसी स्थिति में अगला स्टेशन आने तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। अगले स्टेशन पर चिकित्सक द्वारा परीक्षण उपरान्त दवाएं प्रदान की जाती थी। अब इन उपचार पेटियों के माध्यम से यात्रियों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इन्हें नियमित रूप से रिफिल किया जाएगा, ताकि इनका उपयोग प्रभावी रूप से हो सके। उल्लेखनीय है कि मंडल रेल चिकित्सालय द्वारा की गयी, इस व्यवस्था में स्पेशल फर्स्ट एड को बहुत ही सरलता से उपयोग हेतु तैयार किया गया है जिससे कोई भी पढ़ा-लिखा व्यक्ति बड़ी ही आसानी से उपयोग कर सकता है। साथ ही किस दवा का उपयोग किस मर्ज के लिए है, इसका भी सरलता से उल्लेख किट में उपलब्ध है। जैसे की सिरदर्द, मलहम, एलर्जी, बॉडी पैन, डायरिया, पेट दर्द तथा सीने में दर्द, बीपी जैसी जटिल दवाइयां भी पट्टी के साथ उपलब्ध है।
इस अवसर पर अपर मंडल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्पेशल फर्स्ट एड किट प्राप्त करने वाले टिकट जांच कर्मी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अन्नदान कर डॉ. सन्दीप ने आदिवासी परिवारों को दी राहत
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झाँसी। अपने समाजसेवी कार्यों के लिए संघर्ष सेवा समिति एवं डॉ. संदीप जनपद और आसपास के क्षेत्र में बहुचर्चित हैं। एक समाजसेवी होने के साथ-साथ डॉ. संदीप आदिवासी सहरिया समुदाय के संरक्षक भी हैं जिस कारण कई आदिवासी परिवार सहायता हेतु संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंचते हैं। मां शबरी सहरिया आदिवासी समिति के अध्यक्ष गोपाल सहरिया के सहयोग से सहरिया समुदाय की महिलाएं संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहाँ उन्होंने भोजन सामग्री संबंधित समस्या डॉ संदीप के समक्ष रखी। आदिवासी समुदाय की अन्न समस्या के निदान हेतु डॉ. संदीप ने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय से कुंतलों अनाज पुनिया सहरिया, रामवती सहरिया एवं अन्य महिलाओं को सहयोग के रूप में भेंट किया। अनाज पाकर आदिवासी समुदाय की महिलाओं ने डॉक्टर संदीप के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं। इस अवसर पर डॉक्टर संदीप ने कहा अन्नदान महादान की श्रेणी में आता है, हमारी संस्कृति में इसे सबसे पवित्र और पुण्य कार्यों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दूसरों को भोजन देना भगवान को अर्पित करने के बराबर है। वर्तमान सरकार प्रतिमाह गरीब परिवारों को राशन सामग्री प्रदान करती है लेकिन कई परिवार जानकारी एवं आवश्यक कागजों के अभाव में इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं। असहाय और पीड़ितों का सहयोग करना हम सभी का कर्तव्य है मैं जनपद के समाजसेवियों, धनाढ्य परिवारों और व्यापारियों से अनुरोध करता हूँ अपनी क्षमतानुसार असहाय और पीड़ितों की सहायता अवश्य करें। इस अवसर पर महेंद्र रायकवार, सुमन वर्मा, अनीता सिंह, मीना मसीह, सूरज वर्मा, प्रमेन्द्र सिंह, संदीप नामदेव, कमल मेहता, रिजवान, अरुण पांचाल, एके कनौजिया, भूपेंद्र यादव, शादब खान, धर्मेंद्र, गोपाल सहरिया, दीक्षा साहू, सुशांत गुप्ता, राजू सेन आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
सम्मान समारोह में सम्मानित होकर मेधावी छात्र-छात्राओं के खिले चहरे
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। जनपद में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में गौरी फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल परीक्षा-2025 में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम में मेधावियों का सम्मान किया गया। चेहरे पर खुशी और आंखों में आत्मविश्वास से लबरेज मेधावियों का नाम पुकारते ही नवीन सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गौरी फाउंडेशन एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष-2025 के बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों के सम्मान समारोह में मेधावियों से कहा गया कि ये तो शुरुआत है, मेहनत और लगन से हर मंजिल आसान हो जाती है। कार्यक्रम में करीब 34 मेधावियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी अध्यक्षता में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं में सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को आमंत्रित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। जिलाधिकारी ने जैसे ही मेधावियों को स्मृति चिह्न भेंट करना शुरू किया, पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावक एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में ऊंची रखें मेरिट, उन्होंने स्वास्थ्य के साथ खेलकूद पर भी ध्यान रखते हुए संगति के महत्व को बताते हुए कहा कि पढ़ने में औसत बच्चे भी अच्छी संगति में रहकर सफल हो जाते हैं। मेरिट सिर्फ शिक्षा में ही नहीं हर क्षेत्र में होनी चाहिए। जहां जाएं अपना सर्वश्रेष्ठ दें। अपनी प्रतिभा और क्षमता को विकसित करने की जिम्मेदारी आपकी खुद की है। सफलता के चार सूत्र दृढ़निश्चय, आत्मविश्वास, लगन और अथक परिश्रम हैं। डीएम hमृदुल चौधरी ने इस अवसर पर विभिन्न भिन्न छात्र- छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सपनों की जानकारी ली, उन्होंने सुझाव दिया कि सही समय पर ही करें अपने कॅरिअर की शुरुआत, उन्होंने कहा कि आज आपके पास कॅरिअर करियर से ढेर सारे विकल्प हैं। आप जो चाहें वो बन सकते हैं, बस जरूरत है सही मार्गदर्शन और रणनीति की। सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए जनपद में हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम की जानकारी दी। मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह के अवसर पर गौरी फाउंडेशन के राहुल द्विवेदी एवं सचिव दीक्षा द्विवेदी ने जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक का पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए सफल संचालन डॉ. अनिरुद्ध रावत ने किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, बीएसए विपुल शिव सागर, मिलन गुप्ता, धीरेन्द्र चौहान, बृजेश दीक्षित, सुनील द्विवेदी, सहित बेसिक शिक्षा प्रधानाचार्य जीआईसी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। भारत सरकार के निर्देशन में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मॉक ड्रिल को लेकर जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जब आपात स्थिति से निपटने की तैयारी है, कैसे हम अपने आपको कैसे आपातकाल में सुरक्षित रखे। इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों शामिल होंगे। इसके साथ ही स्काउट, एनसीसी, स्कूलों के बच्चे और विश्वविद्यालय से भी लोगों को शामिल होने की अपील की। सिविल डिफेंस इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग, आपदा प्रबन्धन, पुलिस और कई सारे विभाग शामिल है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर राजभवन ने की समीक्षा बैठक
बुवि राष्ट्रीय संगोष्ठी करेगा आयोजित, देश भर से विशेषज्ञ, योगाचार्य और शोधकर्ता होंगे आमंत्रित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं सभी विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में राजभवन लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने अपने संस्थानों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। राज्यपाल ने आदेशित किया की। इस वर्ष योग दिवस पर पूर्व के वर्षो से भी उत्तम आयोजन किया जाना चाहिये जिसके समाज और स्वास्थ्य पर दूरगामी सकारात्मक प्रभाव पड़े।
इस मौके पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ सुधीर एम बोवडे ने सभी विश्वविद्यालयों से अनुरोध किया कि योग दिवस एवं उससे जुड़े कार्यक्रमों के दस्तावेजीकरण हेतु पुस्तकें प्रकाशित करें जिससे योग को केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्थायी सामाजिक आंदोलन के रूप में स्थापित किया जा सके। बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा भी “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” विषय पर आधारित 21 मई से 21 जून, 2025 तक चलने वाले योग शिविर एवं अन्य कार्यक्रमों के विषय में रुरेखा प्रस्तुत की।
कुलपति प्रो मुकेश पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत की जहां योग शिविर के लिए थीम आधारित अलग-अलग टीम का गठन किया जाएगा और योग दिवस पर एक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन के साथ विश्वविद्यालय पुस्तक प्रकाशन भी किया जाएगा।
कुलपति ने जानकारी दी कि योग को समाज के विभिन्न वर्गों से जोड़ने के उद्देश्य से “योग संगम” (संस्कृति और योग), “योग बंधन” (सामाजिक व पारिवारिक एकता), “योग समावेश” (दिव्यांगजन, महिलाएँ, वरिष्ठ नागरिक), तथा “हरित योग” (पर्यावरण संरक्षण) जैसी विषयगत इकाइयाँ बनाई जाएंगी। इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य नवाचार और समावेशिता के साथ योग को जनमानस तक पहुँचाना है। इस आयोजन के माध्यम से युवा वर्ग को तनाव मुक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता, महिलाओं व गृहिणियों को आत्मबल व स्वास्थ्य जागरूकता, दिव्यांगजनों को सामाजिक भागीदारी और वरिष्ठ नागरिकों को सक्रिय संवाद जैसे अनेक लाभ प्राप्त होंगे। साथ ही “हरित योग” के माध्यम से पर्यावरणीय चेतना और सतत जीवनशैली को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान योग और वेलनेस विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें देश भर से विशेषज्ञ, योगाचार्य और शोधकर्ता आमंत्रित किए जाएंगे। संगोष्ठी व शिविर के अनुभवों, शोध निष्कर्षों और सामाजिक प्रभावों पर आधारित एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन भी किया जाएगा, जो युवाओं, शोधार्थियों और नीति-निर्माताओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर कुलसचिव विनय सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो सुनील काबिया, प्रो आरके सैनी, प्रो सोमा मिश्रा, प्रो विनीत कुमार, डॉ सूरज पाल सिंह, डॉ श्वेता पाण्डेय, डॉ स्मृति त्रिपाठी, डॉ जितेंद्र बबेले, डॉ राजीव बबेले, डॉ नेहा मिश्रा, डॉ रूपम सक्सेना, डॉ केएल सोनकर, डॉ अनिल बोहरे, डॉ अतुल खरे, हेमंत चन्द्र आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
शिखा को उपहार देखकर नव दाम्पत्य जीवन की दी गयी बधाई
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संघर्ष सेवा समिति द्वारा कन्याओं के विवाह में सहयोग के क्रम में शिखा को उपहार देकर उन्हें नवदाम्पत्य जीवन में प्रवेश हेतु शुभकामनायें दी गईं। अंदर सागर गेट निवासी शिखा कुशवाहा जिनके पिता का स्वर्गवास हो चुका है। उनके परिजन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। शिखा संगठन की सक्रिय सदस्य सीमा रजक के माध्यम से संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां उनके परिजनों ने विवाह में सहयोग हेतु समिति के संस्थापक डा. संदीप के समक्ष प्रस्ताव रखा। विवाह के पूर्व शिखा अपने परिजनों के साथ संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां उन्हें उपहार के रूप में ट्रॉली बैग, किचन सेट साड़ी व अंय उपहार देकर नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश हेतु शुभकामनाएं दी गयीं।
डॉ संदीप ने शिखा का पारिवारिक सदस्य के रूप में सम्मान किया जिसे देखकर कार्यालय में उपस्थित सभी की आंखें नम हो उठीं। नम आंखों से शिखा व उनके परिजनों ने डा. संदीप के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद देते हुए कहा आज के स्वार्थ भरे युग में बहुत कम ऐसे लोग हैं जो दूसरों के दर्द को अपना दर्द मानते हुए सहायता करने को आगे आते हैं। आज के समय में लोग दूसरों की समस्याओं को देखकर उनका उपहास करने का कार्य करते हैं लेकिन आज संघर्ष सेवा समिति कार्यालय आकर एक सुखद अनुभव हुआ। हम आजीवन संघर्ष सेवा समिति से जुड़कर समाजसेवी कार्यो में डॉ० संदीप सरावगी का सहयोग करते रहेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि संघर्ष सेवा समिति में लगातार नए सदस्यों का प्रवेश हो रहा है जिससे हमारा संगठन व्यापक रूप धारण करता जा रहा है। सनातन धर्म में विवाह एक पवित्र बंधन है। हर कन्या के जीवन में उसका विवाह सबसे बड़ा दिन होता है। यदि उस दिन को सफल बनाने में हम जरा सा भी सहयोग कर सकें तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम समाज के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे और लोगों में भी समाजसेवा की चेतना जागृत हो। यदि हर क्षमतावान अपनी क्षमतानुसार दूसरों का सहयोग करने का प्रण ले ले तो निश्चित रूप से मुख्य धारा से पिछड़ रहे लोगों को पुनः मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। इस पुण्य कार्य हेतु मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ कि आप हमारे साथ जुड़कर पुनीत कार्यों में सहयोग का बीड़ा उठायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
रेल लाइन पर कार्यरत कर्मचारियों का महिला कल्याण संगठन ने किया सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे झाँसी द्वारा रेल लाइन पर कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन हुआ। संगठन की अध्यक्षा श्वेता सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गैंगमैन, ट्रैकमैन, ट्रैक मशीन मेंटेनेंस खलासी सहित अन्य ग्रुप ‘डी’ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वेता सिन्हा ने सम्मानित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम और समर्पण को मान्यता देने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन पर कार्य करने वाले ये कर्मचारी रेलवे की कार्यप्रणाली को सुरक्षित, नियमित एवं सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं जिसके लिए वे निःसंदेह प्रशंसा के पात्र हैं।
इस दोरान सभी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग, सिगनल, टेलीकॉम एवं विद्युत विभागों से जुड़े कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में संगठन की उपाध्यक्षा शिल्पी शुक्ल, सारिका कनौजिया, ममता मिश्रा, रीना पाण्डेय, सचिव मोनिका गोयल, सह सचिव प्रियंका गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनुश्री सैनी सहित अर्चना, संगीता लामा, अंजली कंचन, आकांक्षा गुप्ता की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
माता शबरी की कुटिया को रामतीर्थ सिंघल ने प्रतीक्षालय सौंपा जन—जन के सेवार्थ
शबरी के नाम कर एमएलसी ने किया ऐतिहासिक काम
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के लिए महापुरुषों की याद और जाति—धर्म से ऊपर उठकर मानवता की मिशाल पैदा करते हुए बुंदेलखंड निधि से 13 लाख 65 हजार की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय परिसर में माता शबरी प्रतीक्षालय का लोकार्पण कर प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक चार चांद लगा दिए और लग रहा था कि रामतीर्थ के रुप में शबरी की कुटिया में आज आए हैं। उन्होंने विधिवत इसका उद्घाटन किया।
समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि सुधीर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग्र रहना चाहिए और हमेशा इस सेवा भाव से काम करना चाहिए। इसका उदाहरण दिया और उसी दिशा में रामतीर्थ सिंघल ने जो अपने जीवन में कर्तव्य किया है, उसी का प्रतिफल है कि उन्हें आज पूरे उत्तर प्रदेश का विधायक प्रतिनिधि के रुप में विधान परिषद के लिए चुना गया है।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा की जा रही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के चलते जिले की सबसे दूर और सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र से जुड़ी सीएचसी गुरसरांय इस समय पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अव्वल स्थान पर है। उन्होंने मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन करने के लिए दिए जा रहे योगदान की सराहना की। इस मौके पर डॉ अंशुमान तिवारी को भी गुरसरांय के स्टाफ से लेकर यहां की जनता नहीं भूली और उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यकाल में ही जो बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं चालू हुई हैं, वह हमेशा यादगार रहेंगी।
उधर गुरसरांय प्रभारी डॉ ओपी राठौर ने मुख्य अतिथि से लेकर विशिष्ट अतिथि व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोगों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डॉ ओपी राठौर तथा ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी सतेन्द्र तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की ए टू जेड जानकारियां साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह राजू चौहान और संचालन आदर्श द्विवेदी चंदन ने किया। प्रमुख वक्ताओं में गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र के लिए महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा जोशी द्वारा जो सेवाएं दी गई हैं, उसकी बदौलत गरौठा टहरौली तहसील क्षेत्र की महिलाओं को आज निःशुल्क साधारण से लेकर आपातकालीन सेवाएं गुरसरांय में मिल रही हैं और उसकी संख्या झांसी जिले में ही नहीं, बल्कि बुंदेलखंड में सर्वाधिक मरीजों की ओपीडी आज गुरसरांय में देखी जा सकती है।
——इनसेट——
ट्रामा सेण्टर बनाये जाने का होगा प्रयास: सुधाकर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में प्रतीक्षालय का लोकार्पण करने आए विधायक रामतीर्थ सिंघल ने लोकार्पण के पहले स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक के सभागार में जब पत्रकारों ने गुरसरांय सामुदायिक केंद्र में गरौठा व टहरौली तहसील क्षेत्र की सर्वाधिक मरीजों से लेकर एक्सीडेंट व इमरजेंसी सेवाओं के लिए लोग आते हैं और क्षेत्र के प्रमुख मार्गों होने के चलते भारी आवागमन होने दौरान आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में शिकार लोग गुरसरांय ईलाज हेतु आते हैं लेकिन यहां पर ट्रामा सेंटर न होने पर यहां से आपातकालीन में गंभीर घायलों को झांसी रेफर कर दिया जाता है जिससे अधिकांशतः झांसी पहुंचने के पहले लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ती है, इसलिए गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र में ट्रामा सेंटर जल्द से जल्द खोले जाने की मांग क्षेत्र के लोगों के अलावा सरकारी चिकित्सकों ने भी एमएलसी रामतीर्थ सिंघल से की जिस पर उन्होंने इस सम्बन्ध में जल्द चिकित्सकों के साथ बैठकर जिले व प्रदेश स्तर पर इस सम्बन्ध में प्रयास किया जाएगा और कोशिश होगी कि जल्द से जल्द जनहित में गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र को ट्रामा सेंटर मिल सके।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।