कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभा को करेंगी सम्बोधित
माइकल जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। बुधवार को समय सुबह 10 बजे कस्बे के चंदापुर चौराहे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभा कों संबोधित करेगी। उक्त जानकारी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने दी।
कांग्रेसी नेता प्रदीप चौधरी ने बताया की जननायक एवं कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में वोट मांगने को प्रियंका गांधी क्षेत्र में रोड शो करेगी। इस दौरान चंदापुर चौराहा, हलोर बाजार में नुक्कड़ सभा कर गऊ घाट होते हुए शिवगढ़ पहुंचेंगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।