आईसीएसई बोर्ड में लहरा मॉडर्न स्कूल का परचम
आईसीएसई बोर्ड में लहरा मॉडर्न स्कूल का परचम
मुकेश तिवारी
झांसी। मॉडर्न स्कूल सिविल लाइन झाँसी के मेधावी छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदशर्न करते हुए 80 प्रतिशत छात्र–छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। कक्षा 12 में शुभि यादव 95%, निशि उपाध्याय 87%, हर्ष साहू 84%, कामनी राय 80%, अरिषा अरोरा 76% कक्षा 10 में शुभ साहू 90%, पावनी गुप्ता 89%, शिवम् सोनकर 84%, अनुराग वर्मा 84%, पुष्कर सिंह 83%, अर्पित शर्मा 81%, अभिनव साहू 80 %, सक्षम साहू 77%, प्रथा यादव 77%, निष्ठा श्रीवास्तव 76% इत्यादि ने मॉडर्न स्कूल का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया
चेयरमैन डॉ रोहिन विश्वनाथन एवं श्रीमति अंशिता विश्वनाथन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उत्क्रस्ट सेवाएं देते हुए अपना, संस्था व समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाए प्रेषित कीं। यह रिज़ल्ट मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस उत्तम-शिक्षा का प्रामाणिक संस्थान है। मॉडर्न गुप ऑफ इंस्टीट्युशनस के संस्थापक कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन एवं शान्ति विश्वनाथन और प्रबंध निर्देशक अपूर्व शुक्ला एवं रत्ना शुक्ला ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों को प्रोत्साहित करने के लिए बालिकाओं की शिक्षा में विशेष छूट प्रदान करते हुए माता-पिता की इकलौती बेटी को सम्मानित किया गया जिससे वह अपनी बेटियों को आगे पढ़ने से न रोकें और फीस में स्कॉलर्शिप प्रदान की गई।
वहीं जिनके पिता नहीं हैं, उन्हें 50% फीस माफ के साथ सिबलिंग चाइल्ड को 20% फीस माफ, आर्मी पर्सन, क्रिश्चियन को 10% फीस माफ एवं 9वीं एवं 11वीं के मेधावी बच्चों को आकर्षक स्कॉलर्शिप प्रदान की जा रही है। विद्यालय को दिये जा रहे सतत प्रोत्साहन व सुविधाओं का ही प्रतिफल है। यह परिणाम सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।