Homeबदायूंएक मार्च से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान: अभिहित अधिकारी

एक मार्च से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान: अभिहित अधिकारी

एक मार्च से मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान: अभिहित अधिकारी

अंकित सक्सेना
बदायूँ। त्योहारी सीजन आ गई है मिलावटखोर सक्रिय हो गये हैं। महाशवरात्रि से लेकर होली तक नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट के खेल को रोकने के लिये खाद्य सुरक्षा विभाग ने टीमें गठित की हैं, जल्द ही छापामारी होगी।


डीएम दीपा रंजन के निर्देशन में अभिहित अधिकारी व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापामारी प्लान तैयार कर लिया है। महाशिवरात्रि को लेकर तो छापामारी शुरू भी हो गई है लेकिन होली के त्योहार को लेकर पूरी प्लानिंग से कार्रवाई की जायेगी। होली को लेकर एक मार्च से अभियान चलेगा, जो 20 मार्च तक जारी रहेगा। इस बीच शहर में दो सहित चार तहसीलों पर टीम गठित की गई हैं। टीमों के द्वारा रोजाना प्लान तैयार करके छापामारी की जायेगी।
महाशिवरात्रि के साथ ही होली का पर्व आ गया है। अब खाद्य विभाग शहर से देहात तक छापेमारी अभियान चलाया गया, जहां संवेदनशील इलाका है वहां के लिये प्लानिंग तैयार की है। कि खाद्य टीम छापामारी करेगी तो पुलिस का सहयोग लेगी, पुलिस टीम को भी साथ ले जायेगी। इसके बाद सैंपलिंग करेगी और फिर कार्रवाई करेगी। जिससे कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की घटना न हो और कार्रवाई हो सके।
महाशिवरात्रि और होली सहित कई पर्व हैं इसको लेकर टीम सक्रिय कर रहे हैं। प्लानिंग तैयार की है एक मार्च से छापामारी अभियान शुरू करते हैं। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलेगा। तहसील अनुसार सहित छह टीमें गठित की हैं जिनके द्वारा सैम्पलिंग कराते हैं। त्योहार पर किसी भी तरह का मिलावटी सामान नहीं बिकने दिया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read