HomeTrendingलक्ष्मी बाई के शौर्य एवं बलिदान से गूंजा बुंदेलखण्ड कालेज

लक्ष्मी बाई के शौर्य एवं बलिदान से गूंजा बुंदेलखण्ड कालेज

  • लक्ष्मी बाई के शौर्य एवं बलिदान से गूंजा बुंदेलखण्ड कालेज

  • राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा परिसर

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज में वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के सम्मान एवं स्मरण में विविध सांस्कृतिक, वैचारिक और जन्मोत्सव कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान पूरा परिसर वीरांगना के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रप्रेम की गाथाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एस.के. राय ने किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा रहे। अतिथियों ने महारानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं को स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संजीव सरावगी, ध्रुव सिंह, अशोक काका, रंजना बुंदेला, नीता अवस्थी, सुदर्शन शिवहरे, अनुराधा सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्रो. एल.सी. साहू ने किया।

 

 

 

 

Must Read