HomeJaunpurधारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की निर्मम हत्या

धारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की निर्मम हत्या

धारदार हथियार से गला काटकर वृद्ध की निर्मम हत्या

सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसिया बहार गांव की है घटना
घर से 3 सौ मीटर दूर ट्यूबवेल में मिला रक्त—रंजित शव
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, पुलिस बल तैनात
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसिया बहार गांव में धारदार हथियार से गला काट कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम जीत बिन्द (65) अपने चार भाइयों रमेश, कमलेश व गणेश में सबसे बड़ा था। दो भाई अलग रहते थे। गुरुवार की रात वह अपने खेत में मौजूद ट्यूबेल पर खेत की रखवाली करने गया था।रात में लगभग 10 बजे भाई गनेश उसके पास भोजन लेकर गया और उसे खाना खिलाने के बाद वह वापस घर चला आया। सुबह जब गनेश खेत में सब्जी तोड़ने गया तो देखा कि उसके भाई राम जीत बिन्द का रक्त रंजित शव बिस्तर पर पड़ा था। किसी

 धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई थी। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम शंकर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गये। उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। प्रकरण में मृतक के भाई गनेश बिन्द की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित विकास बिन्द के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को अन्त्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

——इनसेट——
मोबाइल चोरी का विवाद बना हत्या का कारण
घटना का कारण मोबाइल चोरी के मामले हुआ विवाद बताया जा रहा है। कथित तौर पर गुरुवार को मोबाइल चोरी के मामले में विवाद हुआ था। मृतक के भांजे की मोबाइल हत्यारोपी कुसिया बहार गांव निवासी विकास बिन्द द्वारा चोरी की गई थी। चोरी का खुलासा होने पर परिजन मोबाइल वापस करने का दबाव बना रहे थे जबकि चोरी पकड़ी जाने पर विकास ने मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया था। मृतक द्वारा पुलिस को सूचना देने का भय दिखाते हुए विकास बिन्द से मोबाइल वापस करने का दबाव भी बनाया गया था जिससे आक्रोशित विकास बिन्द द्वारा गुरुवार की रात धारदार हथियार से रामजीत बिन्द (65) की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि पुलिस को आरोपित विकास का मोबाइल घटना के पास पड़ा हुआ मिला।

——इनसेट——
भूसे के ढेर में छिपे हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वृद्ध की हत्या करने के बाद आरोपी विकास बिन्द पुत्र दल सिंगार बिन्द पुलिस से बचने के लिए घर के भीतर स्थित भूसे वाले कमरे में जाकर छिप गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम तलाशी के दौरान भूसे के घर में छिपे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read