बीआरसी भवन का होगा कायाकल्प, ब्लाक प्रमुख ने दिया आश्वासन, देखें वीडियो | #TEJASTODAY

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक प्रमुख समरनाथ यादव बुधवार को ब्लाक संसाधन केंद्र का निरीक्षण करने पहुँचे जहां जर्जर हो रहे बीआरसी भवन का कायाकल्प कराने का आश्वासन दिए। इसके पहले ब्लाक प्रमुख एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव के साथ बीआरसी परिसर पहुँचे जहाँ बीईओ राजीव यादव ने जर्जर हो रहे बीआरसी भवन को दिखाने के साथ शौचालय की दयनीय स्थिति से अवगत कराया व परिसर में खराब पड़े हैंडपंप के साथ विकास खण्ड के आधा दर्जन स्कूलों के रिबोरलायक हैण्डपम्पों की सूची प्रमुख को सौंपी तो उन्होंने बीआरसी परिसर को कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत व सुन्दरीकरण कराने के साथ खराब व रिबोर लायक हैंडपंपों को तत्काल ठीक करवाने हेतु एडीओ पंचायत को निर्देशित किया।
इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में कायाकल्प योजना में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किये। उक्त विद्यालय के कक्ष की ट्रेन की बोगी के शक्ल में कराई पेंटिग की तारीफ भी किये। इस मौके पर प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, एआरपी सुशील उपाध्याय, दिनेश यादव आदि शिक्षक व बीआरसी कर्मी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









