Homeझांसीहड्डी एवं जोड़ रोग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

हड्डी एवं जोड़ रोग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

हड्डी एवं जोड़ रोग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

सप्ताहभर होंगे जागरूता कार्यक्रम
मुकेश तिवारी
झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में बोन एवं जॉइंट सप्ताह का शुभारंभ डॉ. सुधाकर पाण्डेय सीएमओ झांसी, डॉ. सुनीता भदौरिया एसआईसी महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज, डॉ. संजय त्रिपाठी अध्यक्ष ऑर्थोपेडिक क्लब, डॉ. मयंक बंसल सचिव आर्थोपेडिक क्लब, डॉ. राजीव भदोरिया उपाध्यक्ष आर्थोपेडिक क्लब ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर एक्सीडेंट के तुरंत बाद पीड़ित की जान कैसे बचाई जाये, इस विषय पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों को पीड़ित की जान बचाने के गुर सिखाए गये। डॉ. राकेश त्रिपाठी ने एक अच्छे डाक्टर का क्या व्यवहार होना चाहिए, इस विषय पर व्याख्यान दिया। झांसी ऑर्थोपेडिक क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय त्रिपाठी ने समाज में ऑर्थोपेडिक सर्जन की भूमिका के विषय में बोला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय गुप्ता ने किया एवं आभार डॉ. मयंक बंसल ने व्यक्त किया। झांसी आर्थोपेडिक क्लब के सचिव डॉ. मयंक बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल बोन एवं ज्वाइन डे 2012 से हर साल 4 अगस्त को मनाया जाता है। हर साल 1 अगस्त तक पूरे देश में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। सन 2023 के लिए इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन ने “ईच वन, ट्रेन्ड वन, सेव वन” की थीम निर्धारित की है। इस वर्ष का फोकस भारत में दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों पर है। विश्व सड़क सांख्यिकी 2018 में रिपोर्ट किए गए 199 देशों में से, सड़क यातायात दुर्घटना से होने वाली मौतों के मामले में भारत पहले स्थान पर है। इसमें से कई दुर्घटना पीड़ितों की जान, दुर्घटना के तुरंत बाद उचित प्राथमिक उपचार करके बचाई जा सकती है। जिसे कोई भी आम आदमी या पुलिसकर्मी प्रदान कर सकता है।इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि झांसी आर्थोपेडिक क्लब के सदस्यों द्वारा स्कूलों, पुलिस लाइन, ट्रक ऐसोसिएशन, बस ड्राईवर एसोसिएशन, बुन्देलखण्ड युनिवर्सिटी, नर्सिंग कालेज, सोशल क्लब आदि के सदस्यों को यह प्रशिक्षण सप्ताह पर्यन्त जारी रहेगा। डॉ. मयंक बंसल ने अपील किया कि इस सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं बुन्देलखण्ड को सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रदीप श्रीवास्तव एवं आभार डा. अमित सहगल व डॉ. गौरव बनौरिया ने व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read