उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अचानक दौरा रद्द होने से भाजपाई उदास
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अचानक दौरा रद्द होने से भाजपाई उदास
अधिकारियों के खिले चेहरे, तमाम तैयारियों पर फिरा पानी
जयेश बादल
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का गुरुवार का जनपद भ्रमण कार्यक्रम अचानक रद्द होने से भाजपाई खेमे में उदासी देखी जा रही है। भ्रमण कार्यक्रम रद्द होने से भाजपाई नेताओं के चेहरों से मुस्कान गायब होती दिखाई दे रही है तो वही आगमन की तैयारियों पर पानी फिरता हुआ नजर आया उप मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम की रद्दी करण की खबर सूचना विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। हालांकि उप मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह देखा जा रहा था और कार्यक्रम स्थल पर जोर शोर से तैयारियां की जा रही थी। कार्यक्रम रद्द होने से भाजपाइयों के चेहरों पर उदासी देखी जा रही है तो अधिकारियों के चेहरे खिले हुए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 29 सितंबर को लव कुश जयंती के मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद भ्रमण कार्यक्रम तय था। जिसके अंतर्गत वह थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम बगरौरा में आयोजित कार्यक्रम में सुबह 11:05 पर 1008 शंकर जी के मंदिर पर बनाए गए हेलीपैड पर उनका उड़न खटोला उतरना था। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उन्हें अमझरा गौशाला जाना था साथ ही अमझरा मन्दिर में दर्शन भी करने थे। इसके साथ ही उन्हें जिला मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी करनी थी। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं के साथ साथ अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया था जो धरी की धरी रह गईं। हालांकि कार्यक्रम रद्द होने से अधिकारियों के ऊपर लटक रही तलवार से उनके चेहरों पर मुस्कान देखी जा रही है तो वहीं पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और नेताओं के चेहरों पर मायूसी देखी जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।