मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की मनायी गयी जयन्ती
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब की जयंती के पूर्व संध्या पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्कृष्ट लेखक और स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री थे, उनका जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का सऊदी अरब में हुआ था। उनके पिता मौलाना खैरूद्दीन एक बंगाली मुस्लिम विद्वान थे और माता अरबी महिला थी उनका परिवार बाद में कोलकाता आ गया। उन्होंने पारंपरिक मदरसा के बजाय घर पर ही अपने माता-पिता और अन्य विद्वानों से अरबी फारसी दर्शन और इस्लामी शिक्षा प्राप्त किया। उन्होंने अल हिलाल साप्ताहिक पत्रिका से लेखन की शुरुआत की जिसके माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। बाद में इस पर प्रतिबंध लगाने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरी पत्रिका निकाली।
गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा कि मौलाना आजाद साहब महात्मा गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित हुए और असहयोग आंदोलन, खिलाफत आंदोलन तथा नमक सत्याग्रह में सक्रिय रूप से भाग लिया। कम उम्र में ही 1923 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गये। वे 1940 से 1946 तक सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैयद आले अब्बास ने कहा कि देश के शिक्षा मंत्री के रूप में शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) आईआईटी, साहित्य अकादमी संगीत नाटक अकादमी ललित कला अकादमी की स्थापना उनके कार्यकाल में आरंभ हुई। उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में इंडिया विंग्स फ्रीडम गोबार-ए-खातिर, तजकिरा और तर्जुमान अल कुरान शामिल है। गोष्ठी में वरिष्ठ नेता अवधेश शर्मा ने कहा कि उनकी जयंती को भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में उनका अपूर्ण योगदान के लिए 1992 में मरनोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनका निधन 22 फरवरी 1958 को दिल्ली में हुआ।
इस अवसर पर सैयद आले अब्बास, शाहिद तौसीफ दयाराम पटेल अवधेश शर्मा डॉ सैयद राहत राजा जाफरी जैगम अब्बास हुसैन मेहंदी बशीर अहमद अंसारी विशुन प्रसाद सोनकर हसनैन अली मोहम्मद रिजवान फरहान अहमद सफदर अली जहीर अहमद मोहम्मद शाहिद हलाल अब्बास साजिद अली मोहम्मद हाशिम समर अली मोहम्मद बासित मोहम्मद वफा राजा जाफरी इम्तियाज खान पिंटू खान आदि उपस्थित रहे।











