HomeTrendingसभासद ने महिलाओं संग मिलकर बरम बाबा तालाब छठ घाट की करायी...

सभासद ने महिलाओं संग मिलकर बरम बाबा तालाब छठ घाट की करायी सफाई

  • सभासद ने महिलाओं संग मिलकर बरम बाबा तालाब छठ घाट की करायी सफाई

  • छठ पूजा की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, छठी मैया के जयकारों से गूंजा घाट

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। गुरुवार को छठ पूजा के मद्देनजर सुभाष नगर स्थित बरम बाबा तालाब छठ घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 21 की सभासद आरती यादव ने स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर घाट की सफाई किया। छठ महापर्व को लेकर महिलाएं पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस दौरान महिलाओं ने छठी मैया के जयकारे भी लगाए। पूरे घाट पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस मौके पर सभासद आरती यादव ने बताया कि बरम बाबा तालाब को वार्ड के लोग अपने परिवार की तरह मानते हैं। यह तीसरा वर्ष है, जब यहां व्यवस्थित रूप से छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था तभी तालाब से अतिक्रमण हटवाकर उसे छठ पूजा घाट के रूप में विकसित कराने का संकल्प लिया था। आज यह सपना साकार हो चुका है और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले छठ पूजा के दौरान दामोदरदास पोखरे और मानसरोवर तालाब पर काफी भीड़ होती थी जिससे श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। अब सुभाष नगर में ही घाट उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। नगर के लोग अलग-अलग घाटों पर पूजा कर रहे हैं और उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। आरती यादव ने बताया कि हर वर्ष प्रशासन का सहयोग मिलता है। जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी घाट का निरीक्षण करते हैं। पानी की गहराई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि कोई दुर्घटना न हो। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी की गहराई भी निर्धारित की जाती है। वहीं स्थानीय महिलाओं ने कहा कि छठी मैया पर उनकी गहरी आस्था है। वे वर्षों से विधि-विधान से पूजा करती आ रही हैं और छठी मैया उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

 

 

 

 

Must Read