तीसरे बड़े मंगल को इंदिरा नगर में भण्डारे का हुआ आयोजन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल को इंदिरा नगर बी ब्लॉक चौराहे के पास जीवन ज्योति नर्सिंग होम के सामने हनुमानभक्त कालोनी निवासी रंजना-प्रदीप दूबे द्वारा आयोजित भण्डारे में दोपहर से शाम तक हजारों श्रद्धालुजनों ने पूड़ी-सब्जी व बूँदी का प्रसाद ग्रहण किया।

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति की उपाध्यक्ष रंजना दूबे ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल (31 मई) को सुबह घर पर हनुमत भक्तों की टोली ने संगीतमय सुंदर कांड पाठ व प्रभु कीर्तन किया। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बी ब्लॉक चौराहे के पास जीवन ज्योति नर्सिंग होम के सामने पंडाल लगाकर श्रद्धालु जनों को पूड़ी-सब्जी व बूँदी का प्रसाद बांटा गया। भण्डारे में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति से जुड़ी महिलाओं ने सक्रिय जिम्मेदारी निभाई। भण्डारे के आयोजक प्रदीप दूबे का कहना है कि हनुमान जी की कृपा से ही जीवन नैया सही तरीके चल रही है। प्रभु कृपा से बीते कई साल से जेठ में किसी एक बड़े मंगल को भंडारे का संकल्प पूरा हो जाता है। भण्डारे में खास भक्तों में हनुमत् कृपा पत्रिका के संपादक नरेश दीक्षित, पुलिस अधिकारी सीबी सिंह, आशीष दीक्षित, रमेश चन्द्र, मंदिर समिति की अध्यक्ष नीलम दीक्षित, सचिव उमा त्रिपाठी, सरिता श्रीवास्तव, किरन तिवारी, नीलम त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, मृदुला गुप्ता, लकी सिंह, नीलम मिश्रा, शिवानी चौहान, पूजा शर्मा, ऋचा त्रिपाठी आदि शामिल रहे। श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति की महिलाओं ने सक्रिय जिम्मेदारी निभाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















