भाकियू ने ट्रैक्टर रैली से कलेक्ट्रेट का किया घेराव

भाकियू ने ट्रैक्टर रैली से कलेक्ट्रेट का किया घेराव

आरके धनगर
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद के नेतृत्व में मथुरा में कलेक्ट्रेट का किया घेराव के लिए विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा ट्रैक्टर रैली वृंदावन वात्सलय ग्राम से शुरू होकर बिरला मंदिर मसानी चौराहा डीग गेट भरतपुर गेट होली गेट विकास बाजार होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता टोपी पहन कर हाथों में झंडे लेकर जय जवान जय किसान भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद बाबा टिकैत अमर रहे हैं के गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे वृंदावन में पुलिस द्वारा नो एंट्री के नाम पर किसानों के ट्रैक्टरों को रोका गया फिर भी किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के गेट पर गेट का ताला प्रशासन ने लगा दिया था सभी किसान गेट पर ही धरने पर बैठ गए और रोड को जाम कर दिया। आधे घंटे के बाद पुलिस प्रशासन ने गेट को खोला उसके बाद किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसकर प्रसासनिक और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के वरिष्ठ नेता गजेंद्र सिंह गावर ने संयुक्त रूप से कहा वर्तमान केंद्र प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है अभी तक एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाया है जल्द ही एमएससी पर गारंटी कानून बनाया जाए बाढ़ के पानी से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई है उनको मुआवजा दिया जाए विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बिल के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान निषाद ने संयुक्त रूप से कहा वृंदावन में नो एंट्री के नाम पर पुलिस द्वारा किसानों को परेशान किया जाता है जो किसान चली बाजरा मक्का लेकर वृंदावन आते हैं उनके साथ पुलिस प्रशासन अभद्र व्यवहार करता है पूरे वृंदावन में नो एंट्री के नाम पर जनमानस का उत्पीड़न किया जाता है जिसको जल्द बंद किया जाए हमारी सभी मांगों पर 3 दिन के अंदर ध्यान नहीं दिया तो वृंदावन में पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन को मजबूर होगें जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह लोकेश कुमार राही राजवीर सिंह युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप जरेलिया गिर्राज सिंह परिहार चुनमुन चौधरी युवा नेता परसोत्तम निषाद नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद सूरज निषाद दीपक निषाद राजेश कुमार मुजाहिद कुरैशी फैजान कुरैशी राकेश चौधरी लुकुट बिहारी श्याम बाबा अशोक अनिल शर्मा सुभाष गंगाराम निषाद चिराग उद्दीन कुरेशी सौरभ तोमर सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent