HomeViralभाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक 'भाई दूज' सम्पन्न

भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक ‘भाई दूज’ सम्पन्न

  • भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक ‘भाई दूज’ सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। दीपावली के ठीक दो दिन बाद मनाया जाने वाला भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ (यम द्वितीया) आज शहर और ग्रामीण अंदलों में पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक आस्था के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट करके उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान शहर में कई जगह स्नेह मिलन के कार्यक्रम हुये। गरिमा माथुर ने अपने भाई अकाय माथुर का तिलक करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये मुंह मीठा कराया। इस मौके पर भाई-बहन ने एक-दूसरे को उपहार दिए और अपने आत्मीय रिश्तों के प्रति, इस पर्व के पारंपरिक महत्व को साझा किया।

तिलक का शुभ मुहूर्त एवं पारम्परिक अनुष्ठान
सुबह से ही घरों में पर्व माहौल नजर आया। बहनों ने स्नान कर विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त और यमराज की पूजा-अर्चना की तथा भाई को तिलक लगाने की थाल सजाई। शास्त्रों के अनुसार इस दिन बहनों के घर जाकर भोजन करना और उनसे तिलक लगवाना बेहद शुभ माना जाता है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही भाइयों का अपनी बहनों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जिससे परिवारों में एक बार फिर दीपावली जैसी रौनक लौट आई।

बाजारों में छायी रही बहार, मिठाइयों की जबरदस्त बिक्री
भाई दूज को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासकर मिठाई की दुकानों, गिफ्ट गैलरी और गारमेंट्स स्टोर्स पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। पारंपरिक सोनपापड़ी, काजू कतली, रसगुल्लों के साथ विशेष चॉकलेट और ड्राई-फ्रूट पैक्स की सबसे ज्यादा मांग रही। उपहारस्वरूप भाइयों ने बहनों को कपड़े, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भेंट किये जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आये। यातायात में रही विशेष चौकसी त्योहार के चलते शहर के मुख्य मार्गों और बस अड्डों पर भारी भीड़भाड़ देखने को मिली। अपने भाइयों को तिलक लगाने जा रही बहनों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने भी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की थीं, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भाई दूज के इस पावन पर्व ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आधुनिकता की दौड़ में भी भाई-बहन के बीच का यह पारंपरिक और स्नेहिल रिश्ता उतना ही अटूट और जीवंत है।

 

 

 

 

Must Read