आईएएस अधिकारी केके पाठक के खिलाफ बासा ने खोला मोर्चा
सुनील कुमार
नवादा (बिहार)। बिहार के लोगों और बिहार प्रशासनिक सेवा संघ यानी बासा के अधिकरियों को गाली देने वाले आईएएस केके पाठक के खिलाफ बासा ने मोर्चा खोल दिया है। नवादा में शुक्रवार को बासा से जुड़े अधिकरियों ने पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपना विरोध जताया।
नवादा समाहरणालय परिषद में बासा से जुड़े अधिकारियों ने गालीबाज आईएएस केके पाठक का विरोध जताया है। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने तीन मिनट का मौन धारण किया और गालीबाज आईएएस की मानसिक शुद्धिकरण की कामना की। नवादा बासा के अध्यक्ष एडीएम उज्जवल कुमार के नेतृत्व में संगठन से जुड़े सभी अधिकारियों ने 3 मिनट का मौन रखा।
एडीएम ने कहा कि अधिकारी की व्यवहार संतुलित होना चाहिए। सबसे बड़ा दायित्व उच्च पदाधिकारी का होता है। पूरी तरह संतुलित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम अधिकारी अनुशासित होकर 24 घंटा अपने राज्य की सेवा के लिए तैयार है। केके पाठक की मानसिकता की शुद्धिकरण करने के लिए 3 मिनट का मौन रखा गया है। एडीएम उज्जवल कुमार सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती सहित तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












