बहराइच मुस्लिम समाज के लोग आहत
जिलाधिकारी से की कार्यवाही की मांग
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद में एक निजी स्कूल के कक्षा 9 का प्रश्नपत्र शोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल प्रश्न पत्र कक्षा 9 के अर्धवार्षिक परीक्षा हिंदी का है जिसमें मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक सवाल पूछा गया है जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगो में काफी रोष है। आज स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर बहराइच डीएम मोनिका रानी को ज्ञापन सौंपा और स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। वहीं जमीयत उलेमा हिंद के जिलाध्यक्ष करी जुबैर अहमद कश्मी अपने डेलिगेशन साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी मोनिका रानी से मिलकर ज्ञापन सौंपे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










